नीम करौली धाम ही बाबा की सिद्धि का मुख्य केंद्र : मुख्य पुजारी त्यागी जी महाराज

IANS | September 6, 2026 12:13 AM

फर्रुखाबाद, 6 सितंबर (आईएएनएस)। नीम करौली धाम के मुख्य पुजारी श्री श्री त्यागी जी महाराज ने कहा कि बाबा नीम करौली महाराज को जो सिद्धि प्राप्त हुई वह 1912 से 1935 के बीच इसी धाम में साधना से मिली। यह धाम ही बाबा का मुख्य स्थान है और हनुमान जी की गोबर-मिट्टी से बनी स्वनिर्मित मूर्ति आज भी यहां साक्षात विराजमान है। सरकार द्वारा इसे पर्यटन और तीर्थ सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है।

एसआरसीसी शताब्दी समारोह में पीएम मोदी का भाषण छात्रों को आया पसंद, बोले- जिम्मेदारी का अहसास हुआ

IANS | September 6, 2026 12:08 AM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को छात्रों ने प्रेरणादायक और यादगार बताया। छात्रों ने प्रधानमंत्री के भाषण में भारत की आर्थिक प्रगति, विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा क्षेत्र, फिनटेक, मेक इन इंडिया और देश की भविष्य की संभावनाओं से जुड़े मुद्दों का उल्लेख किए जाने की सराहना की।

शिक्षक दिवस के अवसर पर कॉलेज में पीएम मोदी का आना हमारे लिए बड़ा सम्मान: प्रिंसिपल सिमरित कौर

IANS | September 6, 2026 12:01 AM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने को कॉलेज प्रशासन ने ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर बताया। शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री के कॉलेज पहुंचने पर एसआरसीसी की प्रिंसिपल सिमरित कौर और वाइस प्रिंसिपल प्रोफेसर अरुणा ने संस्थान और शिक्षकों के लिए विशेष सम्मान बताया।

बीएमआई से नहीं, पेट की चर्बी से तय होता है खतरा : एम्स के प्रोफेसर डॉ. नवल विक्रम

IANS | September 5, 2026 11:53 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। मोटापे से संबंधित शिखर सम्मेलन में एम्स नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. नवल विक्रम ने कहा कि सिर्फ बीएमआई से मोटापे का सही अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि यह फैट और मसल में फर्क नहीं करता। असली खतरा पेट और कमर पर जमा मेटाबॉलिकली एक्टिव फैट से है, जो कई बीमारियों का कारण बनता है। उन्होंने बच्चों के लिए नई इंजेक्टेबल दवाओं के इस्तेमाल, सरकारी गाइडलाइन और खान-पान में सुधार को लेकर भी जरूरी सलाह दी।

एसआरसीसी के 100वें स्थापना दिवस समारोह में बोले पीएम मोदी, "सिर्फ इसका नाम लेना ही अपने आप में एक पहचान"

IANS | September 5, 2026 8:13 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि एसआरसीसी केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि पीढ़ियों को उज्ज्वल भविष्य से जोड़ने वाली प्रेरणा का केंद्र रहा है।

लोन के लिए बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई नेटवर्थ, सीबीआई ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लोन फ्रॉड मामले में सुभाष चंद्रा के खिलाफ दर्ज किया केस

IANS | September 5, 2026 6:54 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। सीबीआई ने लोन के लिए बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई नेट वर्थ के सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कारोबारी सुभाष चंद्रा और सात अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है। इस वजह से एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस को कथित तौर पर 1,322 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण

IANS | September 5, 2026 6:10 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि भारत अब आत्मविश्वास से भरा हुआ है और अपनी विरासत का अध्ययन करने एवं उसे समझने के लिए किसी और की अनुमति का इंतजार नहीं करता है। साथ ही, उन्होंने देश के बौद्धिक इतिहास को समझने के लिए अधिक व्यापक और कठोर दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया।

सीईआरसी भर्ती 2026 : संयुक्त प्रमुख सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, जानें डिटेल्स

IANS | September 5, 2026 4:56 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) ने डेप्युटेशन/अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर खाली विभिन्न 17 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन होंगे शुरू

IANS | September 5, 2026 3:44 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट समेत कुल 150 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

गोवा सरकार ने शुरू की 'गोवा उज्ज्वला योजना', हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर का मिलेगा पैसा

IANS | September 5, 2026 3:20 PM

पणजी, 5 सितंबर (आईएएनएस)। गोवा सरकार ने महिलाओं और आम परिवारों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को गोवा उज्ज्वला योजना 2026 को लॉन्च किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नाईक भी मौजूद रहे।