सीमेंट और बिजली उत्पादन की बदौलत अगस्त में कोर सेक्टर 4.8 प्रतिशत बढ़ा, औद्योगिक गतिविधियों में मजबूती बरकरार

IANS | September 21, 2026 7:26 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। सीमेंट, बिजली और लौह अयस्क जैसे क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन के दम पर भारत की आठ प्रमुख आधारभूत उद्योगों (कोर सेक्टर) यानी कोर इंडस्ट्रीज इंडेक्स (आईसीआई) की वृद्धि अगस्त 2026 में सालाना आधार पर 4.8 प्रतिशत (अस्थायी) रही।

एनडीएमसी की बैठक में 28 एजेंडों को मंजूरी, ईवी पार्किंग पर 50 प्रतिशत छूट, सरोजिनी नगर में बनेगा 50 बेड का आयुष अस्पताल

IANS | September 21, 2026 7:19 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) की काउंसिल बैठक में जनसुविधाओं और कर्मचारी कल्याण से जुड़े करीब 28 एजेंडों को मंजूरी दी गई।

जमुई मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, बिहार महिला आयोग ने लिया संज्ञान, एक्शन पर डीएम-एसपी की सराहना

IANS | September 21, 2026 6:36 PM

पटना, 21 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के जमुई में दो स्कूली छात्रों के साथ कथित उत्पीड़न का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले पर बिहार राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल एसपी को पत्र लिखा गया और जमुई के डीएम से पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली गई।

रेलवे भर्ती 2026: ग्रेजुएट्स के लिए 3,477 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 8 अक्टूबर से करें आवेदन

IANS | September 21, 2026 6:30 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (स्नातक) के विभिन्न 3,477 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।

आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल के 21 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 28 सितंबर से करें आवेदन

IANS | September 21, 2026 6:24 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में शामिल होने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। आईटीबीपी ने हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक) के कुल 21 पदों पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें जनरल के 7, एससी के 4, ओबीसी के 7 और ईडब्ल्यूएस के 3 पद शामिल हैं।

वित्त मंत्री सीतारमण ने मुंबई में जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डिमोन से की मुलाकात, भारत में निवेश अवसरों और आर्थिक संभावनाओं पर की चर्चा

IANS | September 21, 2026 6:23 PM

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को मुंबई में आयोजित जेपीमॉर्गन इंडिया इन्वेस्टर कॉन्फ्रेंस के 11वें संस्करण के दौरान जेपीमॉर्गन चेस एंड कंपनी के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेमी डिमोन से मुलाकात की।

एफडीआई के अगले चरण में सिर्फ निवेश नहीं, मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम पर होना चाहिए फोकस: एसोचैम

IANS | September 21, 2026 5:36 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। उद्योग संगठन एसोचैम द्वारा सोमवार को जारी एक अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति का अगला चरण केवल निवेश आकर्षित करने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि ऐसा माहौल बनाने पर केंद्रित होना चाहिए जहां निवेश टिकाऊ बने, उसका विस्तार हो और वह देश के आर्थिक एवं औद्योगिक तंत्र के साथ गहराई से जुड़ सके।

पीएम मोदी की पहल से 18,452 गांवों तक पहुंची बिजली, करोड़ों घरों को मिला कनेक्शन

IANS | September 21, 2026 5:22 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर एक्स हैंडल 'मोदी स्टोरी' ने भारत में गांवों और घरों तक बिजली पहुंचाने की पहल को लेकर एक पोस्ट साझा किया है। पोस्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री बनने के समय देश के हजारों गांव अब भी बिजली से वंचित थे और बाद में विभिन्न योजनाओं के जरिए सभी गांवों तक बिजली पहुंचाई गई।

पंजाबियों को इंसाफ नहीं दिला सकते तो इस्तीफा दे सीएम भगवंत मान : गौरव भाटिया

IANS | September 21, 2026 5:17 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गौरव भाटिया ने सोमवार को पंजाब में नशे की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया है और सीएम भगवंत मान अगर पंजाबियों को इंसाफ नहीं दिला सकते हैं तो उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

कश्मीर में रौनक बरकरार, बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक, खूबसूरती और मेहमाननवाजी की कर रहे तारीफ

IANS | September 21, 2026 5:04 PM

श्रीनगर, 21 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। टूरिस्ट गोंडोला के जरिए खोंगदूरी और अफरवत की खूबसूरती का मजा ले रहे हैं। इसके साथ ही इलाके के नजारों और स्थानीय लोगों की मेहमाननवाजी की तारीफ कर रहे हैं।