बुखार के दौरान ये छोटी-सी गलती बढ़ा सकती है परेशानी, ठंडे पानी से नहाना पड़ सकता है भारी
नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। मानसून शुरू होते ही कई तरह की बीमारियां तेजी से बढ़ने लगती हैं। लगातार बारिश, जगह-जगह पानी भरना और नमी बढ़ने से मच्छरों की संख्या भी बढ़ जाती है। इसी वजह से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, वायरल बुखार और टाइफाइड जैसी बीमारियों के मामले बढ़ जाते हैं। इन बीमारियों का सबसे आम लक्षण बुखार होता है।