भारत और ओपेक ने ऊर्जा साझेदारी को और गहरा करने पर जताई सहमति, ऊर्जा सुरक्षा पर जोर

IANS | September 22, 2026 5:51 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपीईसी) ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में ऊर्जा सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि बदलते वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य और बढ़ती ऊर्जा मांग को देखते हुए आपसी सहयोग को और गहरा करना आवश्यक है।

डॉक्टर से रॉकस्टार तक: 'धूम पिचक धूम' वाले पलाश सेन की कहानी, जिसने बदला इंडी पॉप का चेहरा

IANS | September 22, 2026 5:22 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। 90 के दशक में जब बॉलीवुड का एकछत्र राज था, तब एक आवाज ने इंडियन पॉप-रॉक को नई पहचान दी थी। वो आवाज थी एक डॉक्टर की, जो दिन में मरीजों का इलाज करता था और शाम को स्टेज पर हजारों दिलों की धड़कनें बढ़ा देता था। नाम था डॉ. पलाश सेन, बैंड 'यूफोरिया' के फाउंडर और लीड सिंगर।

तरंग शक्ति 2026 : जोधपुर के आसमान में गरजेंगे अमेरिकी एफ-35, पहली बार फिफ्थ जेनरेशन के फाइटर जेट की एंट्री

संदीप बोल | September 22, 2026 4:48 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना के साल के सबसे बड़े मल्टीनेशनल अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2.0’ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तरंग शक्ति के दूसरे एडिशन में इस बार सबकी नजरें होंगी पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर टिकी हैं।

ईसीएचएस भर्ती 2026: मेडिकल ऑफिसर सहित 96 पदों पर आवेदन जारी, 4 अक्टूबर तक मौका

IANS | September 22, 2026 4:43 PM

अमरावती, 22 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए पूर्व-सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस सेल), सिकंदराबाद ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के तय स्थानों पर संविदा के आधार पर मेडिकल, पैरा-मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्टाफ के विभिन्न 96 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से की है। यह नियुक्ति ईएसएम (पूर्व सैनिक) या शहीद सैनिकों की विधवाओं के लिए 12 महीने और आम नागरिकों के लिए 11 महीने का होगा।

एएनआईआईएमएस भर्ती 2026: सीनियर रेजिडेंट/डेमोंस्ट्रेटर के 56 पदों पर आवेदन जारी, 5 अक्टूबर तक मौका

IANS | September 22, 2026 4:41 PM

श्री विजयपुरम, 22 सितंबर (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल, अंडमान और निकोबार आइलैंड्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एएनआईआईएमएस), श्री विजयपुरम ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट/डेमोंस्ट्रेटर के कुल 56 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

पितृ पक्ष में काले तिल का दान क्यों होता है अनिवार्य, जानें क्या है मान्यता

IANS | September 22, 2026 4:37 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए श्राद्ध, तर्पण और दान का विशेष महत्व होता है। इस पूरे कर्मकांड में एक चीज सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, वो है काले तिल। मान्यता है कि काले तिल के बिना किया गया श्राद्ध, तर्पण या दान अधूरा है और पितरों तक नहीं पहुंचता।

10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, नेवल शिप रिपेयर यार्ड में 50 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन जारी

IANS | September 22, 2026 4:36 PM

श्री विजयपुरम, 22 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, नेवल शिप रिपेयर यार्ड (एनएसआरवाई), श्री विजय पुरम ने 'टेक्नीशियन (वोकेशनल) अप्रेंटिस प्रोग्राम (आईटी-3 बैच)' के तहत ट्रेनिंग बैच 2026-27 के लिए आईटीआई पास नागरिकों से अप्रेंटिस के कुल 50 पदों के लिए आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके मांगे हैं।

यूपी: इटावा पुलिस ने पंखिया गैंग के लीडर समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई जिलों में 86 केस दर्ज

IANS | September 22, 2026 4:14 PM

लखनऊ, 22 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की इटावा पुलिस ने मंगलवार को इकदिल इलाके में मुठभेड़ के बाद पंखिया गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिसमें गैंग का सरगना भी शामिल है। इनके पास से हथियार, गोला-बारूद, सोना, चांदी, नकदी, एक कार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस गैंग पर कई जिलों में 86 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वित्त वर्ष 2027 में 6.7 प्रतिशत वृद्धि के साथ भारत सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने जताया भरोसा

IANS | September 22, 2026 3:31 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। विश्व आर्थिक मंच यानी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की चीफ इकोनॉमिस्ट्स आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 6.7 प्रतिशत की अनुमानित जीडीपी वृद्धि के साथ भारत प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे मजबूत विकास संभावनाओं वाला देश बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू मांग की मजबूती भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत बनी हुई है।

96 प्रतिशत से अधिक यूपीआई ट्रांजैक्शन पर छोटे व्यापारियों को एमडीआर से छूट: एनपीसीआई

IANS | September 22, 2026 3:05 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने मंगलवार को कुछ मीडिया रिपोर्टों में किए गए उन दावों को खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि यूपीआई पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) और उस पर लगने वाला जीएसटी छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ डालेगा और डिजिटल भुगतान को महंगा बना देगा।