देशव्यापी बैंक हड़ताल के बीच एसबीआई का बड़ा फैसला, 28 से 30 सितंबर तक सभी एटीएम ट्रांजैक्शन होंगे मुफ्त

IANS | September 25, 2026 8:31 PM

मुंबई, 25 सितंबर (आईएएनएस)। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल के बीच भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि हड़ताल की अवधि के दौरान सभी एटीएम ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। बैंक का कहना है कि यह फैसला ग्राहकों को निर्बाध बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने और हड़ताल के संभावित प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।

भारत ग्रीन हाइड्रोजन और पावर-टू-एक्स समाधानों के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनने की क्षमता रखता है: टीएनओ के वरिष्ठ सलाहकार

IANS | September 25, 2026 8:25 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। नीदरलैंड की एप्लाइड रिसर्च संस्था 'नीदरलैंड्स ऑर्गनाइजेशन फॉर एप्लाइड साइंटिफिक रिसर्च (टीएनओ) के वरिष्ठ सलाहकार और भारत प्रतिनिधि राजेश मेहता ने शुक्रवार को कहा कि भारत का राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन (नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन) ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र के विकास को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारत न केवल ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन में, बल्कि हाइड्रोजन डेरिवेटिव्स और व्यापक पावर-टू-एक्स समाधानों के क्षेत्र में भी वैश्विक केंद्र बनने की क्षमता रखता है।

इंजीनियर्स इंडिया में 20 एसोसिएट इंजीनियर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 26 सितंबर से करें आवेदन

IANS | September 25, 2026 7:23 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए यह खास मौका है। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) ने अनुभवी इंजीनियरों को निश्चित अवधि के आधार पर नियुक्त करने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके विभिन्न 20 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

उर्वरक क्षेत्र में ग्रीन अमोनिया की अहम भूमिका, बड़े स्तर पर बदलाव के लिए सरकार और निजी क्षेत्र दोनों की भागीदारी जरूरी: एफएआई

IANS | September 25, 2026 7:11 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआई) के महानिदेशक डॉ. सुरेश कुमार चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि भारत के उर्वरक क्षेत्र में ग्रीन अमोनिया के लिए बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं और यह देश की आयात निर्भरता कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में भारत के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन उर्वरक उद्योग के लिए ग्रीन अमोनिया एक बड़ा अवसर बनकर उभर रहा है।

टीआरएआई ने लॉन्च किया डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग प्लेटफॉर्म, उपभोक्ताओं को मिलेगा विश्वसनीय जानकारी

IANS | September 25, 2026 6:58 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने शुक्रवार को डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग (डीसीआर) प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को किसी भी संपत्ति की डिजिटल कनेक्टिविटी के बारे में विश्वसनीय और पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही टीआरएआई ने डिजिटल कनेक्टिविटी की जांच के लिए एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है, जो प्रॉपर्टी की कनेक्टिविटी रेटिंग प्रक्रिया को आसान बनाएगा।

33.60 लाख करोड़ रुपए की 1,731 इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर सरकार की नजर, कनेक्टिविटी क्षेत्र को सबसे ज्यादा प्राथमिकता: सरकार

IANS | September 25, 2026 6:17 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार वर्तमान में देशभर में चल रही 1,731 इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की निगरानी कर रही है, जिनकी संशोधित कुल लागत 33.60 लाख करोड़ रुपए है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के अनुसार, अगस्त 2026 तक ये परियोजनाएं 17 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के तहत संचालित की जा रही हैं।

ड्रोन नियम, पीएलआई और आयात प्रतिबंध ने मिलकर बदली तस्वीर, 'मेक इन इंडिया' ने खड़ा किया भारत का ड्रोन इकोसिस्टम: स्मित शाह

IANS | September 25, 2026 5:36 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। 'मेक इन इंडिया' पहल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीएफआई) के अध्यक्ष स्मित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ने भारत में ड्रोन उद्योग के विकास की मजबूत नींव रखी है। उन्होंने कहा कि ड्रोन क्षेत्र उन उद्योगों में शामिल है, जिन्हें 'मेक इन इंडिया' से सबसे अधिक लाभ मिला है और आज देश का पूरा ड्रोन इकोसिस्टम इसी नीति आधारित बदलाव का परिणाम है।

पितृपक्ष 2026: यूपी के इन तीर्थ स्थानों पर पिंडदान से मिलती है पितरों को मुक्ति, जानिए मान्यता और महत्व

IANS | September 25, 2026 5:34 PM

लखनऊ, 25 सितंबर (आईएएनएस)। 26 सितंबर से शुरू हो रहे पितृपक्ष में पितरों की मुक्ति के लिए पिंडदान का विशेष महत्व है और इसके लिए गया ही नहीं, उत्तर प्रदेश में भी कई पवित्र स्थल हैं। प्रयागराज के त्रिवेणी संगम से लेकर काशी के मणिकर्णिका घाट, मथुरा के ध्रुव घाट और अयोध्या के 'सरयू तट' तक पर पिंडदान से पूर्वजों को मोक्ष मिलने की मान्यता है।

बीटीएससी भर्ती 2026: मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के 231 पदों पर आवेदन जारी, 23 अक्टूबर तक मौका

IANS | September 25, 2026 5:30 PM

पटना, 25 सितंबर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार (मत्स्य निदेशालय) में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के कुल 231 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

गुजरात सरकार की नई पहल, अमेजन के जरिए एक क्लिक पर घर बैठे मिलेंगी पाठ्यपुस्तकें

IANS | September 25, 2026 5:29 PM

गांधीनगर, 25 सितंबर (आईएएनएस)। गुजरात में विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए पाठ्यपुस्तकें खरीदना अब और आसान हो गया है। गुजरात सरकार ने बुक टू स्टूडेंट विथ जस्ट ऑन क्लिक (सिर्फ एक क्लिक में छात्रों तक किताबें) पहल के तहत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन के माध्यम से पाठ्यपुस्तकें घर बैठे उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।