मेट्रो विस्तार ने बदली शहरी भारत की तस्वीर, 2014 में 5 शहरों से बढ़कर 26 शहरों तक पहुंचा नेटवर्क: पीएम मोदी

IANS | November 5, 2026 1:02 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पिछले एक दशक में भारत के मेट्रो नेटवर्क में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है, जिसने शहरी परिवहन व्यवस्था को नई दिशा दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में देश में केवल 5 शहरों में 248 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क था, जबकि आज यह बढ़कर लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच गया है और 26 शहरों को जोड़ रहा है।

नितीन नवीन ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, सीएम योगी ने भेंट किया अंगवस्त्र

IANS | November 5, 2026 12:51 PM

गोरखपुर, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोरखपुर आए नितिन नवीन ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। पूरे विश्व में प्रसिद्ध नाथ पंथ की इस पीठ पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भावपूर्ण स्वागत किया।

यूपी चुनाव 2027: प्रतापगढ़ की सात सीटों का सियासी समीकरण, कौन कहां है मजबूत?

IANS | November 5, 2026 9:16 AM

लखनऊ, 5 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कुल 7 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें रामपुर खास, बाबागंज (सुरक्षित), कुंडा, विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़ सदर, पट्टी और रानीगंज शामिल हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में इन सात सीटों पर मिश्रित जीत का परिणाम देखने को मिला था। सपा से लेकर भाजपा और कांग्रेस तक को इन क्षेत्रों में जीत मिली थी।

पीएम मोदी आज नीति आयोग के नए नेतृत्व के साथ करेंगे बैठक, 'विकसित भारत' के लिए नीतिगत प्राथमिकताओं पर होगा मंथन

IANS | November 5, 2026 8:40 AM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नीति आयोग के नवनियुक्त नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में नीतिगत पहलों की समीक्षा की जाएगी और 2047 तक 'विकसित भारत' के विजन को हासिल करने के लिए सरकार के रोडमैप पर चर्चा होगी। इस दौरान, 2027-28 के केंद्रीय बजट के लिए मुख्य प्राथमिकताओं को भी तय किया जा सकता है।

रक्षा विशेषज्ञों ने अग्निवीरों के कार्यकाल को बढ़ाए जाने का किया स्वागत, बताया उचित कदम

IANS | November 4, 2026 10:57 PM

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि द्वारा अग्निवीर कार्यकाल को दो साल बढ़ाने की घोषणा के बाद देशभर में रक्षा विशेषज्ञों, पूर्व सैन्य अधिकारियों और विश्लेषकों ने आईएएनएस से बात करते हुए इस फैसले का स्वागत किया है। सभी का मानना है कि यह फैसला न सिर्फ अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित करेगा बल्कि सशस्त्र बलों की ऑपरेशनल क्षमता को भी मजबूत करेगा।

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में अग्निवीरों के परिजनों में उत्साह, बोले- सरकार के फैसले ने बढ़ाया मनोबल

IANS | November 4, 2026 10:39 PM

गुलमर्ग, 4 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में अग्निवीरों की सेवा अवधि दो साल बढ़ाने के फैसले पर जवानों के परिवारों में खुशी का माहौल है। केंद्र सरकार और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की ओर से अग्निवीरों की सेवा अवधि दो साल बढ़ाने के फैसले का जवानों के परिवारों ने स्वागत किया है। अग्निवीरों के परिजनों ने इसे देश की रक्षा व्यवस्था और सेना में सेवाएं दे रहे युवाओं के भविष्य के लिहाज से सकारात्मक और उत्साह बढ़ाने वाला कदम बताया। उनका कहना है कि अतिरिक्त दो साल मिलने से उनके बच्चे देश की सेवा जारी रख सकेंगे और राष्ट्र की सुरक्षा में अपना योगदान दे पाएंगे।

राजस्थान: अग्निवीरों को छह साल तक सेना में सेवा का अवसर, अभिभावकों ने सरकार को किया धन्यवाद

IANS | November 4, 2026 10:31 PM

डीडवाना, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार के सेवा अवधि बढ़ाने के फैसले को लेकर राजस्थान के डीडवाना में डिफेंस एकेडमी संचालकों और अभिभावकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। सरकार की ओर से योजना में किए गए बदलाव के तहत अब चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देने का प्रावधान किया गया है। इस तरह उन्हें कुल छह साल तक सेना में सेवा करने का अवसर मिलेगा। वहीं, पहले की व्यवस्था के अनुसार 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सेना में शामिल किया जाएगा।

अग्निवीरों की सेवा अवधि 6 साल करने का फैसला स्वागत योग्य, देश की सुरक्षा के लिए जरूरी: शम्मी सभरवाल

IANS | November 4, 2026 10:23 PM

देहरादून, 4 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की ओर से अग्निवीरों की सेवा अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल करने के फैसले का रिटायर्ड मेजर जनरल शम्मी सभरवाल ने स्वागत किया। उन्होंने इस निर्णय को देश की सुरक्षा, सेना की कार्यक्षमता और अग्निवीरों के आर्थिक भविष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया। उनका कहना है कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में प्रशिक्षित सैन्यकर्मियों को दो साल अतिरिक्त सेना में बनाए रखना जरूरी है। इससे न केवल सेना को अनुभवी जवानों की सेवाएं मिलेंगी, बल्कि अग्निवीरों को भी आर्थिक रूप से मजबूत होने का अवसर मिलेगा।

ओपी राजभर के बयान पर सुभासपा विधायक बेदी राम ने दी सफाई, बोले- गलत अर्थ में न लिया जाए

IANS | November 4, 2026 10:09 PM

गाजीपुर, 4 नवंबर (आईएएनएस)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के वायरल बयान को लेकर सफाई दी है। राजभर के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने माफिया से संबंध होने की बात कही थी, बेदी राम ने कहा कि उनके बयान का अर्थ गलत तरीके से नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि राजभर ने बुंदेलखंड क्षेत्र के दबे-कुचले और वंचित लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा, बेदी राम ने अग्निवीर योजना में किए गए बदलावों को लेकर केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन किया और इसे विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब बताया।

अग्निवीरों की सेवा अवधि 6 साल किए जाने को भरतपुर के युवाओं ने सराहा, वेतन बढ़ाने की उठाई मांग

IANS | November 4, 2026 10:01 PM

भरतपुर, 4 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की ओर से अग्निवीरों की सेवा अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल करने के फैसले का राजस्थान के भरतपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने स्वागत किया। युवाओं का कहना है कि सेवा अवधि में दो साल की बढ़ोतरी से उन्हें देश की सेवा करने का अधिक समय मिलेगा। साथ ही, सैन्य अनुभव बढ़ने के साथ भविष्य में रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने में भी मदद मिलेगी। युवाओं ने इसे उत्साह बढ़ाने वाला फैसला बताते हुए कहा कि इससे विशेष रूप से गरीब और सामान्य परिवारों के युवाओं को फायदा हो सकता है।