विश्व डाक दिवस : भारतीय डाक सेवा और विश्वास की अनूठी पहचान, मुख्यमंत्रियों ने कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

IANS | October 9, 2026 8:11 AM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व डाक दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दिल्ली की रेखा गुप्ता समेत अन्य नेताओं ने प्रदेशवासियों और डाक कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं।

जीएसटी परिषद के फैसलों से एमएसएमई को बड़ी राहत, घटेगा नोटिस और पेनाल्टी का बोझ

IANS | October 8, 2026 11:48 PM

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। जीएसटी काउंसिल की हालिया बैठक में लिए गए फैसलों को छोटे और मझोले कारोबारियों (एमएसएमई) के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। टैक्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन फैसलों से कानून की अनिश्चितता, टैक्स नोटिस, पेनाल्टी और मुकदमेबाजी का डर काफी हद तक कम होगा और व्यापार करने में आसानी बढ़ेगी।

निर्माण क्षेत्र की सरकार के साथ सहयोग की नीति रही सफल, सीएफआई प्रेसिडेंट ने गिनाईं उपलब्धियां

IANS | October 8, 2026 11:23 PM

मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। कंस्ट्रक्शन फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) के 25 साल पूरे होने पर संगठन के प्रेसिडेंट एमवी सतीश ने इसकी अब तक की यात्रा, सरकार के साथ सहयोग, जीएसटी से जुड़े मुद्दों और निर्माण क्षेत्र की मांगों पर बात की। इस दौरान उन्होंने जीएसटी काउंसिल की 57वीं बैठक के फैसलों को उद्योग के लिहाज से स्वागत योग्य बताया। वहीं, उन्होंने आरबीआई की पॉलिसी में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी को अपेक्षित कदम बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी परिषद के नए सुधारों का किया स्वागत, बोले- कारोबार होगा आसान

IANS | October 8, 2026 11:17 PM

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में मंजूर किए गए नए सुधारों का स्वागत करते हुए कहा कि ये फैसले कर व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक हितैषी बनाएंगे।

जीएसटी परिषद की सिफारिशों का नैसकॉम ने किया स्वागत

IANS | October 8, 2026 8:54 PM

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। उद्योग निकाय नैसकॉम ने गुरुवार को कहा कि जीएसटी परिषद की सिफारिशों ने सेवा निर्यात, इनपुट टैक्स क्रेडिट, रिफंड और अनुपालन से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही चिंताओं का समाधान किया है। वहीं, नोटिस, अभियोजन और गिरफ्तारी की शक्तियों से जुड़े प्रस्ताव कर प्रवर्तन के लिए अधिक संतुलित दृष्टिकोण का संकेत देते हैं।

इंडिगो के बाद एयर इंडिया ने भी बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, अब विमान से सफर करना होगा महंगा

IANS | October 8, 2026 8:37 PM

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडिगो के बाद अब एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गुरुवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों दोनों के लिए फ्यूल सरचार्ज में वृद्धि का ऐलान किया। इसकी वजह मध्य पूर्व में तनाव से एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में वृद्धि होना है।

भारत 2030 तक 100 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता पार करने की राह पर मजबूती से बढ़ रहा आगे: प्रल्हाद जोशी

IANS | October 8, 2026 6:59 PM

चेन्नई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि 30 सितंबर 2026 तक 59.20 गीगावाट की स्थापित क्षमता के साथ भारत 2030 तक 100 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता का आंकड़ा पार करने की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। इससे पवन ऊर्जा उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व हासिल करने के लिए मजबूत आधार तैयार हो रहा है।

डीआईसी भर्ती 2026: स्टेट कोऑर्डिनेटर के 12 पदों पर आवेदन शुरू

IANS | October 8, 2026 6:24 PM

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) में नियुक्त होने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, डीआईसी ने राज्यवार राज्य समन्वयक (स्टेट कोऑर्डिनेटर) के कुल 12 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है।

रेलवे में 3,548 पदों पर बंपर भर्ती, 18 से 33 वर्ष के ग्रेजुएट युवाओं के पास सुनहरा मौका

IANS | October 8, 2026 6:10 PM

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (ग्रेजुएट) के विभिन्न 3,548 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में सीनियर मैनेजर सहित 10 पदों पर निकली वैकेंसी, 6 नवंबर तक करें आवेदन

IANS | October 8, 2026 6:09 PM

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए टेहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) इंडिया लिमिटेड ने सीनियर मैनेजर सहित विभिन्न 10 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।