'विकसित भारत 2047' के लिए मजबूत होंगी ग्राम पंचायतें, स्थानीय विकास में जीआईएस और डिजिटल प्लानिंग के इस्तेमाल पर जोर: नीति आयोग

IANS | September 29, 2026 7:14 PM

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। नीति आयोग ने अपनी स्टेट सपोर्ट मिशन (एसएसएम) पहल के तहत 28 सितंबर 2026 को "विकसित पंचायत: लोगों, स्थानों, संसाधनों और अवसरों को जोड़ना" विषय पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम असम सरकार के गोलाप बोरबोरा स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास (जीबीएसआईपीआरडी) के सहयोग से आयोजित किया गया।

पीएम-आरकेवीवाई के तहत 10 राज्यों को 1,200 करोड़ रुपए से अधिक की मंजूरी, कृषि विकास को मिलेगी नई गति

IANS | September 29, 2026 7:00 PM

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (पीएम-आरकेवीवाई) के तहत 10 राज्यों के कृषि मंत्रियों को 1,200 करोड़ रुपए से अधिक के वित्तीय स्वीकृति पत्र सौंपे। सरकार का कहना है कि इस राशि से राज्यों में कृषि विकास योजनाओं का क्रियान्वयन और तेज होगा तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

भारत और जापान ने संचार और एआई में सहयोग को मजबूत करने की संभावनाओं पर की चर्चा

IANS | September 29, 2026 7:00 PM

टोक्यो, 29 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और जापान ने मंगलवार को संचार, डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की।

एआई और रोबोटिक्स से मजबूत होगी भारत की वेयरहाउसिंग और कोल्ड-चेन व्यवस्था, आपदा के समय जीवन बचाने में भी मिलेगी मदद: डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव

IANS | September 29, 2026 6:34 PM

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के संयुक्त सचिव पंकज कुमार ने मंगलवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स और ऑटोमेशन भारत के वेयरहाउसिंग और कोल्ड-चेन क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। उनका मानना है कि भविष्य में ये तकनीकें केवल भंडारण और वितरण को अधिक कुशल नहीं बनाएंगी, बल्कि आपदा, युद्ध, बाढ़ या अन्य आपात परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग में जूनियर इंजीनियर पदों पर निकली भर्ती, 8 अक्टूबर तक करें आवेदन

IANS | September 29, 2026 6:17 PM

चंडीगढ़, 29 सितंबर (आईएएनएस)। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के इंजीनियरिंग विभाग ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर जूनियर इंजीनियर के कुल 10 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

ग्रेड-ए शहरों से आगे बढ़ेगा वेयरहाउसिंग सेक्टर; ओडिशा, बंगाल और असम जैसे राज्य बन सकते हैं नए ग्रोथ हब: अदाणी पोर्ट्स के पंकज भारद्वाज

IANS | September 29, 2026 5:09 PM

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में वेयरहाउसिंग क्षेत्र की वृद्धि अब केवल बड़े उपभोग केंद्रों और ग्रेड-ए शहरों तक सीमित नहीं रहेगी। अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड के वेयरहाउसिंग एवं अदाणी एग्री लॉजिस्टिक्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और बिजनेस हेड पंकज कुमार भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि आने वाले वर्षों में ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्य वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के नए विकास केंद्र बनकर उभर सकते हैं।

62 वर्ष वालों के लिए सुनहरा मौका: जीएमएसएच-चंडीगढ़ में स्पेशलिस्ट पदों पर वैकेंसी, 1 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | September 29, 2026 4:58 PM

चंडीगढ़, 29 सितंबर (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, सरकारी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल (जीएमएसएच), चंडीगढ़ ने शाम की ओपीडी में स्पेशलिस्ट के विभिन्न 10 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।

भाजपा के संगठन प्रभारियों को नितिन नवीन का निर्देश; बार-बार न करें दिल्ली दौरा, संगठन मजबूती पर दें ध्यान

IANS | September 29, 2026 4:44 PM

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अपने-अपने राज्यों में अधिक समय देने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य की जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारी अपने क्षेत्र में रहकर संगठन के काम पर ध्यान केंद्रित करें और अनावश्यक रूप से दिल्ली के दौरे न करें।

आईटीबीपी में स्पोर्ट्स कोटा के तहत 126 पदों पर निकली भर्ती, खिलाड़ी 3 अक्टूबर से करें आवेदन

IANS | September 29, 2026 3:33 PM

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) ग्रुप-'सी' (नॉन-गजेटेड और नॉन-मिनिस्टीरियल) के 126 पदों को भरने के लिए योग्य और इच्छुक नागरिकों (जिनमें नेपाल और भूटान के नागरिक भी शामिल हैं) से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आईओसीएल में अप्रेंटिस के 58 पदों पर आवेदन जारी, युवाओं के पास 18 अक्टूबर तक अवसर

IANS | September 29, 2026 3:08 PM

दिसपुर, 29 सितंबर (आईएएनएस)। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में नौकरी करने से अपने शानदार पेशेवर करियर की शुरुआत करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, आईओसीएल ने अपनी बोंगाईगांव रिफाइनरी यूनिट में विभिन्न ट्रेड/विषय के आधार पर अप्रेंटिस के कुल 58 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।