राजकुमार कोहली बर्थडे स्पेशल: एक फिल्म में जुटा देते थे बॉलीवुड के बड़े सितारे, 'नागिन' से 'जानी दुश्मन' तक ऐसा रहा सफर

IANS | September 13, 2026 6:58 PM

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। राजकुमार कोहली हिंदी सिनेमा के उन फिल्मकारों में शामिल रहे, जिन्होंने अपनी फिल्मों में कहानी के साथ-साथ बड़े सितारों की मौजूदगी को भी खास जगह दी। उनकी फिल्मों का नाम आते ही एक साथ कई बड़े कलाकारों की तस्वीर सामने आने लगती है। सुनील दत्त, धर्मेंद्र, जीतेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, रेखा, रीना रॉय और नीतू सिंह जैसे सितारे उनकी फिल्मों का हिस्सा रहे।

भजन गायक अनूप जलोटा ने लॉन्च किया ‘भक्तिद्वार’ ऐप, बोले-यह शांति का द्वार है

IANS | September 13, 2026 6:33 PM

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। पद्मश्री से सम्मानित मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने भक्ति और आध्यात्मिकता को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल की है। उन्होंने 'भक्तिद्वार टेलीविजन ऐप' लॉन्च किया और इसके लोगो का अनावरण किया। यह प्लेटफॉर्म लोगों को भक्ति, आध्यात्मिक और सनातन धर्म से जुड़े कंटेंट एक ही जगह उपलब्ध कराएगा।

जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम

IANS | September 13, 2026 5:23 PM

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्हें किसी एक फिल्म से जोड़कर देखना मुश्किल है। जी.पी. सिप्पी भी ऐसा ही एक नाम थे। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई फिल्मों का निर्माण किया और ऐसी फिल्म बनाई, जिसका नाम आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में लिया जाता है। जीपी सिप्पी की कहानी सिर्फ फिल्मों और 'शोले' तक सीमित नहीं थी। उनकी जिंदगी में संघर्ष, कारोबार, बंटवारे का दर्द और नए सिरे से शुरुआत करने की कहानी भी जुड़ी थी।

डेलनाज ईरानी ने सालों तक क्यों ठुकराए पारसी किरदार, 'चुंबक' में काम करने की बताई खास वजह

IANS | September 13, 2026 5:05 PM

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री डेलनाज ईरानी को दर्शक लंबे समय से उनके मजेदार और यादगार किरदारों के लिए जानते हैं। छोटे पर्दे से लेकर फिल्मों तक, उन्होंने कई ऐसे किरदार निभाए हैं जिनमें उनकी कॉमेडी और अभिनय का अलग अंदाज देखने को मिला। हालांकि, इस बार डेलनाज कुछ ऐसा लेकर आई हैं जो उनके लिए भी एक तरह की नई चुनौती है। नेटफ्लिक्स की हालिया सीरीज 'चुंबक' में वह एक पारसी किरदार निभा रही हैं। लेकिन इस किरदार को स्वीकार करना उनके लिए इतना आसान नहीं था।

'हनुमान अंश' की सफलता पर अनुप्रिया नागर बोलीं, 'उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई'

IANS | September 13, 2026 4:29 PM

गाजियाबाद, 13 सितंबर (आईएएनएस)। 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के लिए इस फिल्म की कहानी उनके सफर से गहराई से जुड़ी हुई है। यूके में पढ़ाई के दौरान जब उन्होंने नीम करौली बाबा के बारे में रिसर्च की, तो उन्हें पता चला कि बाबा की सोच से एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स समेत कई विदेशी लोग प्रभावित थे।

भाग्यश्री ने गणेश चतुर्थी पर की खास अपील, बोलीं- 'ऐसी परंपरा चुनें जो विसर्जन के बाद प्रकृति को भी कुछ लौटाए'

IANS | September 13, 2026 2:36 PM

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। गणेश चतुर्थी के मौके पर 'मैंने प्यार किया' फेम अभिनेत्री भाग्यश्री ने लोगों से इस बार पर्यावरण के अनुकूल गणपति की मूर्ति घर लाने की अपील की है। उन्होंने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि आज भी करीब 90 प्रतिशत लोग पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) से बनी गणपति की मूर्तियां घर लाते हैं, जो विसर्जन के बाद पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं।

सुभाष घई ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, बोले-सकारात्मक सोच ही इंसानियत को आगे बढ़ाती है

IANS | September 13, 2026 2:15 PM

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स 2026 शिखर सम्मेलन इस वक्त देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।इसी बीच भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई ने ब्रिक्स सम्मेलन से जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और इस पूरे आयोजन को लेकर गर्व जताया।

राघव चड्ढा की तस्वीरों पर परिणीति चोपड़ा ने लुटाया प्यार, कमेंट से खींचा फैंस का ध्यान

IANS | September 13, 2026 1:35 PM

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और पति राघव चड्ढा सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते नजर आते हैं। दोनों की शादी को करीब तीन साल हो चुके हैं। उनके बीच की बॉन्डिंग हमेशा फैंस का ध्यान खींच लेती है। अब एक बार फिर परिणीति ने राघव की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्यार भरा कमेंट किया है।

चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान

IANS | September 13, 2026 1:09 PM

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री संदीपा धर हाल ही में नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल सीरीज 'चुंबक' में नजर आईं। उन्होंने अपने करियर में कॉमेडी, थ्रिलर, ड्रामा और इमोशनल कहानियों में अलग-अलग तरह के भूमिका निभाने की कोशिश की। संदीपा का मानना है कि एक कलाकार की पहचान तभी मजबूत होती है, जब वह खुद को बार-बार अलग भूमिकाओं में आजमाने से न डरे।

पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर देर रात फायरिंग, बाइक सवार हमलावरों ने की कई राउंड फायरिंग

IANS | September 13, 2026 12:57 PM

चंडीगढ़, 13 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के बरनाला स्थित घर पर देर रात फायरिंग की गई। जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक गांव फरवाही पहुंचे। तीनों ने अपने चेहरे कवर किए हुए थे। घर के गेट के पास पहुंचने के बाद युवकों ने कई राउंड फायर किए और इसके बाद मौके से फरार हो गए। घटना देर रात की बताई जा रही है। अचानक हुई इस फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।