दिल्ली की थिएटर आर्टिस्ट से बॉलीवुड तक, जोया हुसैन ने आउटसाइडर होकर भी मनवाया अभिनय का लोहा

IANS | September 30, 2026 5:31 PM

मुंबई, 30 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक आउटसाइडर, जिसे बड़े पर्दे पर आने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा लेकिन एक बार मौका मिलने के बाद उसने अपने अभिनय का लोहा मनवाया और फिल्म सितारों की दुनिया में अपनी चमक बिखेरी। ये कोई और नहीं बल्कि 'मुक्काबाज' फेम जोया हुसैन थीं। मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' में उनके दमदार एक्शन की चर्चा तो हुई ही लेकिन फिल्म में उनकी लेडी लव बनकर एक्ट्रेस ने सबकी लाइमलाइट चुरा ली।

आसियान सदस्यों के साथ किया ब्रह्मोस मुख्यालय का दौरा, अनुभव शानदार: सिंगापुर के उच्चायुक्त

IANS | September 30, 2026 5:18 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग समेत भारत के विभिन्न शहरों में तैनात आसियान देशों के राजनयिकों ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित ब्रह्मोस मुख्यालय का दौरा किया।

भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का प्रदर्शन मजबूत, औद्योगिक उत्पादन वित्त वर्ष 25 में 7.81 प्रतिशत बढ़ा

IANS | September 30, 2026 5:08 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का प्रदर्शन लगातार मजबूत बना हुआ है और वित्त वर्ष 25 में औद्योगिक उत्पादन सालाना आधार पर 7.81 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, इस दौरान रोजगार में 7.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। यह जानकारी बुधवार को सरकार द्वारा जारी 'उद्योगों के वार्षिक सर्वेक्षण' (एएसआई) के आंकड़ों में दी गई।

कैबिनेट ने बीईएसएस के साथ इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम के विकास के लिए ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर चरण-III योजना को मंजूरी दी

IANS | September 30, 2026 4:46 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर चरण-III' (जीईसी-III) योजना को मंजूरी दे दी है। यह पहल भारत के इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (आईएनएसटीएस) को मजबूत करेगी, जिससे राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच 135 गीगावाट तक की रिन्यूएबल एनर्जी को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना संभव हो सकेगा।

केंद्र ने दिल्ली के लिए 1,790 करोड़ रुपए के एआई आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

IANS | September 30, 2026 4:27 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बुधवार को दिल्ली के लिए 1,789.52 करोड़ रुपए के इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट (आईटीएमएस) प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य दिल्ली में ट्रैफिक प्रवाह, सड़क सुरक्षा और शहरी मोबिलिटी में सुधार करना है।

तेलंगाना की वकील संध्या रेड्डी चुनी गईं सिडनी के स्ट्रैथफील्ड की मेयर

IANS | September 30, 2026 3:50 PM

सिडनी/हैदराबाद, 30 सितंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना की लॉ ग्रेजुएट संध्या रेड्डी को सिडनी की स्ट्रैथफील्ड म्युनिसिपैलिटी का मेयर चुना गया है।

जीएमसीएच-चंडीगढ़ में 74 सीनियर रेजिडेंट पदों पर नियुक्ति का अवसर, 5 अक्टूबर को वॉक-इन-इंटरव्यू

IANS | September 30, 2026 3:46 PM

चंडीगढ़, 30 सितंबर (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), चंडीगढ़ ने अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 74 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।

जो नशे में गुरुओं का अपमान करे, वो पंजाब को नशामुक्त नहीं कर सकता : अमित शाह

IANS | September 30, 2026 3:37 PM

जालंधर, 30 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पंजाब के जालंधर में 'नशामुक्त पंजाब यात्रा' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा और पंजाब को नशामुक्त करने का वादा किया।

गंभीर खाद्य सुरक्षा उल्लंघनों पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन, सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

IANS | September 30, 2026 3:28 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने गंभीर खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और सैनिटेशन संबंधी उल्लंघनों के पाए जाने के बाद सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड का फूड बिजनेस लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नियामक ने कंपनी को अगले आदेश तक सभी खाद्य व्यवसाय गतिविधियां बंद करने का निर्देश दिया है।

औरंगाबाद के पुनपुन तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, पितृ मोक्ष के लिए हजारों श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान

IANS | September 30, 2026 3:20 PM

औरंगाबाद, 30 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले में स्थित ऐतिहासिक पुनपुन घाट पर इन दिनों आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। 15 दिवसीय पितृपक्ष मेले के अवसर पर देश-विदेश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन आदिगंगा के नाम से विख्यात पुनपुन नदी के तट पर पहुंच रहे हैं। यहां अपने पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान कर श्रद्धालु गया जी के लिए प्रस्थान कर रहे हैं।