नागर विमानन सचिव ने एयरलाइंस को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ान स्थानांतरण के लिए विस्तृत ट्रांजिशन प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

IANS | October 6, 2026 7:14 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) में परिचालन स्थानांतरित करने के लिए एक ठोस और विस्तृत ट्रांजिशन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) के टर्मिनल-1 के चरणबद्ध पुनर्विकास की तैयारियों के बीच उठाया गया है।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बढ़ाई यात्री सुविधाएं, विंटर शेड्यूल से पहले ट्रांसपोर्ट और हॉस्पिटैलिटी नेटवर्क मजबूत

IANS | October 6, 2026 6:46 PM

नवी मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) द्वारा संचालित नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) ने आगामी विंटर फ्लाइट शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं, परिवहन नेटवर्क, ट्रांजिट हॉस्पिटैलिटी और एयरलाइन सपोर्ट सेवाओं का विस्तार किया है। यह तैयारी ऐसे समय में की जा रही है जब क्षमता संबंधी दबाव झेल रहे छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) से अधिक उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट की ओर स्थानांतरित किए जाने की योजना है।

8 अक्टूबर की जीएसटी परिषद बैठक में कारोबार में आसानी और ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने पर चर्चा होने की संभावना

IANS | October 6, 2026 6:38 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 8 अक्टूबर को होने वाली बैठक में अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के अगले चरण के महत्वपूर्ण सुधारों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, इन प्रस्तावों का उद्देश्य कर अनुपालन को सरल बनाना, कारोबार सुगमता बढ़ाना, रिफंड प्रक्रिया को तेज करना और टैक्स प्रशासन को अधिक भरोसा-आधारित बनाना है।

मेडिकल सिर्फ साइंस और टेक्नोलॉजी का ही नहीं, दया और भरोसे का भी क्षेत्र : राष्ट्रपति मुर्मु

IANS | October 6, 2026 6:20 PM

बिलासपुर, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर स्वास्थ्य सेवा का आर्थिक बोझ कम करने में 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' की भूमिका पर जोर दिया। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को हर परिवार के लिए सालाना 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य कवर मिलता है।

आंध्र प्रदेश पीएससी ने 166 पदों पर निकाली भर्ती, योग्य उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

IANS | October 6, 2026 5:44 PM

अमरावती, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी), विजयवाड़ा ने ग्रुप-I सेवाओं में सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवारों से विभिन्न 166 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

एफएसएसएआई ने आगामी त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए राज्यों को दिए गहन निरीक्षण के निर्देश

IANS | October 6, 2026 5:26 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने आगामी नवरात्रि और दिवाली त्योहारों के मद्देनजर देशभर के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निगरानी, निरीक्षण और सैंपलिंग अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य मिलावटी, नकली और असुरक्षित खाद्य उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाना है।

गुजरात के जल प्रबंधन मॉडल से ग्लोबल साउथ को सीख लेने की सलाह, पीएमओ ने साझा किया लेख

IANS | October 6, 2026 4:53 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लेख साझा करते हुए कहा कि भारत का जल-प्रबंधन मॉडल ग्लोबल साउथ के देशों के लिए उपयोगी सीख पेश कर सकता है। लेख में इस बात पर जोर दिया गया है कि जल सुरक्षा केवल बुनियादी ढांचे के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए बेहतर योजना, मजबूत स्थानीय संस्थाओं और जल प्रबंधन में समुदायों की भागीदारी भी जरूरी है।

भारतीय तटरक्षक बल में 365 पदों पर नियुक्ति का सुनहरा मौका, 21 अक्टूबर तक करें आवेदन

IANS | October 6, 2026 4:15 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत का एक प्रमुख समुद्री सशस्त्र बल, भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, आईसीजी ने नाविक (जनरल ड्यूटी) सहित विभिन्न 365 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगे हैं।

कैबिनेट ने एकीकृत परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स प्राधिकरण को मंजूरी दी, मल्टीमॉडल इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग को मिलेगा बढ़ावा

IANS | October 6, 2026 3:51 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को एकीकृत परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स प्राधिकरण (आईटीएलए) की स्थापना को मंजूरी दे दी। यह एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) होगा, जो परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में एकीकृत योजना, अनुसंधान, परियोजना मूल्यांकन और निगरानी का काम करेगा।

ईसीएचएस भर्ती 2026: मेडिकल ऑफिसर सहित 23 पदों पर आवेदन जारी, 14 अक्टूबर तक अवसर

IANS | October 6, 2026 3:35 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) सेल ने मेडिकल, पैरा-मेडिकल और नॉन-मेडिकल के 23 स्टाफ को संविदा के आधार पर नियुक्त करने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।