दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मु ने 'पीबीजी सोल्जरथॉन' को दिखाई हरी झंडी, मांडविया ने एनसीसी साइक्लोथॉन में लिया हिस्सा

IANS | August 2, 2026 8:02 AM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित एक समारोह में पीबीजी सोल्जरथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह भी मौजूद रहे, जो इस पहल के संरक्षक हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को 'नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे

IANS | August 1, 2026 7:51 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे। इस पहल का मकसद युवाओं को नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समुदायों में अच्छे सामाजिक बदलाव के एंबेसडर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

एआई, जेन जेड और कंपिटेंसी-बेस्ड एजुकेशन के दौर में बदल रही मेडिकल की पढ़ाई, छात्रों को ज्ञान के साथ क्लिनिकल स्किल्स भी विकसित करनी चाहिए: विशेषज्ञ

IANS | August 1, 2026 5:10 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। देश में मेडिकल शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, आधुनिक और मरीज-केंद्रित बनाने की दिशा में एम्स (एआईआईएमएस) नई दिल्ली में आयोजित एनाटएड समिट 2026 में विशेषज्ञों ने बड़ा संदेश दिया। सम्मेलन में इस बात पर जोर दिया गया कि भविष्य के डॉक्टरों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें क्लिनिकल स्किल्स, संवाद क्षमता, नैतिक मूल्यों और आजीवन सीखने की सोच भी विकसित करनी होगी। साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और जनरेशन जेड की बदलती जरूरतों के अनुरूप मेडिकल शिक्षा में बदलाव की आवश्यकता पर भी विशेष चर्चा हुई।

विश्व के दवा नियामकों के बीच घनिष्ठ सहयोग चाहता है भारत: पीयूष गोयल

IANS | July 31, 2026 4:28 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत दुनिया भर के दवा नियामक संस्थानों (मेडिसिन रेगुलेटर्स) के बीच घनिष्ठ सहयोग चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत के बढ़ते मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) का नेटवर्क इस सहयोग को और मजबूती देगा, जिससे दुनिया भर के मरीजों को बेहतर गुणवत्ता वाली किफायती दवाएं तेजी से उपलब्ध कराई जा सकेंगी और भारत वैश्विक फार्मास्युटिकल नवाचार का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

कॉफी का सहारा, मीठे की चाह और बेवजह गुस्सा... कहीं कम नींद तो नहीं इसकी वजह?

IANS | July 31, 2026 2:49 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर नींद पूरी नहीं हो पाती। शुरुआत में इसका असर सिर्फ थकान के रूप में दिखाई देता है लेकिन धीरे-धीरे शरीर कई ऐसे संकेत देने लगता है, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। कई बार हमें लगता है कि बार-बार चाय या कॉफी की जरूरत, बिना वजह गुस्सा आना या मीठा खाने का मन करना सामान्य बात है लेकिन ये शरीर के ऐसे संकेत हो सकते हैं, जो बता रहे हों कि उसे आराम की जरूरत है।

आयुष और इंडियाएआई की साझेदारी, एआई की मदद से पारंपरिक चिकित्सा को मिलेगा नई तकनीक का सहारा

IANS | July 31, 2026 12:03 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में बदलते समय के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल तकनीक का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि भारत के पुराने चिकित्सा ज्ञान को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाए, ताकि शोध को बढ़ावा मिले और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इसी दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए आयुष मंत्रालय और इंडियाएआई मिशन ने मिलकर काम करने का फैसला किया है।

विकसित भारत संकल्प के तहत शुरू होगा 'नशा मुक्त युवा अभियान': मनसुख मांडविया

IANS | July 30, 2026 3:56 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने देश के युवाओं से नशा मुक्ति अभियान में शामिल होने और देश को विकसित बनाने की अपील की है।

जन औषधि के न्यूट्रास्यूटिकल्स से सस्ते हुए हेल्थ सप्लीमेंट, परिवारों को कम कीमत में मिल रहा पोषण: सरकार

IANS | July 30, 2026 1:53 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के तहत उपलब्ध न्यूट्रास्यूटिकल (पोषण संबंधी सप्लीमेंट) उत्पाद देश भर के परिवारों के लिए स्वास्थ्यवर्धक सप्लीमेंट को अधिक सुलभ और किफायती बना रहे हैं। योजना के तहत प्रोटीन बार, इम्यूनिटी बार, माल्ट आधारित पोषण आहार और विशेष पोषण उत्पाद बाजार की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

एफएसएसएआई ने सन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज को 'वंडरलैंड रेजिन्स' के एक बैच को वापस मंगाने का निर्देश दिया, सुरक्षा सीमा से ज्यादा मिले कीटनाशक

IANS | July 30, 2026 12:55 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाए गए ‘वंडरलैंड रेजिन्स’ के एक बैच को वापस मंगाने का आदेश जारी किया है। रेगुलेटरी टेस्टिंग में इनमें तय सुरक्षा सीमा से ज्यादा कीटनाशक के अंश पाए गए थे।

सावन में मनाए जाने वाले पर्वों का आधार सिर्फ आस्था नहीं बल्कि विज्ञान भी; जानिए इसके वैज्ञानिक महत्व

IANS | July 29, 2026 4:55 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में सावन का महीना केवल पूजा-पाठ और धार्मिक आस्था का समय नहीं है बल्कि इसके हर पर्व और परंपरा के पीछे स्वास्थ्य, पर्यावरण, मनोविज्ञान और सामाजिक जीवन से जुड़ा गहरा वैज्ञानिक आधार भी छिपा हुआ है। सावन के सभी सोमवार, नाग पंचमी, हरियाली तीज और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख पर्व न केवल आध्यात्मिक महत्व रखते हैं बल्कि मानव जीवन और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखने का संदेश भी देते हैं।