'मन की बात' में पीएम मोदी ने पोषण माह पर की बात, छत्तीसगढ़ से मिजोरम तक की पहलों को सराहा

IANS | September 27, 2026 11:52 AM

नई दिल्ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 138वें एपिसोड में देश में कुपोषण के खिलाफ चल रहे जन-आंदोलन की जमकर तारीफ की। पीएम ने कहा कि सितंबर का महीना कुपोषण के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और एक स्वस्थ व बेहतर पोषण वाले भारत के निर्माण के लिए समर्पित है। पूरे देश में कुपोषण से निपटने और पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई प्रेरणादायक पहल की जा रही हैं।

मन की बात: पीएम मोदी ने अशोक सिंघल को दी श्रद्धांजलि, रामजन्मभूमि आंदोलन में योगदान को किया याद

IANS | September 27, 2026 11:38 AM

नई दिल्ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंघल की की 100वीं जन्मजयंती पर उन्हें याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन को दिशा और ऊर्जा दी। आज उसी का परिणाम है कि हम अयोध्या में भव्य मंदिर को साक्षात देख रहे हैं।

पुस्तैनी घर तोड़े जाने से पहले सीएम मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना, बोले-इसका कोई मुआवजा नहीं लेंगे

IANS | September 27, 2026 11:33 AM

उज्जैन, 27 सितंबर (आईएएनएस)। सिंहस्थ कुंभ के विकास कार्यों के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी बहन कलावती के घर का एक हिस्सा रास्ते में आ रहा है। रविवार को उनका घर तोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तोड़फोड़ की कार्रवाई से पहले वहां जाकर अपने पैतृक घर में पूजा-अर्चना की।

मन की बात: पीएम मोदी ने कहा, 'जनगणना हम सबका राष्ट्रीय दायित्व', देशवासियों से की खास अपील

IANS | September 27, 2026 11:25 AM

नई दिल्ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बताया कि भारत की जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने देशवासियों से कहा कि जनगणना हम सबका राष्ट्रीय दायित्व है। आपकी और आपके परिवार की सही जानकारी देश के भविष्य की सही तस्वीर तैयार करने में मदद करती है।

'मन की बात' में पीएम मोदी बोले-पहले आतंकी हमलों के बाद इंतजार होता था, अब जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी

IANS | September 27, 2026 11:25 AM

नई दिल्ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 138वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस बार का एपिसोड बेहद खास रहा क्योंकि पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ से एक दिन पहले देश की आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक नीति पर विस्तार से बात की।

'संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह', विपक्ष के रुख को सीएम योगी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

IANS | September 27, 2026 11:18 AM

लखनऊ, 27 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर राजनीतिक हितों के लिए संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

यश चोपड़ा : रोमांटिक फिल्मों के 'बादशाह', कई कलाकारों को बनाया सुपरस्टार

IANS | September 26, 2026 11:35 PM

मुंबई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। जब भी हिंदी सिनेमा की बात होती है, तब एक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का नाम जरूर याद आता है, जिन्होंने अपनी रोमांटिक फिल्मों के जरिए बॉलीवुड को एक नया आयाम और पहचान दी और कई कलाकारों को स्टार बनाया। उनका नाम यश चोपड़ा है।

पितृपक्ष में पिहोवा तीर्थ पर उमड़ रहे श्रद्धालु, अकाल मृत्यु वाले पितरों से जुड़ी है मान्यता

IANS | September 26, 2026 11:10 PM

पिहोवा, 26 सितंबर (आईएएनएस)। पितृपक्ष में अपने दिवंगत परिजनों को श्रद्धापूर्वक याद करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए देशभर में श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किए जा रहे हैं। हरियाणा के पिहोवा तीर्थ का पितृकर्म की दृष्टि से विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। सरस्वती नदी के तट पर स्थित इस तीर्थ को मान्यताओं में 'आदि गया तीर्थ' कहा जाता है। यहां सालभर श्रद्धालु अपने पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान के लिए पहुंचते हैं, लेकिन पितृपक्ष के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है।

आदि कैलाश-ओम पर्वत जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 19 से 26 अक्टूबर तक इनर लाइन परमिट पर 'ब्रेक'

IANS | September 26, 2026 10:57 PM

धारचूला, 26 सितंबर (आईएएनएस)। धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए प्रशासन की तरफ से अपील की गई है कि वह 19 से 26 अक्टूबर तक अपनी यात्रा न बनाएं। 'आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0' (मैराथन) के आयोजन के मद्देनजर प्रशासन ने कहा है कि इस दौरान इनर लाइन परमिट जारी नहीं की जा सकेगी।

पितृपक्ष में मोक्षदायी नासिक और पंढरपुर, गोदावरी और चंद्रभागा तट पर पितरों को मिलती है शांति

IANS | September 26, 2026 10:40 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। पितृपक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति और तृप्ति के लिए देशभर में श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किए जाते हैं। महाराष्ट्र के नासिक और पंढरपुर को भी पितृकर्म के लिए महत्वपूर्ण तीर्थ माना जाता है। नासिक में गोदावरी नदी के तट और पंढरपुर में चंद्रभागा नदी के किनारे श्रद्धालु अपने पितरों के निमित्त स्नान, तर्पण, पिंडदान और अन्य धार्मिक अनुष्ठान करते हैं।