'शोले' के ठाकुर से 'कोशिश' के मूक-बधिर किरदार तक, हर भूमिका में छाए रहे अभिनय के सम्राट संजीव कुमार

IANS | July 8, 2026 5:21 PM

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। 9 जुलाई 1938 को गुजरात के सूरत में जन्मे हरिहर जेठालाल जरीवाला (संजीव कुमार) के अभिनय की जड़ें मुंबई के 'इप्टा' (आईपीटीए) और 'इंडियन नेशनल थिएटर' के मंच से जुड़ी थीं। उन्हें प्यार से 'हरिभाई' के नाम से भी जाना जाता है।

एफएसएसएआई ने भ्रामक दावों और लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर लोटे इंडिया, कुबेरा फूड्स और एफएनपी को जारी किया नोटिस

IANS | July 8, 2026 3:08 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने बुधवार को कहा कि उसने विभिन्न खाद्य उत्पादों पर कथित भ्रामक दावों और लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर लोटे इंडिया कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड, कुबेरा फूड्स और फर्न्स एन पेटल्स प्राइवेट लिमिटेड (एफएनपी) को नोटिस जारी किए हैं।

आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर बनने का मौका: 300 से अधिक पदों पर आवेदन जारी, अंतिम तिथि 20 अगस्त

IANS | July 8, 2026 2:38 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली एक कंपनी सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (कॉमन सर्विस सेंटर स्पेशल पर्पस व्हीकल - सीएससी एसपीवी), जिसे देश भर में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत ग्रामीण सरकारी, वित्तीय और आवश्यक सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने वाले कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) के संचालन की देखरेख और प्रबंधन के लिए स्थापित किया गया है, ने एक वर्ष की अवधि के लिए पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर विभिन्न 7 राज्यों में आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर - जिला के रिक्त लगभग 312 पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

अल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट, केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले- बुवाई में गैप, लेकिन रणनीति तैयार

IANS | July 8, 2026 2:02 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अल नीनो के संभावित प्रभाव से उपजी मानसून की अनिश्चितता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र सरकार पूरी तैयारी, स्पष्ट रणनीति और मजबूत ग्राउंड एक्शन के साथ हालात को संभालने में जुटी है। चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन उनसे निपटने के लिए सिस्टम पहले से सक्रिय और सतर्क है।

डिजिटल अर्थव्यवस्था भारत की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का आधार बनी : एक्सपर्ट्स

IANS | July 8, 2026 1:31 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था देश की भविष्य की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का आधार बन गई है। यह बयान एक्सपर्ट्स की ओर से यहां डिजिटल पेमेंट्स पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया।

शिक्षकों को कैशलेस इलाज का तोहफा, सीएम योगी बोले- आपके स्वास्थ्य की चिंता करेगी सरकार, आप शिक्षा पर करें फोकस

IANS | July 8, 2026 1:08 PM

वाराणसी, 8 जुलाई (आईएएनएस)। वाराणसी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई, विद्यालयों की स्वच्छता और हर बच्चे को स्कूल तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षकों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाई है, अब शिक्षकों का दायित्व है कि वे विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप नई पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें।

सरकार ने नवी मुंबई एयरपोर्ट के जरिए दवाओं के आयात को मंजूरी दी

IANS | July 8, 2026 12:26 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने महाराष्ट्र में हाल ही में शुरू हुए नवी मुंबई एयरपोर्ट के जरिए दवाओं के आयात की मंजूरी दे दी है। इससे दवा की खेप के लिए तय एंट्री पॉइंट्स की संख्या में इजाफा हुआ है। यह जानकारी आधिकारिक बयान में बुधवार को दी गई।

राम मंदिर चढ़ावा मामले में जांच जारी, दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा : सूर्य प्रताप शाही

IANS | July 8, 2026 12:14 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। श्री राम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा गबन के आरोपों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि मामले की जांच के लिए सीएम योगी ने विशेष जांच दल (एसआईटी) को जिम्मेदारी सौंपी है। जांच प्रक्रिया के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और जो लोग शामिल पाए गए हैं, उनके खिलाफ कदम उठाए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रम्बानन मंदिर में की आरती

IANS | July 8, 2026 11:48 AM

जकार्ता, 8 (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो ने बुधवार को योग्याकार्ता स्थित प्रम्बानन मंदिर का दौरा किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर का अवलोकन किया और प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर के इतिहास एवं महत्व की जानकारी ली।

पश्चिमी हिंद महासागर में समुद्री डकैती से जुड़ी 14 घटनाएं, दो गिरोह अभी भी सक्रिय

IANS | July 8, 2026 11:34 AM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिमी हिंद महासागर में पिछले दिनों समुद्री डकैती के 14 कुप्रयास किए गए। ऐसी वारदात 7 जुलाई को भी हुई। भारतीय नौसेना के आईएफसी-आईओआर ने पश्चिमी हिंद महासागर में समुद्री डकैती की गतिविधियों को लेकर ताजा स्थिति रिपोर्ट जारी की है। 26 मई 2026 से 7 जुलाई अब तक समुद्री डकैती से जुड़ी कुल 14 घटनाएं दर्ज की गई हैं।