जीडीपी की वृद्धि दर 2.6 प्रतिशत होने के दावे को केंद्र ने किया खारिज, कहा- नई सीरीज पर आधारित है डेटा

IANS | September 2, 2026 5:15 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के आंकड़े को अच्छा दिखाने के लिए पिछले साल की पहली तिमाही की चालू जीडीपी के आंकड़े को संशोधित करके 86 लाख करोड़ रुपए से घटाकर 80 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है। अगर ऐसा नहीं किया गया होता तो चालू कीमतों में जीडीपी की ग्रोथ 2.6 प्रतिशत थी।

पंडित किशन महाराज : तबले की पूर्ण सिद्धि के लिए एक महात्मा की सलाह और श्मशान घाट में 40 दिनों तक चला रियाज

IANS | September 2, 2026 4:46 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। यह कहानी है बनारस घराने के मशहूर तबला वादक पंडित किशन महाराज की, जिन्हें इस वाद्ययंत्र में महारत के लिए दुनिया भर में पहचान मिली। उन्होंने एकल वादन और संगतकारी में अपने घराने की खूबियों के साथ कीर्तिमान स्थापित किया और शोहरत की बुलंदी पर पहुंचे। उन्हें संगीत में योगदान के लिए पद्मश्री और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी की घोषणा- 6 करोड़ लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग, हर नागरिक का बनेगा डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड

IANS | September 2, 2026 4:37 PM

पटना, 2 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राज्य के सभी 38 जिलों में 'जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार' अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विशेष अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगा।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में ड्राइवर समेत 56 पदों पर भर्ती का अवसर, 18 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | September 2, 2026 3:45 PM

चंडीगढ़, 2 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ ने ड्राइवर के 25 और फराश के 31 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

पीजीआईएमईआर भर्ती 2026: मेडिकल ऑफिसर सहित 60 पदों पर नौकरी का मौका, 3 सितंबर से आवेदन शुरू

IANS | September 2, 2026 3:05 PM

चंडीगढ़, 2 सितंबर (आईएएनएस)। देश का प्रमुख चिकित्सा और अनुसंधान संस्थान, स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) ने सीधी भर्ती के आधार पर पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़ में ग्रुप 'सी' के विभिन्न 57 पदों और पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, संगरूर, पंजाब के लिए ग्रुप 'ए', 'बी' और 'सी' के अलग-अलग 3 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

जुबीन गर्ग मौत मामला: असम एसोसिएशन के सदस्य ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान, सितंबर 2025 में यॉट पर थे मौजूद

IANS | September 2, 2026 2:58 PM

गुवाहाटी, 2 सितंबर (आईएएनएस)। सिंगर और म्यूजिशियन जुबीन गर्ग की मौत के मामले में बुधवार को सुनवाई के दौरान एक अहम गवाह कोर्ट के सामने पेश हुआ। सिंगापुर में असम एसोसिएशन से जुड़े परीक्षित शर्मा ने गुवाहाटी की स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट में पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया।

एम्स-पटना में 68 सीनियर रेजिडेंट पदों पर निकली वैकेंसी, इन दिनों आयोजित होगी वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | September 2, 2026 2:26 PM

पटना, 2 सितंबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एम्स-पटना ने अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट (एडहॉक) के कुल 68 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें सामान्य वर्ग के 16, ईडब्ल्यूएस के 12, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 14, अनुसूचित जाति (एससी) के 17 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 9 पद शामिल हैं।

उपराष्ट्रपति ने रायपुर एम्स में मेधावियों को दिए स्वर्ण पदक, नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ की सराहना की

IANS | September 2, 2026 1:59 PM

रायपुर, 2 सितंबर (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। एक दिवसीय दौरे के तहत उन्होंने रायपुर एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में शिरकत किया। रायपुर में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। उप-राष्ट्रपति ने दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक और प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए।

डीसीपीयू-कैमूर में सपोर्ट पर्सन के 25 पदों पर निकली वैकेंसी, 30 से 65 वर्ष के उम्मीदवारों के पास सुनहरा मौका

IANS | September 2, 2026 1:54 PM

पटना, 2 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू), कैमूर ने संविदा के आधार पर सहायक व्यक्ति (सपोर्ट पर्सन) के कुल 25 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें जनरल के 9, बीसी/ईबीसी के 5, माइनॉरिटी के 5 और एससी/एसटी के 6 पद शामिल हैं।

वडनगर में 'श्रावण उत्सव' के तहत निकाली गई भव्य डमरू यात्रा, वन और पर्यावरण मंत्री अर्जुन मोढवाडिया रहे मौजूद

IANS | September 2, 2026 12:52 PM

वडनगर, 2 सितंबर (आईएएनएस)। 'श्रावण उत्सव-2026' के मौके पर गुजरात सरकार के खेल, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियां विभाग की ओर से वडनगर के ऐतिहासिक स्थल पर हर दिन एक भव्य और दिव्य 'डमरू यात्रा' का आयोजन किया जाता है। इसी के तहत बुधवार की डमरू यात्रा मेंपर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अर्जुन मोढवाडिया मौजूद थे। उन्होंने भक्तिभाव के साथ हिस्सा लिया। इस ग्रुप यात्रा ने पूरे वडनगर को शिवमय माहौल में डुबो दिया और श्रावण मास की आस्था को और गहरा कर दिया।