विश्वकवि टैगोर : उपलब्धियों से परे एक जीवंत विचार, जिनकी प्रासंगिकता आज भी बरकरार

IANS | August 6, 2026 11:07 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनका जीवन केवल उपलब्धियों का इतिहास नहीं होता, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक जीवंत विचार बन जाता है। रवींद्रनाथ टैगोर ऐसे ही महापुरुष थे, जिन्होंने साहित्य, शिक्षा, समाज सुधार और मानवीय मूल्यों को एक साथ जोड़कर एक ऐसी दृष्टि दी, जिसकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है।

डीआईबीडी-डीआईसी भर्ती 2026 : यंग प्रोफेशनल के लिए कई पदों पर नौकरी के अवसर, तुरंत करें आवेदन

IANS | August 6, 2026 10:23 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के तहत डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) के अधीन काम करने वाला एक राष्ट्रीय मंच, डिजिटल इंडिया भाषिनी प्रभाग (डीआईबीडी), ने युवा पेशेवर (यंग प्रोफेशनल) के विभिन्न पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एयरफोर्स के पायलट तैयार, बस तेजस मार्क 1ए जेट का इंतजार, कइयों की ट्रेनिंग हो चुकी है पूरी

IANS | August 6, 2026 9:12 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना को तेजस मार्क 1ए की डिलीवरी पहले से ही लेट है, अभी तक एक भी एयरक्राफ्ट एयरफोर्स को डिलीवर नहीं हो सका है, लेकिन इस देरी के बावजूद भारतीय वायुसेना अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। तेजस मार्क 1ए जब आएंगे, तब आएंगे, लेकिन उन्हें उड़ाने वाले पायलट अभी से तैयार हैं। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, तेजस मार्क 1ए की फ्लाइंग के लिए पहले बैच के कई पायलटों की ट्रेनिंग भी पूरी हो चुकी है और कई की जारी है। फिलहाल, यह ट्रेनिंग पहले से मौजूद तेजस मार्क 1 पर ही चल रही है।

एनटीपीसी लिमिटेड भर्ती: 135 डिप्टी मैनेजर पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

IANS | August 6, 2026 8:58 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। एनटीपीसी लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, एनटीपीसी लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर के विभिन्न 135 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

ब्रिक्स देशों के पास विनिर्माण क्षमता बढ़ाने और मजबूत सप्लाई चेन विकसित करने का सुनहरा अवसर: पीयूष गोयल

IANS | August 6, 2026 8:55 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि ब्रिक्स (बीआरआईसीएस) देशों के पास विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता (मैन्युफैक्चरिंग कॉम्पिटिटिवनेस) को मजबूत करने, तकनीकी सहयोग को गहरा करने, लचीली सप्लाई चेन विकसित करने और टिकाऊ औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने का एक अनूठा अवसर है।

'जेन-जी देशविरोधी नहीं, उनकी शिकायतें वास्तविक', छात्र आंदोलनों पर बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

IANS | August 6, 2026 7:28 PM

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने हालिया छात्र आंदोलनों और जेन जी को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि जेन जी विरोध-प्रदर्शन कर रही है तो उन्हें 'देशविरोधी' नहीं कहा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देश की अपनी नई पीढ़ी है और उनके मुद्दों को संवाद के जरिए समझकर समाधान निकालने की जरूरत है।

मजहब के नाम पर दरार डालने वाले मुसलमान नहीं, आत्मघाती आतंकवादी हैं : माधवी लता

IANS | August 6, 2026 7:23 PM

हैदराबाद, 6 अगस्त (आईएएनएस)। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कांवड़ियों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि कांवड़ यात्रा में अधिकतर लोग सिर्फ नशे और उपद्रव के लिए जाते हैं। ये शिवभक्त नहीं, बल्कि आतंकवादी हैं। भाजपा नेता माधवी लता ने रशीदी के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मजहब के नाम पर दरार डालने वाले लोग मुसलमान नहीं, आत्मघाती आतंकवादी हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा में सीनियर मैनेजर सहित 206 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, 26 अगस्त अंतिम तिथि

IANS | August 6, 2026 5:34 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अपने विभिन्न विभागों में सीनियर मैनेजर सहित विभिन्न 206 खाली पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

कैबिनेट ने असम में 8,970 करोड़ रुपए की गुवाहाटी-तेजपुर 4-लेन हाईवे परियोजना को दी मंजूरी

IANS | August 6, 2026 5:22 PM

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने गुरुवार को असम में राष्ट्रीय राजमार्ग-15 (एनएच-15) के तहत गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर के विकास को मंजूरी दे दी। लगभग 135.871 किलोमीटर लंबे इस चार-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे का निर्माण बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (बीओटी) टोल मॉडल पर किया जाएगा, जिस पर कुल 8,970.20 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

सीएसआईआर-एनएएल भर्ती अलर्ट: प्रोजेक्ट एसोसिएट समेत 89 पदों पर होगी नियुक्ति, वॉक-इन इंटरव्यू 10 अगस्त से

IANS | August 6, 2026 4:57 PM

बेंगलुरु, 6 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद - राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशालाएं (सीएसआईआर-एनएएल), बेंगलुरु ने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर प्रोजेक्ट स्टाफ के तौर पर काम करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।