सीएसआईआर-टीकेडीएल भर्ती अलर्ट: सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट सहित 50 पदों के लिए फटाफट करें आवेदन, लास्ट डेट नजदीक

IANS | October 9, 2026 9:49 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के हाथ से एक शानदार मौका निकलने वाला है। दरअसल, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद - पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (सीएसआईआर-टीकेडीएल) इकाई ने सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट और प्रोजेक्ट एसोसिएट के विभिन्न 50 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की।

ईआईएल में 20 एसोसिएट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए तुरंत करें आवेदन, 12 अक्टूबर अंतिम तिथि

IANS | October 9, 2026 8:58 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के हाथ से एक बेहतरीन मौका निकलने वाला है। दरअसल, ईआईएल ने अनुभवी इंजीनियरों को निश्चित अवधि के आधार पर नियुक्त करने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके विभिन्न 20 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की।

त्राल के स्ट्रीट वेंडर्स ने पीएम स्वनिधि योजना को आजीविका बढ़ाने का दिया श्रेय, कश्मीरी युवाओं से लोन सुविधा का लाभ उठाने की अपील

IANS | October 9, 2026 8:19 PM

त्राल, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में स्ट्रीट वेंडर्स ने पीएम स्वनिधि योजना से मिले लाभों को लेकर अपने सकारात्मक अनुभव साझा किए। उन्होंने इस योजना को छोटे कारोबारियों, रेहड़ी-पटरी लगाने वालों और नए उद्यमियों के लिए आर्थिक मदद का एक उपयोगी माध्यम बताया।

पीएमईजीपी योजना से खड़ा किया सफल कारोबार, शाकिर खान बने कई लोगों के लिए रोजगारदाता

IANS | October 9, 2026 8:09 PM

धमतरी, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। योजना के तहत बैंक से ऋण और सब्सिडी की सुविधा लेकर युवा अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं।

रेजीनगर उपचुनाव में वोटों के आंकड़ों पर अभिषेक बनर्जी के दावे को चुनाव आयोग ने नकारा

IANS | October 9, 2026 8:09 PM

कोलकाता, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों को लेकर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के दावे को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है। अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया था कि रेजीनगर के एक मतदान केंद्र पर भाजपा के विजयी उम्मीदवार सखाराव सरकार को वहां पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या से अधिक वोट मिले। हालांकि, मुर्शिदाबाद के जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं और पड़े वोटों के आंकड़े साझा करते हुए इस दावे को गलत बताया।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को राहत, धुएं से मुक्ति के साथ खाना बनाना हुआ आसान

IANS | October 9, 2026 8:06 PM

जींद, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ग्रामीण और गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए राहत का माध्यम बनी है। इस योजना के जरिए महिलाओं को रसोई गैस की सुविधा मिलने से लकड़ियां और अन्य पारंपरिक ईंधन जुटाने की परेशानी कम हुई है। साथ ही, चूल्हे से निकलने वाले धुएं के कारण आंखों पर पड़ने वाले असर से भी राहत मिली है। जींद की महिलाओं ने योजना का लाभ मिलने पर सरकार के प्रति आभार जताया और इसे ग्रामीण महिलाओं के लिए सुविधाजनक पहल बताया।

एम्स रेवाड़ी में 15 फैकल्टी पदों पर आवेदन शुरू, 50 वर्ष तक के उम्मीदवारों के पास नौकरी का अवसर

IANS | October 9, 2026 7:21 PM

चंडीगढ़, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। एम्स-रेवाड़ी (हरियाणा) ने सीधी भर्ती के आधार पर अपने विभिन्न विभागों में फैकल्टी (ग्रुप-ए) के कुल 15 पदों पर भर्ती निकाली है।

टीएचएसटीआई भर्ती 2026: प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट सहित कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, 15 अक्टूबर से वॉक-इन शुरू

IANS | October 9, 2026 6:59 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान और नवाचार परिषद (ब्रिक) का एक संस्थान, ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (टीएचएसटीआई) ने कम समय के लिए प्रोजेक्ट-आधारित विभिन्न 8 पदों पर रिक्तियों की घोषणा के एक विज्ञापन जारी करके की है।

एम्स-रेवाड़ी भर्ती 2026: सीनियर रेजिडेंट्स-सीनियर डेमोंस्ट्रेटर्स के 24 पदों पर आवेदन शुरू, 29 अक्टूबर तक मौका

IANS | October 9, 2026 5:56 PM

चंडीगढ़, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एम्स-रेवाड़ी ने अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट्स/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर्स के कुल 24 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

मजबूत घरेलू मांग और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश के चलते वित्त वर्ष 2027 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान: यूएन रिपोर्ट

IANS | October 9, 2026 5:00 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक रिपोर्ट के अनुसार, मजबूत घरेलू मांग, बढ़ती विनिर्माण क्षमता और सार्वजनिक बुनियादी ढांचा कार्यक्रमों के कारण भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है, जिसकी जीडीपी में 2026 (वित्त वर्ष 2027) में 7.3 प्रतिशत और 2027 (वित्त वर्ष 2028) में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है।