‘दिव्यांग बस पास’ को डिजिलॉकर से जोड़ने के लिए गुजरात को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

IANS | August 8, 2026 12:21 PM

गांधीनगर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने स्टेट ई-गवर्नेंस मिशन टीम (एसईएमटी), गुजरात के सहयोग से दिव्यांग बस पास डिजिलॉकर से जोड़ दिए हैं। गुजरात सरकार की इस नागरिक-केंद्रित डिजिटल गवर्नेंस पहल ने राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है।

हर घर तिरंगा अभियान: जौनपुर में 300 महिलाओं ने संभाली झंडा बनाने की जिम्मेदारी

IANS | August 8, 2026 11:27 AM

जौनपुर, 8 (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस नजदीक आने के साथ ही जौनपुर के ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाएं 'हर घर तिरंगा' अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। केंद्र प्रायोजित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत 62 स्वयं सहायता समूहों की लगभग 300 महिलाओं ने 'हर घर तिरंगा' और 'तिरंगा यात्रा' अभियान में सरकार के विशाल राष्ट्रव्यापी ध्वजारोहण अभियान से पहले राष्ट्रीय ध्वज बनाने का कार्य अपने हाथ में लिया है।

ईरान के मंत्री की प्रह्लाद जोशी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच शिक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति

IANS | August 7, 2026 10:45 PM

भुवनेश्वर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोज‍ित 13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से ईरान के कार्यवाहक विज्ञान, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. मसूद शम्स-बख्श ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

रायपुर : सीएमएचओ ने नर्सिंग ऑफिसर समेत 52 पदों पर निकाली भर्ती, जानें आवेदन की सभी शर्तें

IANS | August 7, 2026 10:04 PM

रायपुर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), बेमेतरा (छत्तीसगढ़) ने संविदा के आधार पर नर्सिंग ऑफिसर समेत विभिन्न 52 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

झारखंड : सरकार और छात्रों के बीच सकारात्मक वार्ता, अंतिम समझौते तक सत्याग्रह रहेगा जारी

IANS | August 7, 2026 9:57 PM

रांची, 7 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ 14 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार शाम को राज्य सरकार और छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडडल के बीच पहली औपचारिक वार्ता हुई।

ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवालों को तेल कंपनियों ने किया खारिज, कहा- जांच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

IANS | August 7, 2026 9:33 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। देश की सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने शुक्रवार को ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर उठी चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि देश भर में की गई व्यापक जांच में ईंधन में नमी या क्लोराइड सम्मिश्रण का कोई प्रमाण नहीं मिला है। कंपनियों ने स्पष्ट किया कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीएमएस) यानी ई20 की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के भीतर है और उपभोक्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

भारत का मेडिकल डिवाइस सेक्टर 2047 तक 250 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

IANS | August 7, 2026 9:20 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारत का मेडिकल डिवाइस उद्योग आने वाले वर्षों में तेजी से विस्तार करते हुए वर्ष 2047 तक 250 अरब डॉलर के बाजार तक पहुंच सकता है। यह बात शुक्रवार को फिक्की-डीयूए कंसल्टिंग द्वारा 'भारतीय हेल्थकेयर में मेडिकल इक्विपमेंट की सर्विस और मेंटेनेंस - सुरक्षित, भरोसेमंद और टिकाऊ मेडिकल डिवाइस मेंटेनेंस इकोसिस्टम की ओर' विषय पर जारी रिपोर्ट में कही गई है।

रक्षा नवाचार संगठन में कई पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, 10 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | August 7, 2026 9:01 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षा नवाचार संगठन (डिफेंस इनोवेशन ऑर्गनाइजेशन) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, डीआईओ ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम के लिए व्यक्तिगत सलाहकारों की पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

भारत और रूस ने रेलवे, ड्रोन, एसजे-100 विमानों और महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

IANS | August 7, 2026 8:59 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और रूस ने रेलवे परिवहन, मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी), एसजे-100 क्षेत्रीय विमान और महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई है। दोनों देशों के बीच यह चर्चा शुक्रवार को आयोजित भारत-रूस कार्य समूह की 12वीं बैठक के दौरान हुई।

ई20 पेट्रोल वाहनों के लिए पूरी तरह सुरक्षित, व्यापक परीक्षणों के बाद हुई पुष्टि : सरकार

IANS | August 7, 2026 8:36 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद को बताया कि विभिन्न सरकारी एजेंसियों, वाहन निर्माताओं और उद्योग संगठनों द्वारा किए गए व्यापक प्रयोगशाला परीक्षणों और वास्तविक परिस्थितियों में हुए परीक्षणों के बाद यह पुष्टि हुई है कि निर्धारित मानकों के तहत ई20 पेट्रोल वाहनों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।