जेकेपीएससी भर्ती 2026 : असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन

IANS | August 21, 2026 9:46 PM

श्रीनगर, 21 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है। दरअसल, जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) ने जम्मू-कश्मीर के उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर/लाइब्रेरियन (जीसीईटी) के पदों (बैकलॉग रिक्तियों) को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

एम्स-बिलासपुर में फैकल्टी के पदों पर नियुक्ति का सुनहरा अवसर, 31 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | August 21, 2026 9:04 PM

शिमला, 21 अगस्त (आईएएनएस)। देश का सबसे प्रतिष्ठित और प्रमुख मेडिकल संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एम्स-बिलासपुर ने फैकल्टी के विभिन्न 8 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

स्मृति शेष : 'अरे, कहना क्या चाहते हो' फेम एक्टर अच्युत पोतदार, सेना से सिनेमा तक बनाई पहचान

IANS | August 21, 2026 8:27 PM

मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। जिस तरह मुख्य कलाकारों, गायकों और निर्माताओं ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है, ठीक उसी प्रकार चरित्र अभिनेताओं ने भी बॉलीवुड को एक नए आयाम तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हीं चरित्र अभिनेताओं में एक नाम अच्युत पोतदार का है।

जेपीएससी भर्ती 2026 : वेटरनरी ऑफिसर सहित 38 पदों पर आवेदन शुरू, 28 अगस्त तक मौका

IANS | August 21, 2026 8:02 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। दरअसल, गोवा लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने विभिन्न विभागों में अलग-अलग कुल 38 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार सख्त, नियमों का उल्लंघन करने वाली 106 औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई

IANS | August 21, 2026 7:13 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार राजधानी के लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ हवा उपलब्ध कराने के लिए प्रदूषण के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रही है। सरकार ने औद्योगिक इकाइयों से होने वाले वायु प्रदूषण की निगरानी बढ़ा दी है और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत, जनवरी से जुलाई, 2026 के बीच 2,011 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया।

रांची : कर्मचारी सुमित तिवारी का आरोप, बदनाम करने के लिए फर्जी पोस्टर फैलाया गया

IANS | August 21, 2026 6:59 PM

रांची, 21 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड सीजीएल परीक्षा रद्द किए जाने के बाद विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस बीच सीजीएल के जरिए चयनित कर्मचारी सुमित कुमार तिवारी ने आरोप लगाया है कि उन्हें बदनाम करने के लिए एआई की मदद से एक फर्जी पोस्टर तैयार कर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल किया गया। पोस्टर में उनका नाम जोड़कर उनका संबंध कथित अनियमितताओं से बताया गया, जबकि इसके पीछे कोई ठोस आधार नहीं था।

एम्स-दिल्ली में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, 2 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | August 21, 2026 6:25 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में नौकरी करना मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एम्स-दिल्ली ने संविदा के आधार पर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I (नॉन-मेडिकल) के 3 और प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट-III के 2 पदों पर नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

एथेनॉल उत्पादन से चीनी कीमतों में बढ़ोतरी को केंद्र ने किया खारिज, कहा- मक्के का हो रहा उपयोग

IANS | August 21, 2026 6:10 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि चीनी की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी का कारण एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी का इस्तेमाल करना बताना गलत है।

पाकिस्तान के अमेरिकी डिप्लोमैट को तलब करने पर भारतीय विदेश मंत्रालय बोला- पाक की बौखलाहट पर टिप्पणी की जरूरत नहीं

IANS | August 21, 2026 5:57 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के दौरे पर ऐसा बयान दिया, जिससे पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ गई। गोर ने श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा बताया।

सिंगापुर दौरे के दौरान वैश्विक उद्योग जगत के प्रमुखों से मिले पीयूष गोयल, भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था और निवेश अवसरों को किया रेखांकित

IANS | August 21, 2026 5:26 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर दौरे के दौरान कई वैश्विक कंपनियों और निवेश संस्थानों के प्रमुखों से मुलाकात कर भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति, निवेश केंद्रित सुधारों और विभिन्न क्षेत्रों में उभर रहे अवसरों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि भारत आज दीर्घकालिक निवेश और वैश्विक साझेदारी के लिए दुनिया के सबसे आकर्षक गंतव्यों में से एक बनता जा रहा है।