आत्मसमर्पण के बाद बदली नक्सली कमांडर की जिंदगी, पीएम आवास से मिला पक्का मकान

IANS | October 5, 2026 4:56 PM

बलरामपुर, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। कभी नक्सली कमांडर रहे सीताराम सोनवानी की जिंदगी अब पूरी तरह बदल चुकी है। साल 2021 में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे सीताराम अब अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन जी रहे हैं। सरकार की पुनर्वास योजना के तहत उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का पक्का मकान मिला है। जंगल और हिंसा की जिंदगी से निकलकर अब उनका ध्यान परिवार, घर और बच्चों के भविष्य पर है।

आईओसीएल में 335 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

IANS | October 5, 2026 4:56 PM

मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के साथ अपना प्रोफेशनल करियर शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है।

एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका: स्पाइसेस बोर्ड में 21 ट्रेनी पदों पर आवेदन जारी, अंतिम तिथि 19 अक्टूबर

IANS | October 5, 2026 3:32 PM

तिरुवनंतपुरम, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पाइसेस बोर्ड में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका आया है, जो देश में मसालों के विकास और उनके निर्यात को बढ़ावा देने का काम करता है। दरअसल, स्पाइसेस बोर्ड ने अपने अलग-अलग क्षेत्र के विभिन्न ऑफिस में सिर्फ अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी) कैंडिडेट के लिए ट्रेनी (डेवलपमेंट) के कुल 21 पदों पर सिलेक्शन के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

जब देश की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो, तो केवल बातचीत का रास्ता चुनना कायरता : एनडीए नेता

IANS | October 5, 2026 3:16 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के एक बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि जब भारत पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने का साहस दिखा सकता है, तो उसी पाकिस्तान के साथ बातचीत करने का साहस क्यों नहीं दिखा सकता? उनके इस बयान पर एनडीए के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

जीएसटी के अगले चरण के सुधारों से कारोबार करना होगा और आसान, अनुपालन प्रक्रिया होगी सरल: पीएम मोदी

IANS | October 5, 2026 2:39 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों का अगला चरण कारोबारियों के लिए अनुपालन को और आसान बनाएगा तथा रिफंड प्रक्रिया को अधिक सरल और तेज करेगा। उन्होंने कहा कि इससे उद्योग जगत का विश्वास बढ़ेगा, निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा और 'विकसित भारत' के लक्ष्य को मजबूत आधार मिलेगा।

एकनाथ शिंदे ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की, उनकी बहादुरी को पूरी दुनिया में एक दुर्लभ कारनामा बताया

IANS | October 5, 2026 2:19 PM

मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार की असाधारण साहस और बहादुरी दिखाने के लिए तारीफ की। उन्होंने कहा कि 174 लोगों की जान बचाने के लिए उनके द्वारा किया गया काम एक दुर्लभ उपलब्धि था।

'कैप्टन मच्छार की सूझबूझ ने बचाई लोगों की जान', पूर्व सहकर्मी टीना ने बताई पूरी कहानी (लीड-1)

IANS | October 5, 2026 2:01 PM

मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को दुनिया भर में एक 'हीरो' के तौर पर सराहा जा रहा है। कैप्टन स्मित मच्छार से जुड़ी घटना के बाद उनके साथ काम कर चुकीं टीना गोस्वामी ने आईएएनएस से खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि जब उन्हें पहली बार इस घटना के बारे में पता चला तो उनकी सबसे पहली प्रतिक्रिया यही थी कि आखिर सब ठीक है या नहीं। उन्होंने कहा कि यह सामान्य स्थिति नहीं थी, बल्कि बेहद गंभीर और असामान्य परिस्थिति थी।

'कैप्टन मच्छार की सूझबूझ और 'फीलिंग ऑफ फ्लाइट' ने बचाई जान', टीना ने आईएएनएस को बताई पूरी कहानी

IANS | October 5, 2026 1:33 PM

मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को दुनिया भर में एक 'हीरो' के तौर पर सराहा जा रहा है। कैप्टन स्मित मच्छार से जुड़ी घटना के बाद उनकी सहकर्मी पायलट टीना गोस्वामी ने आईएएनएस से खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि जब उन्हें पहली बार इस घटना के बारे में पता चला तो उनकी सबसे पहली प्रतिक्रिया यही थी कि आखिर सब ठीक है या नहीं। उन्होंने कहा कि यह सामान्य स्थिति नहीं थी, बल्कि बेहद गंभीर और असामान्य परिस्थिति थी।

जनता दर्शन : सीएम योगी ने कहा- उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय

IANS | October 5, 2026 12:37 PM

लखनऊ, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह 'जनता दर्शन' में दूरदराज से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों को समाधान का भरोसा देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रशासन हर उचित समस्या का समयबद्ध निस्तारण कराए, यदि पीड़ित एक ही समस्या को लेकर दूसरी बार आया और वह समस्या वास्तविक रही तो जवाबदेही तय होगी।

पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति परमेलिन के बीच हैदराबाद हाउस में अहम बैठक

IANS | October 5, 2026 12:18 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया और इसके बाद द्विपक्षीय वार्ता शुरू हुई।