संसद में गतिरोध पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला, चिराग पासवान ने भी की आलोचना

IANS | August 12, 2026 9:16 PM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूरे विपक्ष को मूल मुद्दों से भटकाने का काम किया और संसद में सार्थक चर्चा नहीं होने दी।

एम्स भर्ती 2026: नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों के लिए फटाफट करें आवेदन, कुछ ही घंटे शेष

IANS | August 12, 2026 8:10 PM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करना हजारों लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो हाथ से एक सुनहरा मौका निकलने वाला है। दरअसल, एम्स ने नई दिल्ली और अन्य एम्स में 'नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉर्सेट)-11' के तहत नर्सिंग ऑफिसर के कुल 2,218 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके बंपर रिक्तियों की घोषणा की थी।

डीआरडीओ-एडीए भर्ती अलर्ट: 111 प्रोजेक्ट असिस्टेंट पदों के लिए तुरंत करें आवेदन

IANS | August 12, 2026 8:10 PM

बेंगलुरु, 12 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के हाथ से एक शानदार मौका निकलने वाला है। दरअसल, भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अधीन एक प्रमुख संस्था, वैमानिकी विकास एजेंसी (एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी - एडीए) ने विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के आधार पर प्रोजेक्ट असिस्टेंट-। के कुल 111 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की थी।

5 किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ इतिहास रचने को तैयार पलवल

IANS | August 12, 2026 6:41 PM

पलवल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा के पलवल में 13 अगस्त को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। खेल मंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में होने वाली इस यात्रा में हजारों लोग करीब 5 किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना नाम-निशान विवाद पर सुनवाई, कपिल सिब्बल ने ईसीआई के अधिकार क्षेत्र पर उठाए सवाल

IANS | August 12, 2026 6:29 PM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। उद्धव ठाकरे गुट बनाम एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना मामले में पार्टी के नाम और चुनाव निशान 'तीर-कमान' पर अधिकार को लेकर चल रही लड़ाई पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। उद्धव ठाकरे की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलीलें रखीं। अदालत ने कहा कि सुनवाई गुरुवार को भी जारी रहेगी।

'देश में गुजरात के तीन सरकारी अस्पताल अंगदान के क्षेत्र में सबसे आगे', प्रफुल पानशेरिया ने अवॉर्ड मिलने पर दी बधाई

IANS | August 12, 2026 6:19 PM

गांधीनगर, 12 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन और हेल्थ मिनिस्टर प्रफुल पानशेरिया के नेतृत्व में गुजरात ने ऑर्गन डोनेशन और ट्रांसप्लांटेशन के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक और गर्व की बात हासिल की है। 3 अगस्त को ‘नेशनल ऑर्गन डोनेशन डे’ के मौके पर नई दिल्ली के डॉ बीआर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हुए ‘16वें इंडियन नेशनल ऑर्गन डोनेशन डे’ सेरेमनी में गुजरात को तीन बड़े नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, लेकिन विपक्ष हंगामा करने पर आमादा : किरेन रिजिजू

IANS | August 12, 2026 5:30 PM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन को लेकर संसद में जारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने विपक्ष पर निशाना साधा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि सरकार हर मुद्दे पर खुले दिल से चर्चा को तैयार है, लेकिन विपक्ष बिना कुछ सुने हंगामा करने पर आमादा है।

सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम घोषित, छात्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें मार्कशीट

IANS | August 12, 2026 5:23 PM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 12वीं के लिए आयोजित सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए जो छात्र परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सीबीएसई ने बुधवार को कक्षा 12वीं के सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से चमोली में हुनर को मिल रही नई उड़ान, स्वरोजगार की राह आसान

IANS | August 12, 2026 5:02 PM

चमोली, 12 अगस्त (आईएएनस)। सीमांत जनपद चमोली में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पारंपरिक हुनर से जुड़े लोगों और युवाओं के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आ रही है। योजना के तहत लाभार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उनके कौशल को और बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि वे अपने पारंपरिक हुनर को रोजगार और स्वरोजगार का मजबूत माध्यम बना सकें। इन दिनों चमोली में लाभार्थियों को सिलाई-बुनाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसे लेकर प्रशिक्षणार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति के रंग में रंगा कश्मीर, गुलमर्ग में 110 फीट का तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र

IANS | August 12, 2026 4:58 PM

बारामूला, 12 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर का मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। यहां लगाया गया 110 फीट ऊंचा तिरंगा पर्यटकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गुलमर्ग घूमने पहुंच रहे सैलानी तिरंगे के साथ तस्वीरें और वीडियो बना रहे हैं।