सत्य निकेतन हादसा: गम के बीच दो परिवारों ने दिखाई इंसानियत, मृतकों का कॉर्निया किया डोनेट

IANS | September 7, 2026 10:07 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 5 छात्र और 2 मजदूर शामिल हैं। ये सभी छात्र सत्य निकेतन इलाके में रहकर पढ़ाई करते थे। सभी मृतकों को दिल्ली एम्स के जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर लाया गया था।

एफएसएसएआई ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते दो खाद्य व्यवसायों के लाइसेंस किए निलंबित

IANS | September 6, 2026 6:12 PM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने रविवार को कहा कि उसने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन पाए जाने के बाद दो खाद्य व्यवसायों कैलाश फॉर्म्युलेशन और सैनिक्योर वाटर प्रोजेक्ट के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। एफएसएसएआई ने कहा कि यह कार्रवाई जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है और अगले आदेश तक दोनों इकाइयों के लाइसेंस निलंबित रहेंगे।

मुंह में छाले होने पर कान में क्यों होने लगता है दर्द? जानिए दोनों के बीच क्या है कनेक्शन

IANS | September 6, 2026 12:01 PM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। मुंह में छाला होना सुनने में भले ही छोटी सी परेशानी लगे, लेकिन जब यही छाला खाने, पीने या बोलने में दर्द देने लगे तो काफी तकलीफ होती है। कई बार इस दर्द के साथ कान में भी दर्द महसूस होने लगता है। ऐसे में लोग अक्सर सोचते हैं कि शायद कान में कोई इंफेक्शन हो गया है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। कई बार परेशानी मुंह में होती है और उसका दर्द कान तक महसूस होता है। जब छाला जीभ के पीछे, मुंह के पिछले हिस्से या गले के पास हो, तब कान में दर्द जैसा एहसास होता है।

बीएमआई से नहीं, पेट की चर्बी से तय होता है खतरा : एम्स के प्रोफेसर डॉ. नवल विक्रम

IANS | September 5, 2026 11:53 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। मोटापे से संबंधित शिखर सम्मेलन में एम्स नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. नवल विक्रम ने कहा कि सिर्फ बीएमआई से मोटापे का सही अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि यह फैट और मसल में फर्क नहीं करता। असली खतरा पेट और कमर पर जमा मेटाबॉलिकली एक्टिव फैट से है, जो कई बीमारियों का कारण बनता है। उन्होंने बच्चों के लिए नई इंजेक्टेबल दवाओं के इस्तेमाल, सरकारी गाइडलाइन और खान-पान में सुधार को लेकर भी जरूरी सलाह दी।

एफएसएसएआई ने वाई-वाई नूडल्स बनाने वाली सीजी फूड इंडिया को वेज भुजिया नमकीन का उत्पादन रोकने का दिया आदेश

IANS | September 3, 2026 7:53 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस) भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने गुरुवार को कहा कि उसने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के बाद सीजी फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

बार-बार शरीर में होती है अकड़न? डाइट में शामिल करें ये चीजें, बढ़ेगा लचीलापन

IANS | September 3, 2026 12:01 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। शरीर का लचीलापन सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आप कितनी देर तक स्ट्रेचिंग करते हैं। आपके खाने का भी इसमें बड़ा योगदान हो सकता है। अगर शरीर को रोजाना सही मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और जरूरी तत्व नहीं मिल रहे हैं तो मांसपेशियों की ताकत और उनकी काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी की घोषणा- 6 करोड़ लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग, हर नागरिक का बनेगा डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड

IANS | September 2, 2026 4:37 PM

पटना, 2 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राज्य के सभी 38 जिलों में 'जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार' अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विशेष अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगा।

बागपत में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिला अस्पताल में 12 बेड आरक्षित

IANS | September 1, 2026 4:56 PM

बागपत, 1 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बागपत में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। मरीजों को समय पर इलाज मिल सके, इसके लिए अस्पतालों में बेड आरक्षित करने के साथ जरूरी दवाइयों और जांच की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

टाइट जूते से हाई हील तक, पैरों में क्या पहनते हैं इसका शरीर पर पड़ता है असर

IANS | September 1, 2026 1:27 PM

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। हम अक्सर कपड़े, हेयरस्टाइल और अपनी फिटनेस पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन पैरों में क्या पहन रहे हैं, इस पर उतना गौर नहीं करते। जूते या चप्पल खरीदते समय कई लोगों के लिए डिजाइन, रंग और कीमत सबसे जरूरी होती है। लेकिन साइंस की मानें तो फुटवियर सिर्फ फैशन का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध पैरों की चाल, दबाव और शरीर के निचले हिस्से की मूवमेंट से भी है। गलत साइज या गलत डिजाइन का फुटवियर लंबे समय तक पहनने पर पैरों में दर्द और दूसरी परेशानियों का कारण बन सकता है।

एफएसएसएआई की कार्रवाई के बाद जोमैटो ने एनालॉग डेयरी उत्पादों से बनी डिश की बिक्री पर रोक लगाई

IANS | August 31, 2026 2:03 PM

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने सोमवार को कहा कि उसने अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड रेस्टोरेंट द्वारा एनालॉग डेयरी उत्पादों से बनी डिश बेचने के मामले में 'जीरो-टॉलरेंस' पॉलिसी अपनाई है और ऐसे सभी खाद्य पदार्थों को प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।