10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, सीएसआईआर में 43 टेक्नीशियन पदों पर आवेदन शुरू

IANS | August 18, 2026 8:23 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने टेक्नीशियन (1), ग्रुप II के कुल 43 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं। इनमें जनरल के 19, ओबीसी (एनसीएल) के 11, एससी के 6, एसटी के 3 और ईडब्ल्यूएस के 4 पद शामिल हैं।

आईएसआई समर्थित भट्टी मॉड्यूल पूरी तरह ध्वस्त, 14 राज्यों में अभियान के बाद 200 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार

IANS | August 18, 2026 7:54 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को घोषणा की कि भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने शहजाद भट्टी मॉड्यूल को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।

केवीएस-एनवीएस टियर-2 भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

IANS | August 18, 2026 7:15 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) में सरकारी शिक्षक बनने के लिए जो उम्मीदवार केवीएस और एनवीएस के दूसरे चरण की टियर-2 भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।

आयकर विभाग ने संदिग्ध फॉरेन रेमिटेंस की राष्ट्रीय स्तर पर जांच शुरू की

IANS | August 18, 2026 6:32 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। आयकर विभाग ने मंगलवार को संदिग्ध फॉरेन रेमिटेंस के मामलों में राष्ट्रीय स्तर पर सत्यापन अभियान शुरू किया है। यह कदम आंकड़ों के विश्लेषण और जमीनी खुफिया जानकारी के बाद उठाया गया है, जिसमें पता चला कि पिछले तीन वर्षों के दौरान कई ऐसी इकाइयों ने बड़ी मात्रा में विदेश धन भेजा है, जिनकी रिपोर्ट की गई कारोबारी गतिविधियां बहुत कम थीं या बिल्कुल नहीं थीं। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

बीपीएससी भर्ती 2026 : स्कूल टीचर के 32,388 पदों पर बंपर वैकेंसी, 1 सितंबर से करें आवेदन

IANS | August 18, 2026 5:46 PM

पटना, 18 अगस्त (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी कि आयोग बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा।

साहित्य के दो साधक : हरिशंकर शर्मा के व्यंग्य बाण तो हजारी प्रसाद द्विवेदी ने पढ़ाया आत्मसम्मान का पाठ

IANS | August 18, 2026 5:27 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। 19 अगस्त की तिथि वह दिन है जब हिंदी साहित्य को दो ऐसी महान विभूतियां प्राप्त हुईं, जिन्होंने अपनी रचनाधर्मिता और जीवटता से समाज को नई दिशा दी। एक ओर, जहां हरिशंकर शर्मा ने अपनी लेखनी और जीवन को सीधे तौर पर ब्रिटिश हुकूमत और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एक हथियार बनाया, वहीं दूसरी ओर आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने अपनी मेधा से भारतीय संस्कृति और इतिहास की गहराइयों में छिपे मानवतावादी सूत्रों को खोजकर आधुनिक समाज को आत्मसम्मान और करुणा का पाठ पढ़ाया।

विश्व फोटोग्राफी दिवस: एक क्लिक में कैद हो जाती है हजारों अनकही यादें

IANS | August 18, 2026 5:18 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। “एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है।” यह कहावत फोटोग्राफी की ताकत को बखूबी बयां करती है। कैमरे में कैद एक छोटा-सा पल वर्षों बाद भी किसी घटना, भावना या यादों को जीवंत कर सकता है। इसी कला, तकनीक और इतिहास को समर्पित विश्व फोटोग्राफी दिवस हर साल 19 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन उन तस्वीरों और फोटोग्राफरों को समर्पित है, जो अपने कैमरे के जरिए दुनिया को देखने का एक अलग नजरिया देते हैं।

मुक्त व्यापार समझौतों से भारत के निर्यात को मिल रही नई रफ्तार, नए बाजारों में बढ़ रही भारतीय उत्पादों की पहुंच

IANS | August 18, 2026 4:24 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। भारत द्वारा हाल के वर्षों में किए गए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) देश के निर्यात को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को जारी एक फैक्टशीट के अनुसार, नए व्यापार समझौता साझेदार देशों के साथ भारत का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। इससे न केवल भारतीय उत्पादों की वैश्विक पहुंच बढ़ी है, बल्कि अधिक से अधिक कंपनियां इन समझौतों से मिलने वाले शुल्क संबंधी लाभों का भी उपयोग कर रही हैं।

चुनौतियों से उबरकर और मजबूत हुआ अदाणी ग्रुप, बर्नस्टीन ने अदाणी पोर्ट्स और अदाणी पावर पर जताया भरोसा

IANS | August 18, 2026 3:57 PM

अहमदाबाद, 18 अगस्त (आईएएनएस)। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने अदाणी समूह को लेकर अपना सकारात्मक रुख बरकरार रखते हुए अदाणी पोर्ट्स और अदाणी पावर को अपनी शीर्ष निवेश पसंद बताया है। ब्रोकरेज का मानना है कि हाल के वर्षों में नियामकीय और बाजार से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने के बाद भी अदाणी समूह पहले से अधिक मजबूत होकर उभरा है।

जेकेएसएसबी ने विभिन्न विभागों में 518 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन 10 सितंबर से

IANS | August 18, 2026 3:41 PM

श्रीनगर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग विभागों में सीधी भर्ती के जरिए कुल 518 खाली पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।