तमिलनाडु : मदुरंतकम-धारापुरम उपचुनाव पर रोक की मांग वाली याचिका पर गुरुवार को मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई

IANS | September 23, 2026 11:56 PM

चेन्नई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। मद्रास हाई कोर्ट गुरुवार को उस जनहित याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा, जिसमें तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव रोकने की मांग की गई है। याचिका में मांग की गई है कि चुनाव जीतने के कुछ समय बाद राजनीतिक कारणों से इस्तीफा देकर दोबारा उपचुनाव लड़ने वाले विधायकों से चुनाव का खर्च वसूलने के लिए व्यवस्था बनाई जाए।

आइसलैंड भारत को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानता है और कंधे से कंधा मिलाकर चलता है : राजदूत होस्कुल्डसन

IANS | September 23, 2026 11:43 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। आइसलैंड और भारत के बीच संबंधों की सराहना करते हुए, भारत में आइसलैंड के राजदूत बेनेडिक्ट होस्कुल्डसन ने कहा कि भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) देशों के बीच हुए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) के बाद दोनों देशों के बीच संबंध काफी मजबूत हुए हैं।

भारत ने चीनी डेकोर पेपर पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी बढ़ाई, घरेलू उद्योग को मिलेगी राहत

IANS | September 23, 2026 8:56 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। चीन से आयात होने वाले डेकोर पेपर पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी की अवधि बढ़ाते हुए भारत सरकार ने घरेलू उद्योग को राहत दी है। वित्त मंत्रालय ने इस शुल्क को 26 मार्च 2027 तक जारी रखने का निर्णय लिया है, ताकि सस्ते आयात के कारण स्थानीय बाजार में पैदा होने वाले दबाव और रोजगार पर पड़ने वाले असर को कम किया जा सके।

एफएसएसएआई ने ज्यादा नमक, चीनी और वसा वाले पैकेज्ड खाद्य उत्पादों पर रेड वार्निंग लेबल लगाने का दिया प्रस्ताव

IANS | September 23, 2026 8:38 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने पैकेज्ड खाद्य उत्पादों के लिए फ्रंट-ऑफ-पैक न्यूट्रिशन लेबलिंग (एफओपीएल) लागू करने का प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत अधिक नमक, चीनी या वसा (फैट) वाले पैकेज्ड खाद्य पदार्थों के पैकेट के सामने स्पष्ट रूप से लाल रंग का चेतावनी चिन्ह (रेड वार्निंग लेबल) लगाना अनिवार्य किया जा सकता है।

एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन: अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट, बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट और जेप्टो पर शुरू की दंडात्मक कार्रवाई

IANS | September 23, 2026 8:27 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। देश के खाद्य नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने प्रमुख ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स कंपनियों अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट, बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट इंडिया और जेप्टो के खिलाफ विभिन्न नियामकीय उल्लंघनों को लेकर दंडात्मक कार्रवाई शुरू की है। एफएसएसएआई के अनुसार, इन कंपनियों के प्लेटफॉर्म पर भ्रामक दावों वाले खाद्य उत्पादों के प्रचार-प्रसार और कुछ प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों की ऑनलाइन बिक्री से जुड़े मामलों में कार्रवाई की जा रही है।

‘कहीं कोई संकट नहीं’, विशेष गहन पुनरीक्षण पर टकराव के आरोपों के बाद चुनाव आयोग का जवाब

IANS | September 23, 2026 8:12 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय चुनाव आयोग ने उस मीडिया रिपोर्ट का जवाब दिया है, जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर तीन चुनाव आयुक्तों में आपसी टकराव की बात कही गई थी।

ब्रह्मा का एक मात्र मंदिर, पुष्कर सरोवर पितरों के मोक्ष का स्थान, जहां भगवान राम ने पिता दशरथ का किया था श्राद्ध

IANS | September 23, 2026 7:53 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदू सनातन परंपरा में पितृ पक्ष का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। श्राद्ध पक्ष के दौरान श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके निमित्त तर्पण, पिंडदान एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। देशभर में कई तीर्थस्थल श्राद्ध और तर्पण के लिए प्रसिद्ध हैं, लेकिन राजस्थान के पुष्कर को पितृ कर्म के लिए विशेष तीर्थ माना जाता है। मान्यता है कि यहां श्रद्धालु अपने 7 कुलों और 5 पीढ़ियों तक के पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध कर्म कर सकते हैं।

नवनियुक्त प्रभारी-सह प्रभारी 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे : नितिन नवीन

IANS | September 23, 2026 7:26 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। आगामी राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए केंद्र शासित प्रदेशों और प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सभी नवनियुक्त प्रभारी और सह प्रभारियों को बधाई दी। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि सभी 'विकसित भारत 2047' के हमारे सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भारतीय वायु सेना के लिए एंटी-एयरफील्ड ग्लाइड बम बनाने के लिए भारत डायनेमिक्स को मिला 811 करोड़ रुपए का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

IANS | September 23, 2026 6:44 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की लंबी दूरी से सटीक हमला करने की क्षमता को मजबूत करने के लिए भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के साथ 810.79 करोड़ रुपए का एक महत्वपूर्ण अनुबंध किया है। इस समझौते के तहत वायुसेना के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन्स (एसएटी-एसएएडब्ल्यू) और संबंधित उपकरणों की खरीद की जाएगी।

आयुर्वेद को पहला उपचार माना गया, जो त्रिकाल सत्य है : आयुर्वेदाचार्य

IANS | September 23, 2026 6:28 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। देश और दुनिया में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। इसका मकसद भारत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना और दुनिया भर में इसके समग्र स्वास्थ्य लाभों का प्रसार करना है। हालांकि, अधिकांश लोगों का मानना है कि आयुर्वेदिक इलाज एलोपैथी की तुलना में धीमा है। इसको लेकर डॉ कुणाल शंकर, (बीएएमएस) आयुर्वेदाचार्य, दिल्ली ने प्रतिक्रिया दी।