गांधीनगर में एकता दिवस परेड की तैयारी कर रहे 14 जवान डेंगू पॉजिटिव

IANS | October 3, 2026 6:13 PM

गांधीनगर, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात के गांधीनगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के एकता दिवस परेड की तैयारी के लिए पहुंचे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और विभिन्न राज्यों के करीब 6,000 जवानों में से 14 में डेंगू की पुष्टि हुई है। मामले सामने आने के बाद गांधीनगर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर-28 और 29 में विशेष निगरानी और रोकथाम अभियान शुरू किया है।

सूरत एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों ने बचाई जान, कार्डियक अरेस्ट आए कर्मचारी को दिया सीपीआर

IANS | October 3, 2026 5:52 PM

सूरत, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवानों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक कर्मचारी की जान बच गई। स्टाफ गेट के पास स्ट्रीम हाउस के एक कर्मचारी को अचानक चक्कर आया और वह माइनर कार्डियक अरेस्ट के कारण बेहोश होकर गिर पड़ा।

सौंदर्य और संवेदनाओं से घरों को खास पहचान दे रहीं सौम्या मारुति, इमर्जिंग इंटीरियर डिजाइनर अवॉर्ड से सम्मानित

IANS | October 3, 2026 5:49 PM

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। घर की खूबसूरती केवल उसकी सजावट में नहीं, बल्कि उस अपनापन भरे अनुभव में भी होती है, जो वहां रहने वाले लोगों को मिलता है। इसी सोच को अपने काम का आधार बनाने वाली लक्जरी इंटीरियर डिजाइनर और हीलिंग होम्स की संस्थापक सौम्या मारुति को नई दिल्ली में द टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित समारोह में इमर्जिंग इंटीरियर डिज़ाइनर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कई नामांकनों के बीच उनका चयन उनकी रचनात्मक सोच और डिजाइन यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मेकॉन लिमिटेड में इंजीनियर समेत 159 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

IANS | October 3, 2026 5:44 PM

रांची, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेटालर्जिकल एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स (इंडिया) लिमिटेड में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। मेकॉन लिमिटेड ने अनुभवी पेशेवर की पूर्णकालिक निश्चित अवधि (एफटीएफटी) के आधार पर अनुबंध पर नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके कुल 159 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है।

शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे

IANS | October 3, 2026 5:21 PM

मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूरे विश्व में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ हो रही है। उन्होंने 30 सितंबर को अपनी हिम्मत और सूझबूझ के साथ ही यात्रियों के सहयोग से फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। उन्होंने एक बड़े हवाई हादसे को टालकर 174 यात्रियों की जान बचाई।

डीआरडीओ-आरसीआई भर्ती 2026: अप्रेंटिस के 195 पदों पर आवेदन जारी, जानें डिटेल्स

IANS | October 3, 2026 5:00 PM

हैदराबाद, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, डीआरडीओ के अंतर्गत अनुसंधान केंद्र इमारत (आरसीआई) ने एक वर्ष की अवधि के लिए अप्रेंटिस (ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई ट्रेड) के कुल 195 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

भारत की आर्थिक बुनियाद मजबूत, वैश्विक अनिश्चितता का सफलतापूर्वक किया सामना : वित्त मंत्री सीतारमण

IANS | October 3, 2026 4:41 PM

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया संकट के चलते पैदा हुई वैश्विक अनिश्चितता का भारत सफलतापूर्वक सामना करने में सक्षम रहा है और देश की आर्थिक बुनियाद मजबूत बनी हुई है। यह बयान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से शनिवार को दिया गया।

सीबीआई ने एलआईसी फ्रॉड केस में रिलायंस कम्युनिकेशंस और सीनियर एग्जीक्यूटिव्स के खिलाफ दायर की चार्जशीट

IANS | October 3, 2026 4:15 PM

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को कहा कि उसने एलआईसी इन्वेस्टमेंट फ्रॉड केस में रिलायंस कम्युनिकेशंस और कुछ सीनियर एग्जीक्यूटिव्स के खिलाफ चार्जशीट फाइल की है।

कांग्रेस ने हमेशा नकारात्मक राजनीति की है : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

IANS | October 3, 2026 3:43 PM

भोपाल, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो हमेशा नकारात्मक राजनीति की है।

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल का दाम 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई

IANS | October 3, 2026 3:01 PM

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने देशभर में फैले अपने नेटवर्क पर पेट्रोल में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी शनिवार से लागू की है। इसकी वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी होना है। यह जानकारी इंडस्ट्री के सूत्रों की ओर से दी गई।