ओएनजीसी भर्ती 2026: मेडिकल ऑफिसर के 24 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

IANS | August 5, 2026 2:09 PM

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) लिमिटेड ने अपने विभिन्न कार्य-स्थलों पर एक निश्चित अवधि के लिए मेडिकल ऑफिसर - ऑक्यूपेशनल हेल्थ/होम्योपैथी/स्पेशलिस्ट के विभिन्न 24 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा से नाराज संसदीय समिति ने मार्क जुकरबर्ग से 3 दिन के भीतर माफी मांगने को कहा

IANS | August 5, 2026 2:09 PM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। संसद की एक स्थायी समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो फेसबुक से कुछ घंटों के लिए हटाए जाने के मामले को गंभीरता से लिया है। समिति ने मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग से तीन दिनों के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा है।

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने से गोरखा समाज को मिले नौकरी और उच्च शिक्षा के अवसर

IANS | August 5, 2026 1:50 PM

जम्मू , 5 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर गोरखा समुदाय ने जश्न मनाया और एक-दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी। इसके साथ ही आर्टिकल 370 हटने के बाद हुए बदलावों पर बात की और अधिकारों के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।

यूपी : विधानसभा में भावुक हुए सतीश महाना, कहा- कल की घटना ने भीतर तक आहत किया

IANS | August 5, 2026 1:38 PM

लखनऊ, 5 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन का माहौल उस समय भावुक हो गया, जब विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को हुए हंगामे का जिक्र करते हुए कहा कि वह भीतर से बेहद आहत हैं।

आरबीआई का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 तक पॉलिमर करेंसी नोटों को प्रचलन में लाने का है, फील्ड ट्रायल जारी: गवर्नर संजय मल्होत्रा

IANS | August 5, 2026 1:38 PM

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय बैंक वित्त वर्ष 2027-28 तक पॉलिमर करेंसी नोटों को प्रचलन में लाने का लक्ष्य लेकर काम कर रहा है। इसके लिए फिलहाल फील्ड ट्रायल जारी हैं, ताकि बड़े स्तर पर जारी करने से पहले इन नोटों की गुणवत्ता और प्रदर्शन का आकलन किया जा सके।

पीएम मोदी के बाद लोकसभा स्पीकर से मिले नीतीश कुमार, राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज

IANS | August 5, 2026 1:02 PM

पटना, 5 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में ओम बिरला से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की।

महाराष्ट्र में नकली पनीर पर एक साल का प्रतिबंध, एफडीए ने शुरू की सख्त कार्रवाई

IANS | August 5, 2026 12:16 PM

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने एनालॉग या नकली (नॉन-डेयरी) पनीर के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से पूरे राज्य में एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

5 अगस्त: वह ऐतिहासिक तारीख जब कश्मीर को मिला नया सवेरा और अयोध्या में गूंजे राम नाम के जयकारे

IANS | August 5, 2026 12:16 PM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। इतिहास के पन्नों में कुछ तारीखें महज 24 घंटे का समय नहीं होतीं। वे एक पूरे युग के अंत और एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बन जाती हैं। आधुनिक भारत के इतिहास में '5 अगस्त' एक ऐसी ही अमिट तारीख है। यह वही दिन है जब 7 साल पहले कश्मीर से एक पुरानी व्यवस्था की विदाई हुई थी, और ठीक 6 साल पहले अयोध्या में एक सदी पुरानी प्रतीक्षा का अंत हुआ था।

विपक्षी सांसदों ने संसद में गांधी की प्रतिमा से मकर द्वार तक निकाला मार्च, गृह मंत्री से सदन में जवाब देने की मांग

IANS | August 5, 2026 11:30 AM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के अन्य सांसदों ने 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई, अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे में हेराफेरी और अन्य मुद्दों को लेकर प्रेरणा स्थल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च किया।

अनुच्छेद 370 हटाना भाजपा का था ऐतिहासिक फैसला, राहुल गांधी देश को बांटने की राजनीति कर रहे: गौरव भाटिया

IANS | August 5, 2026 11:13 AM

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए और इसे भारत की एकता, अखंडता तथा संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक फैसला बताया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने नई दिल्ली में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, जबकि श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराकर इस दिन को विशेष रूप से मनाया।