दशहरा और दिवाली के दौरान चीनी की कीमतें नियंत्रण रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : आईएसएमए

IANS | September 24, 2026 2:59 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईएसएमए) के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने गुरुवार को कहा कि आगामी त्योहारी सीजन के दौरान उपभोक्ताओं को उचित कीमतों पर चीनी उपलब्ध कराने के लिए सरकार और चीनी उद्योग मिलकर काम कर रहे हैं।

गुजरात: पोल्ट्री फार्मिंग सहाय योजना से लाभ लेकर ग्रामीण परिवार बन रहे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर

IANS | September 24, 2026 2:53 PM

अहमदाबाद, 24 सितंबर (आईएएनएस)। गुजरात के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के मकसद से राज्य सरकार मुर्गी पालन को प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में राज्य के पशुपालन विभाग द्वारा हाल ही में एक नई योजना शुरू की गई है, जिसके तहत 1000 ब्रायलर के पोल्ट्री फार्म की स्थापना के लिए वित्तीय मदद प्रदान की जा रही है।

सीएम भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद को 584 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

IANS | September 24, 2026 2:43 PM

गांधीनगर, 24 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, सुशासन और समर्पण के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित 'सेवा, संकल्प और समर्पण अभियान' के तहत मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को अहमदाबाद महानगर को 279.80 करोड़ रुपए के 6 कार्यों के लोकार्पण और 304.05 करोड़ रुपए के 6 कार्यों के भूमिपूजन के साथ कुल 583.85 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।

अंडमान और निकोबार प्रशासन में एग्रीकल्चर ऑफिसर सहित कई पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

IANS | September 24, 2026 1:48 PM

श्री विजयपुरम, 24 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए अंडमान और निकोबार प्रशासन के कृषि विभाग, श्री विजयपुरम ने अलग-अलग जोन में ग्रुप 'बी' नॉन-गजेटेड (नॉन-मिनिस्टीरियल) और ग्रुप 'सी' (नॉन-मिनिस्टीरियल) पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आमंत्रित किए हैं।

पुल, सुरंग, एक्सप्रेसवे और बढ़ती रेल सेवाएं देश के परिवहन नेटवर्क में ला रहीं बड़ा बदलाव

IANS | September 24, 2026 11:37 AM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। भारत का परिवहन नेटवर्क तेजी से बदल रहा है और पुल एवं सुरंगें नए रास्ते खोल रही हैं, जबकि एक्सप्रेसवे और आधुनिक रेल सेवाएं लंबी दूरी की यात्रा के तरीके को नया रूप दे रही हैं। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक सरकारी फैक्टशीट में दी गई।

त्र्यंबकेश्वर : कुशावर्त कुंड में स्नान से मिलती है पितृ दोष से मुक्ति, दुनिया में सिर्फ यहीं होता है नारायण नागबलि अनुष्ठान

IANS | September 24, 2026 11:09 AM

नासिक, 24 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के नासिक से 28 किलोमीटर की दूरी पर सह्याद्रि पर्वतमाला और ब्रह्मगिरी की तलहटी में स्थित त्र्यंबकेश्वर केवल एक प्राचीन मंदिर नहीं बल्कि यह पीढ़ियों के मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक उपचार का एक जीवंत केंद्र है।

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन आज कोलकाता में सीएम अधिकारी से करेंगे मुलाकात

IANS | September 24, 2026 10:55 AM

कोलकाता, 24 सितंबर (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी गुरुवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात करेंगे।

सेवा संकल्प यात्रा पर पीएम मोदी का संदेश, बोले-सेवा ही सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति

IANS | September 24, 2026 10:09 AM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत वडनगर से वाराणसी जाने वाले दल के साथ गुरुवार को संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए युवाओं से आचरण से सेवा का संदेश देने की अपील की।

पितृपक्ष : गयाजी से पहले क्यों जरूरी है काशी में श्राद्ध? पिशाचमोचन कुंड का है विशेष महत्व

IANS | September 24, 2026 9:24 AM

वाराणसी, 24 सितंबर (आईएएनएस)। पितृपक्ष शुरू होते ही लाखों श्रद्धालु अपने पितरों की मुक्ति के लिए गया, प्रयागराज और हरिद्वार की ओर रुख करते हैं, लेकिन काशी की धार्मिक परंपरा में एक मान्यता ऐसी है जो इसे सबसे अलग बनाती है। कहा जाता है कि यदि किसी की अकाल मृत्यु हुई हो तो गया जाने से पहले काशी में पिंडदान करना आवश्यक होता है। इसी वजह से काशी को पितरों के श्राद्ध का प्रथम द्वार भी कहा जाता है।

तमिलनाडु : मदुरंतकम-धारापुरम उपचुनाव पर रोक की मांग वाली याचिका पर गुरुवार को मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई

IANS | September 23, 2026 11:56 PM

चेन्नई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। मद्रास हाई कोर्ट गुरुवार को उस जनहित याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा, जिसमें तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव रोकने की मांग की गई है। याचिका में मांग की गई है कि चुनाव जीतने के कुछ समय बाद राजनीतिक कारणों से इस्तीफा देकर दोबारा उपचुनाव लड़ने वाले विधायकों से चुनाव का खर्च वसूलने के लिए व्यवस्था बनाई जाए।