6 साल बाद फिर चर्चा में आया 'क्लास ऑफ 83' का किरदार, अनूप सोनी बोले- 'सबसे दिलचस्प भूमिकाओं में से एक'
मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता और टीवी होस्ट अनूप सोनी ने अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'क्लास ऑफ 83' के छह साल पूरे होने पर फिल्म से जुड़ी यादें ताजा की हैं। उन्होंने इस फिल्म में निभाए किरदार को अपने करियर के सबसे दिलचस्प रोल्स में से एक बताया। अनूप ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए क्यों यादगार रहा। इस दौरान उन्होंने निर्देशक अतुल सभरवाल का भी शुक्रिया अदा किया।