गुजरात सरकार एक लाख युवाओं को देगी प्रशिक्षण, 250 से अधिक उद्योग-संस्थान से होगी साझेदारी

IANS | August 13, 2026 10:37 AM

गांधीनगर, 13 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात कौशल विकास के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। राज्य सरकार ने 'विकसित और आत्मनिर्भर गुजरात' के निर्माण में कौशल विकास की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए चालू वर्ष 2026-27 में राज्य के एक लाख युवाओं को उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार ने हर स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

रायपुर में आजादी की धुन’ से गूंजा पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम, सीएम बोले- युवा बनाएं विकसित छत्तीसगढ़

IANS | August 13, 2026 10:23 AM

रायपुर, 13 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए 100 युवा कलाकारों ने एक साथ लाइव बैंड प्रस्तुति देकर देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण बना दिया।

मध्य प्रदेश में निवेश के लिए गुजरात पहुंचे सीएम मोहन यादव, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी से की मुलाकात

IANS | August 13, 2026 12:07 AM

गांधीनगर, 13 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से गुजरात दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने गांधीनगर स्थित आवास पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की।

'अहमदाबाद निवेश संवाद' में मध्य प्रदेश को 8,635 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, 5,785 रोजगार सृजन की संभावना

IANS | August 12, 2026 11:55 PM

अहमदाबाद, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित मेगा निवेश संवाद के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में 8,635 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों के जरिए प्रदेश में 5,785 से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है। कार्यक्रम में अहमदाबाद, सूरत, भावनगर, राजकोट और वडोदरा सहित गुजरात के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों से 500 से अधिक उद्योगपतियों, निवेशकों और कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

निवेश से गुजरात-मध्य प्रदेश के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: सीएम मोहन यादव

IANS | August 12, 2026 11:53 PM

भोपाल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुजरात के साथ मध्य प्रदेश के संबंधों को और प्रगाढ़ करते हुए अरविंद समूह द्वारा मध्य प्रदेश में भी अपनी इकाई स्थापित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप पीएम मित्र पार्क में अगले वर्ष तक उत्पादन प्रारंभ करने का लक्ष्य है। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मध्यप्रदेश में ऊर्जा क्रांति, टोरेंट का 43 हजार करोड़ निवेश, 15 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार

IANS | August 12, 2026 11:52 PM

भोपाल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। टोरेंट ग्रुप प्रदेश में 43 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश कर रहा है, जिससे 15 हजार से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विश्व अंग दान दिवस : 'जिंदगी के सफर में' विराम से भी संभव जीवनदान...

IANS | August 12, 2026 10:52 PM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। सांसें थम जाने के बाद भी अगर किसी इंसान के अंग किसी जरूरतमंद के शरीर में मौजूद रहें, तो यह इंसानियत की एक बड़ी मिसाल है। अगर कोई अंग दान करता है, तो यह कई परिवारों को मुस्कुराने का मौका दे सकता है।

संसद में गतिरोध पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला, चिराग पासवान ने भी की आलोचना

IANS | August 12, 2026 9:16 PM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूरे विपक्ष को मूल मुद्दों से भटकाने का काम किया और संसद में सार्थक चर्चा नहीं होने दी।

एम्स भर्ती 2026: नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों के लिए फटाफट करें आवेदन, कुछ ही घंटे शेष

IANS | August 12, 2026 8:10 PM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करना हजारों लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो हाथ से एक सुनहरा मौका निकलने वाला है। दरअसल, एम्स ने नई दिल्ली और अन्य एम्स में 'नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉर्सेट)-11' के तहत नर्सिंग ऑफिसर के कुल 2,218 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके बंपर रिक्तियों की घोषणा की थी।

डीआरडीओ-एडीए भर्ती अलर्ट: 111 प्रोजेक्ट असिस्टेंट पदों के लिए तुरंत करें आवेदन

IANS | August 12, 2026 8:10 PM

बेंगलुरु, 12 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के हाथ से एक शानदार मौका निकलने वाला है। दरअसल, भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अधीन एक प्रमुख संस्था, वैमानिकी विकास एजेंसी (एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी - एडीए) ने विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के आधार पर प्रोजेक्ट असिस्टेंट-। के कुल 111 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की थी।