आईओसीएल भर्ती 2026: एग्जीक्यूटिव के 470 पदों पर 3 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | August 17, 2026 3:22 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, आईओसीएल ने विभिन्न विषयों और ग्रेड के आधार पर एग्जीक्यूटिव के कुल 470 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

विझिंजम पोर्ट से खुलेगा केरल के लिए वैश्विक व्यापार का नया द्वार, मंगलवार से शुरू होंगे पूर्ण निर्यात-आयात संचालन

IANS | August 17, 2026 3:19 PM

तिरुवनंतपुरम, 17 अगस्त (आईएएनएस)। केरल का विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह, जो कि भारत का पहला गहरे पानी का कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है, मंगलवार से एक नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। बंदरगाह पर पूर्ण स्तर के निर्यात-आयात (इग्जिम) संचालन औपचारिक रूप से शुरू होंगे, जिसे केरल की अर्थव्यवस्था और राज्य को एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स तथा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

नैनीताल बैंक में 41 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती शुरू, 7 सितंबर तक युवाओं के पास अवसर

IANS | August 17, 2026 2:18 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, नैनीताल बैंक लिमिटेड ने स्पेशलाइज्ड सेगमेंट में रेगुलर आधार पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के विभिन्न 41 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सीएम भूपेंद्र पटेल सैन फ्रांसिस्को पहुंचे, 'वाइब्रेंट गुजरात 2027' से पहले निवेशकों से करेंगे मुलाकात

IANS | August 17, 2026 2:16 PM

सैन फ्रांसिस्को, 17 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सोमवार को राज्य के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सैन फ्रांसिस्को पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने निवेश आकर्षित करने और 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027' में भागीदारी को मजबूत करने के मकसद से अपने विदेशी दौरे के अमेरिकी चरण की शुरुआत की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

IANS | August 17, 2026 2:12 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

आंध्र प्रदेश के भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से शुरू हुई वाणिज्यिक उड़ानें, विशाखापट्टनम एयरपोर्ट का व्यावसायिक अध्याय हुआ समाप्त

IANS | August 17, 2026 1:53 PM

विशाखापट्टनम, 17 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में विकसित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, भोगापुरम से सोमवार आधी रात के बाद वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं औपचारिक रूप से शुरू हो गईं। इसके साथ ही विशाखापट्टनम हवाईअड्डे (आईएनएस डेगा) के सिविल एन्क्लेव से संचालित होने वाली सभी व्यावसायिक उड़ानें नए हवाईअड्डे पर स्थानांतरित कर दी गईं और दशकों पुराना विशाखापट्टनम एयरपोर्ट वाणिज्यिक विमानन इतिहास का हिस्सा बन गया।

'विकसित भारत 2047' विजन में बैंकिंग सेक्टर की भूमिका तय करने को लेकर जल्द बनेगी उच्च स्तरीय कमेटी: वित्त मंत्री सीतारमण

IANS | August 17, 2026 1:50 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि जल्द ही एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा, जो यह तय करेगी कि 'विकसित भारत 2047' के विजन को साकार करने में देश का बैकिंग सेक्टर क्या भूमिका निभा सकता है।

अनुराग जैन ने नीति आयोग के नए सीईओ के रूप में संभाला कार्यभार, प्रशासन और नीति निर्माण का लंबा अनुभव करेगा मार्गदर्शन

IANS | August 17, 2026 1:42 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। नीति आयोग ने सोमवार को अनुराग जैन का नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में स्वागत किया। उनकी नियुक्ति भारत सरकार के प्रमुख नीति-निर्माण थिंक टैंक में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखी जा रही है।

नेपाल में भारतीय सेना प्रमुख का स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

IANS | August 17, 2026 11:07 AM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर है। उनकी यह यात्रा 17 अगस्त से प्रारंभ हुई है और 19 अगस्त तक प्रस्तावित है। जनरल सेठ रविवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे थे। सोमवार सुबह जनरल सेठ ने नेपाल के सेना मुख्यालय में आयोजित गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।

नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

IANS | August 17, 2026 8:28 AM

उज्जैन, 17 अगस्त (आईएएनएस)। सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के पावन अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट सुबह 2:30 बजे खुले और इसके बाद सुबह 3 बजे बाबा महाकाल की विशेष भस्म आरती हुई। भव्य पंचामृत अभिषेक के बाद बाबा महाकाल का शृंगार किया गया।