देश में प्राकृतिक गैस के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने लॉन्च किया 'नेशनल पीएनजी ड्राइव 3.0', 50 लाख नए कनेक्शन का लक्ष्य

IANS | October 1, 2026 5:58 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को नेशनल पीएनजी ड्राइव 3.0 का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य देश में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के उपयोग को तेज गति से बढ़ाना और भारत के ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को मौजूदा लगभग 6 प्रतिशत से अधिक करने के लक्ष्य को आगे बढ़ाना है।

एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन: गंभीर खाद्य सुरक्षा उल्लंघनों के चलते दो कंपनियों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित

IANS | October 1, 2026 5:43 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने गुरुवार को गंभीर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी उल्लंघनों के चलते टीसीएफ चॉकलेट्स एंड गिफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और शिवम एग्रो के फूड बिजनेस लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। नियामक ने दोनों कंपनियों को निलंबन अवधि के दौरान सभी खाद्य व्यवसाय गतिविधियां बंद करने का निर्देश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका: 250 जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों पर 7 अक्टूबर से करें आवेदन

IANS | October 1, 2026 5:18 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, भारत का सर्वोच्च न्यायालय (एससीआई) ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (ग्रुप-बी नॉन-गजेटेड) के कुल 250 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

यूपी : 586 पीएम श्री स्कूलों में 'लर्निंग बाय डूइंग' को मिलेगी नई गति, 2.34 करोड़ का मिलेगा जरूरी सामान

IANS | October 1, 2026 3:48 PM

लखनऊ, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के पीएम श्री विद्यालयों में पढ़ाई को किताबों की सीमाओं से आगे ले जाकर प्रयोग, गतिविधि और अनुभव से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वर्ष 2024-25 के लिए चयनित 586 उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट पीएम श्री विद्यालयों में लर्निंग बाय डूइंग को और प्रभावी बनाया जाएगा।

डीएसएसएसबी भर्ती 2026: सीनियर पर्सनल असिस्टेंट सहित 641 पदों पर 6 अक्टूबर से करें आवेदन

IANS | October 1, 2026 3:03 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने विभिन्न विभागों में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट सहित विभिन्न 641 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

इजरायल के महावाणिज्य दूत ने कैप्टन स्मित को बताया 'रियल सुपरहीरो' और 'दोस्ती की मिसाल'

IANS | October 1, 2026 2:49 PM

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायल के महावाणिज्यदूत (मध्य पश्चिम भारत) याविन रेवाच ने फ्लाईदुबई विमान में हुई घटना को बेहद चौंकाने वाला बताते हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित ने एक सुपरहीरो की तरह जान जोखिम में डालकर यात्रियों की रक्षा की और उनका साहस भारत-इजरायल दोस्ती की असल भावना को दर्शाता है।

'उनकी बहादुरी को बयां नहीं किया जा सकता', कैप्टन स्मित मच्छार पर पड़ोसियों को गर्व

IANS | October 1, 2026 2:17 PM

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को पूरा विश्व सराह रहा है। उन्होंने घायल अवस्था में सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाई। इसी बीच, आईएएनएस ने उनके पड़ोसियों से बातचीत की है।

भारत-ईयू एफटीए को लागू करने की दिशा में हुई तेज प्रगति की समीक्षा की गई: पीयूष गोयल

IANS | October 1, 2026 2:17 PM

मिल्वौकी, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के इतर यूरोपीय संघ (ईयू) के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस शेफचोविच से मुलाकात की और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हुई प्रगति की समीक्षा की।

सीएम योगी बोले-2017 से पहले माफिया के सामने नाक रगड़ती थी सरकार

IANS | October 1, 2026 2:14 PM

लखनऊ, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकार की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के हर जिले में दुर्दांत माफिया का बोलबाला था। समानांतर सरकारें चलती थीं। माफिया के सामने नाक रगड़ी जाती थी, घुटने टेके जाते थे और पुलिस मजबूर थी। राजनीतिक नेतृत्व की रीढ़ ही टेढ़ी हो तो वह कानून-व्यवस्था को सीधा कैसे कर सकता है।

सेना में अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, 30 पदों के लिए 29 अक्टूबर तक करें आवेदन

IANS | October 1, 2026 2:11 PM

देहरादून, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन आर्मी में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, भारतीय सेना ने स्थायी कमीशन के लिए भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में जुलाई 2027 से शुरू होने वाले 145वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (आईजीसी-145) के लिए कुल 30 पदों पर पात्र अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग स्नातकों (ग्रेजुएट्स) से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।