आईसीसी टी20 रैंकिंग: श्री चरणी शीर्ष पर बरकरार, दीप्ति शर्मा को फायदा

IANS | September 8, 2026 3:11 PM

दुबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा मंगलवार को जारी टी20 गेंदबाजों की सूची में भारत की बाएं हाथ की स्पिनर शीर्ष क्रम पर बरकरार हैं। वहीं, अनुभवी दीप्ति शर्मा को फायदा हुआ है।

जूनियर हॉकी एशिया कप: दक्षिण कोरिया पर 7-3 की जीत के साथ सेमीफाइनल के करीब टीम इंडिया

IANS | September 8, 2026 12:35 PM

मोकी, 8 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया को 7-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के पूल ए में शीर्ष भारतीय टीम में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

तूलिका मान: व्यस्त रहने के लिए जूडो खेलना शुरू किया, कॉमनवेल्थ में देश को दिलाया 'रजत पदक'

IANS | September 8, 2026 9:00 AM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा। भारतीय टीम ने 2 स्वर्ण और 1 रजत सहित कुल 3 पदक इस खेल में अपने नाम किया। यह पहला मौका था, जब देश को जूडो में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक मिला। स्वर्ण पदक मिलना इस बात का सबूत है जूडो में भारतीय खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूत उपस्थिति हो रही है। तूलिका मान का नाम इसमें अहम है।

मार्क चैपमैन: बीबीएल में खेलने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट किया

IANS | September 8, 2026 7:57 AM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को लीग क्रिकेट खेलने के लिए अपने साथ कैजुअल अनुबंध का विकल्प देता है। कई दिग्गज खिलाड़ी इस अनुबंध तहत हैं, और इसमें अगला नाम दिग्गज ऑलराउंडर मार्क चैपमैन का है। चैपमैन ने बीबीएल में खेलने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ कैजुअल अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) में जाने का फैसला किया है।

लद्दाख में 'एनआईएमएएस' का कारनामा, 23 दिनों में 20 अविजित चोटियों पर फहराया तिरंगा

IANS | September 7, 2026 11:58 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स (एनआईएमएएस), दिरांग ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए लद्दाख में 6,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली 20 अविजित चोटियों पर सफल पर्वतारोहण अभियान पूरा किया। टीम ने सिर्फ 23 दिनों में इन 20 चोटियों पर पहली बार सफल आरोहण करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

विमेंस एशिया कप: नाशरा ने 7 रन देकर चटकाए 6 विकेट, हांगकांग को 72 रन से रौंदकर सेमीफाइनल में पाकिस्तान

IANS | September 7, 2026 11:26 PM

दुबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने सोमवार को 'विमेंस एशिया कप 2026' के 11वें मुकाबले में हांगकांग, चीन के खिलाफ 72 रन से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान के लिए नाशरा संधू ने 4 ओवरों में 7 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। वह पाकिस्तान के लिए किसी एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 'विकेटों का छक्का 'लगाने वाली पहली महिला बन गई हैं।

शुभमन गिल: अंडर-19 वर्ल्ड कप में बिखेरा जलवा, फिर वनडे में दोहरा शतक लगाकर रचा इतिहास

IANS | September 7, 2026 7:38 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट के प्रमुख बल्लेबाजों में शुमार शुभमन गिल शानदार तकनीक, बेहतरीन टाइमिंग और धैर्य उनकी बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली हैं। गिल की निरंतरता और बड़े मंच पर प्रदर्शन करने की क्षमता ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का महत्वपूर्ण सितारा बनाया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम घोषित, मिलर-क्विंटन की वापसी

IANS | September 7, 2026 6:34 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 सितंबर से शुरू होने जा रही तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। नियमित कप्तान टेंबा बावुमा की टीम में वापसी हुई है। इसके साथ ही अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक भी इस टीम का हिस्सा हैं।

दलीप ट्रॉफी फाइनल: 'तिहरा शतक' चूके कप्तान ईशान, ईस्ट जोन ने पहली पारी में बनाए 708 रन

IANS | September 7, 2026 5:30 PM

चेन्नई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। साउथ जोन के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में कप्तान ईशान किशन ने 270 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर ईस्ट जोन का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है। दूसरे दिन की समाप्ति तक टीम 708 के स्कोर पर सिमट गई। इस पारी में ईस्ट जोन ने कुल 163 ओवरों का सामना किया।

नामीबिया के खिलाफ 9 सितंबर से वनडे सीरीज, ब्रीत्जके-बॉश की साउथ अफ्रीकी टीम में वापसी

IANS | September 7, 2026 5:16 PM

विंडहोक, 7 सितंबर (आईएएनएस)। नामीबिया के खिलाफ 9-13 सितंबर के बीच खेली जाने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने दाएं हाथ के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीत्जके और तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को टीम में शामिल किया है। लुहान-ड्रे प्रेटोरियस और एंडील सिमेलेन के चोटिल होने के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।