रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी का किसानों ने किया स्वागत, बेहतर आय की उम्मीद

IANS | October 1, 2026 10:11 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने रबी की छह प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इस फैसले का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराना और उत्पादन लागत के मुकाबले बेहतर आय सुनिश्चित करना है।

ड्रोन दीदी योजना से नूंह की लक्ष्मी को मिली नई पहचान, रोजगार के साथ मिला सम्मान

IANS | October 1, 2026 10:04 PM

नूंह, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की ड्रोन दीदी योजना ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नूंह जिले के बसई खानजादा गांव की लक्ष्मी इस योजना का लाभ उठाकर न केवल ड्रोन संचालन में दक्ष हो गई हैं, बल्कि ड्रोन के माध्यम से कमाई भी कर रही हैं।

दहेज में केवल चरखा और खादी स्वीकार किया, प्रधानमंत्री बने फिर भी कार के लिए लिया 5000 का लोन

IANS | October 1, 2026 9:17 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘जय जवान, जय किसान’ यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि भारत के सैनिकों और किसानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और देश की आत्मनिर्भरता का संदेश है। इस ऐतिहासिक नारे के प्रणेता और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, ईमानदारी, त्याग और दृढ़ संकल्प की ऐसी मिसाल है, जिसे आज भी याद किया जाता है। 2 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है।

3 से 5 अक्टूबर तक दिल्ली में आयोजित होगा 5वां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन, भारत की आर्थिक प्राथमिकताओं पर होगी चर्चा

IANS | October 1, 2026 8:51 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि 5वां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (केईसी 2026) 3 से 5 अक्टूबर तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। "बदलाव के दौर में लचीलापन" थीम पर आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में दुनिया भर के प्रमुख नीति निर्माता, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, वित्तीय विशेषज्ञ और विचारक हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में लगभग 30 देशों से 80 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी।

ओडिशा ट्रैवल बाजार 2026 का 7वां संस्करण 3 अक्टूबर से, 27 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल: प्रवती परिदा

IANS | October 1, 2026 8:45 PM

भुवनेश्वर, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने गुरुवार को ओडिशा ट्रैवल बाजार (ओटीबी) 2026 के सातवें संस्करण की आधिकारिक घोषणा की। तीन दिवसीय यह आयोजन 3 से 5 अक्टूबर तक भुवनेश्वर स्थित मेफेयर सैंक्चुअरी में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी इस आयोजन का उद्घाटन करेंगे। आयोजन की घोषणा मेफेयर लैगून में आयोजित प्री-इवेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई।

रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी से खुश किसान, लागत बढ़ने के बीच राहत की उम्मीद

IANS | October 1, 2026 8:08 PM

कुशीनगर/धमतरी, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी कर किसानों को राहत देने की घोषणा की है। गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसों और कुसुम समेत प्रमुख रबी फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। सरकार के इस फैसले पर उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के किसानों ने खुशी जताई है।

सीएसआईआर-टीकेडीएल भर्ती 2026: सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट सहित 50 पदों पर आवेदन जारी, जानें डिटेल्स

IANS | October 1, 2026 7:22 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद - पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (सीएसआईआर-टीकेडीएल) इकाई ने सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट और प्रोजेक्ट एसोसिएट के विभिन्न 50 पदों पर पात्र रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

रिलायंस होम फाइनेंस मामले में सीबीआई की दूसरी चार्जशीट, अनिल अंबानी समूह के तीन शीर्ष अधिकारी नामजद

IANS | October 1, 2026 7:14 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) मामले में गुरुवार को मुंबई स्थित विशेष सीबीआई अदालत में दूसरी चार्जशीट दाखिल की। इस चार्जशीट में कुल 11 आरोपियों को नामजद किया गया है, जिनमें अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस एडीए समूह के तीन वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।

देश में प्राकृतिक गैस के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने लॉन्च किया 'नेशनल पीएनजी ड्राइव 3.0', 50 लाख नए कनेक्शन का लक्ष्य

IANS | October 1, 2026 5:58 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को नेशनल पीएनजी ड्राइव 3.0 का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य देश में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के उपयोग को तेज गति से बढ़ाना और भारत के ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को मौजूदा लगभग 6 प्रतिशत से अधिक करने के लक्ष्य को आगे बढ़ाना है।

एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन: गंभीर खाद्य सुरक्षा उल्लंघनों के चलते दो कंपनियों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित

IANS | October 1, 2026 5:43 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने गुरुवार को गंभीर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी उल्लंघनों के चलते टीसीएफ चॉकलेट्स एंड गिफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और शिवम एग्रो के फूड बिजनेस लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। नियामक ने दोनों कंपनियों को निलंबन अवधि के दौरान सभी खाद्य व्यवसाय गतिविधियां बंद करने का निर्देश दिया है।