जेईई एडवांस्ड 2027 की तारीख की घोषणा, एग्जाम में मिलेगा ऑन स्क्रीन बेसिक कैलकुलेटर

IANS | November 13, 2026 6:03 PM

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 2027 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। दरअसल, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली ने जेईई (एडवांस्ड) 2027 की तारीख की घोषणा कर दी है। जेईई (एडवांस्ड) 2027 का आयोजन 23 मई 2027 (रविवार) को किया जाएगा।

अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, दस मिनट के भीतर दो बार कांपी धरती

IANS | November 13, 2026 5:45 PM

काबुल, 13 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में शुक्रवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, कुछ ही देर में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए।

पावरग्रिड में 33 ट्रेनी इंजीनियर पदों पर नौकरी का मौका, जानें योग्यता और सैलरी

IANS | November 13, 2026 5:40 PM

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, पावरग्रिड ने गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग)-2026 के माध्यम से प्रशिक्षु अभियंता (इलेक्ट्रॉनिक्स) के कुल 33 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

केंद्र का ध्यान मध्यम वर्ग की बचत बढ़ाने पर है, बेंगलुरु का विकास हमारी प्राथमिकता : पीएम मोदी

IANS | November 13, 2026 5:37 PM

बेंगलुरु, 13 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार की कोशिश इस बात पर केंद्रित है कि मध्यम वर्ग अधिक बचत कर सके। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बेंगलुरु का विकास और यहां आधुनिक बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) का विस्तार केंद्र सरकार की प्राथमिकताएं हैं।

बेंगलुरु में पीएम मोदी को देखने के लिए घंटों इंतजार, हाथ में तख्तियां लिए लोगों में दिखा भारी उत्साह

IANS | November 13, 2026 5:26 PM

बेंगलुरु, 13 नवंबर (आईएएनएस)। बेंगलुरु में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान उन्होंने 'नम्मा मेट्रो' की बहुप्रतीक्षित 'पिंक लाइन' के एलिवेटेड हिस्से का उद्घाटन किया। स्थानीय लोगों ने इस नई कनेक्टिविटी को ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से बड़ी राहत बताया है।

आईआईटी-रुड़की के बीटेक छात्र की मौत, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

IANS | November 13, 2026 5:10 PM

रुड़की, 13 नवंबर (आईएएनएस)। प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रुड़की में बीटेक के सेकेंड ईयर के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से संस्थान परिसर में चिंता फैल गई है। छात्र का शव गोविंद भवन हॉस्टल के उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।

आईओसीएल में 409 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, 18 से 24 वर्ष के युवाओं के लिए सुनहरा मौका

IANS | November 13, 2026 5:07 PM

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान में शामिल होकर अपना पेशेवर करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। दरअसल, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के मार्केटिंग डिवीजन ने देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में स्थित केंद्रों पर 409 तकनीशियन, ग्रेजुएट और ट्रेड अप्रेंटिस (तकनीकी और गैर-तकनीकी) की भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत

IANS | November 13, 2026 5:02 PM

गुवाहाटी, 13 नवंबर (आईएएनएस)। असम के काजीरंगा इलाके में शुक्रवार को रोंगाजन के पास एक ट्रक और एक पैसेंजर गाड़ी के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पैसेंजर ट्रैवलर बोकाखात से नागांव की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'अपना घर मजबूत रखना चाहिए'

IANS | November 13, 2026 3:27 PM

लखनऊ, 13 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर रही है। इसमें पार्टी की 134 जिला इकाइयों के जिला और शहर अध्यक्षों के साथ-साथ विभिन्न फ्रंटल संगठनों, सेल और विभागों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस कार्यशाला का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार करना है।

नवंबर की दूसरी छमाही में चीनी बिक्री का कोटा 13 लाख मीट्रिक टन तय, सरकार ने जारी किए निर्देश

IANS | November 13, 2026 3:07 PM

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने नवंबर की दूसरी छमाही के लिए घरेलू बाजार में चीनी बिक्री का कोटा 13 लाख मीट्रिक टन तय किया है। विभाग ने शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।