रेडिको खेतान ने 1965 स्पिरिट ऑफ विक्ट्री लेमन डैश को दिया प्रीमियम अवतार, फ्लेवर्ड रम सेगमेंट पर बढ़ाया फोकस

IANS | September 24, 2026 6:37 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। देश की प्रमुख शराब कंपनियों में शामिल रेडिको खेतान लिमिटेड ने अपनी लोकप्रिय 1965 स्पिरिट ऑफ विक्ट्री लेमन डैश फ्लेवर्ड रम को नए प्रीमियम स्वरूप में पेश किया है। यह बदलाव कंपनी की फ्लेवर्ड रम श्रेणी में अपनी मौजूदगी मजबूत करने और युवा उपभोक्ताओं को आकर्षित करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

13 करोड़ वोटरों का नाम हटाना गलत; ज्ञानेश कुमार दें इस्तीफा, नहीं तो शुरू होगा आंदोलन: अभिजीत दिपके

IANS | September 24, 2026 6:02 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए 48 घंटे की समयसीमा दी है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिपके ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार 48 घंटे के भीतर इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते पार्टी पीछे नहीं हटेगी।

'सेवा संकल्प यात्रा’ पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाला एक दिव्य जन-अभियान

IANS | September 24, 2026 5:18 PM

बुरहानपुर, 24 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा’ मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यात्रा में शामिल लोगों से संवाद किया और उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली।

हड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंक

IANS | September 24, 2026 4:39 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। आम लोगों की बैंकिंग जरूरतों में व्यवधान को कम करने के लिए सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को रविवार को खुले रखने का निर्देश दिया है। यह फैसला बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल से एक दिन पहले लिया गया है।

सरकार ने कच्चे सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क घटाकर किया शून्य, सोयाबीन और पाम ऑयल पर शुल्क घटाकर 5 प्रतिशत किया

IANS | September 24, 2026 4:26 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों और महंगाई के दबाव को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने गुरुवार को प्रमुख आयातित कच्चे खाद्य तेलों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (बीसीडी) में कटौती का फैसला किया है। सरकार का मानना है कि इससे आयात लागत घटेगी और उपभोक्ताओं को खाद्य तेल की कीमतों में राहत मिल सकेगी।

नए यूपीआई एमडीआर से तीन-चौथाई से ज्यादा व्यापारियों पर नहीं पड़ेगा असर : एनपीसीआई चीफ दिलीप अस्बे

IANS | September 24, 2026 4:18 PM

मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में डिजिटल भुगतान स्वीकार करने वाले करीब तीन-चौथाई व्यापारियों पर 2,000 रुपए से अधिक के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन पर लागू की गई नई मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) नीति का असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि उन्होंने कभी भी 2,000 रुपए से अधिक का कोई लेनदेन दर्ज नहीं किया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दिलीप अस्बे ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद में एएमटीएस ने शुरू किए दो नए फीडर बस रूट, यात्रियों को मिल रहा लाभ

IANS | September 24, 2026 3:47 PM

अहमदाबाद, 24 सितंबर (आईएएनएस)। अहमदाबाद में मेट्रो स्टेशनों तक लोगों की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एएमटीएस यानी अहमदाबाद म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट सर्विस ने दो नए मेट्रो फीडर बस रूट शुरू किए हैं। ये दोनों रूट एपैरल पार्क मेट्रो स्टेशन को आसपास के इलाकों से जोड़ते हैं, जिससे मणिनगर और एलजी हॉस्पिटल जाने वाले मरीजों और यात्रियों को काफी लाभ हो रहा है।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर पदों पर आवेदन जारी, 52 वर्ष वालों के पास भी मौका

IANS | September 24, 2026 3:44 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, बीईएल को दिल्ली, विशाखापत्तनम, मुंबई और कारवार में स्थायी आधार पर ई-वीआईए ग्रेड में सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर के कुल 6 पदों के लिए रक्षा बलों के ऐसे अधिकारियों की जरूरत है, जो या तो रिटायर हो चुके हैं या अभी सेवा में हैं और जिन्हें तुरंत एब्जॉर्प्शन (स्थायी नियुक्ति) या फिर से नौकरी पर रखा जा सके।

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में सिविल जज बनने का सुनहरा मौका, 1 अक्टूबर तक करें आवेदन

IANS | September 24, 2026 3:27 PM

अमरावती, 24 सितंबर (आईएएनएस)। उच्च न्यायालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने स्टेट ज्यूडिशियल सर्विस में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कुल 16 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

विदेशी आक्रांताओं ने भारत का वैभव ही नहीं लूटा, ज्ञान परंपरा को भी नष्ट करने का किया प्रयास : सीएम योगी

IANS | September 24, 2026 3:23 PM

गोरखपुर, 24 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं का उद्देश्य केवल भारत का वैभव लूटना नहीं था, बल्कि उसकी ज्ञान परंपरा और बुद्धि को नष्ट करना भी था। मंदिरों पर हमले इसी सोच का हिस्सा थे। ब्रिटिश काल में तरीका बदला और भ्रम पैदा कर भारतीयों को अपनी परंपरा, मूल्यों और जड़ों से काटने का प्रयास किया गया। अब अपनी ज्ञान परंपरा को पहचानने, उसे प्रमाणों के साथ दुनिया के सामने रखने और आधुनिक तकनीक से जोड़कर नई पीढ़ी तक पहुंचाने का समय है।