अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने के फैसले को युवाओं ने सराहा, पुरानी व्यवस्था बहाल करने की भी मांग

IANS | November 4, 2026 9:54 PM

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अग्निवीर योजना के तहत सेवा अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल किए जाने के फैसले पर युवाओं की सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई। उत्तर प्रदेश के चंदौली और हरदोई के साथ ही राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि दो साल का अतिरिक्त समय मिलने से अग्निवीरों को सेना में काम करने का अधिक अनुभव मिलेगा। इससे उन्हें आर्थिक रूप से भी सहारा मिलेगा और भविष्य की तैयारी के लिए अतिरिक्त अवसर मिलेंगे।

सेना में युवाओं की मौजूदगी बनी रहेगी, अग्निवीरों की 6 साल सेवा के फैसले को रक्षा विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय हित में बताया

IANS | November 4, 2026 8:23 PM

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि द्वारा अग्निवीर कार्यकाल को दो साल बढ़ाने की घोषणा के बाद देशभर में इस फैसले का स्वागत हो रहा है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि नई व्यवस्था से न सिर्फ सेना की ऑपरेशनल तैयारी मजबूत होगी बल्कि अग्निवीरों का भविष्य भी सुरक्षित होगा।

दीपावली से पहले गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 3 प्रतिशत बढ़ा

IANS | November 4, 2026 7:50 PM

गांधीनगर, 4 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने दीपावली से पहले राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले से राज्य के 9.69 लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा।

दीपावली की खरीदारी : झांसी के बाजारों में रौनक के बावजूद बजट देखकर सामान खरीद रहे लोग

IANS | November 4, 2026 7:44 PM

लखनऊ, 4 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के झांसी में दीपावली का त्योहार नजदीक आने के साथ बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शहर के बाजारों में मिठाइयों, कपड़ों, सजावटी सामान, मिट्टी के दीपकों और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की दुकानें सज गई हैं। हालांकि, इस बार त्योहार की तैयारियों पर महंगाई का असर भी दिखाई दे रहा है। लोग बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंच तो रहे हैं लेकिन बढ़ी कीमतों के कारण अपने बजट के अनुसार ही सामान खरीद रहे हैं।

आणंद पुलिस का सराहनीय कार्य: ‘तेरा तुझको अर्पण’ के तहत उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने नागरिकों को करोड़ों की संपत्ति, नकदी और दस्तावेज सौंपे

IANS | November 4, 2026 7:33 PM

गांधीनगर, 4 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी के द्वारा 'तेरा तुझको अर्पण' कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को गांधीनगर में धोखाधड़ी, सूदखोरी और अंधविश्वास का शिकार बने नागरिकों को 26 लाख रुपए मूल्य का एक फ्लैट, 37 लाख रुपए से अधिक की नकदी तथा चेक, 7 बीघा कृषि भूमि और आवासीय मकान-होटल के मूल दस्तावेज और 8 तोला सोना और 400 ग्राम चांदी सहित अन्य जब्त की गई संपत्ति सम्मानपूर्वक वापस सौंपी गई।

बिहार: प्रशांत किशोर का दावा- भाजपा में शामिल हुए दोनों एमएलसी की सदस्यता जाना तय

IANS | November 4, 2026 6:51 PM

बेगूसराय, 4 नवंबर (आईएएनएस)। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को नवनिर्वाचित दो निर्दलीय विधान परिषद सदस्यों के भाजपा में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि दोनों एमएलसी की सदस्यता जाना तय है और भाजपा की सरकार भी उन्हें नहीं बचा सकती। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 'क्राइम और अपराध' संबंधी बयान पर भी तंज कसा और मधुबनी की घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाने की बात कही।

सन्मार्ग ने तहलका डॉट कॉम का 100 प्रतिशत अधिग्रहण किया

IANS | November 4, 2026 6:38 PM

कोलकाता, 4 नवंबर (आईएएनएस)। सन्मार्ग प्राइवेट लिमिटेड ने तहलका डॉट कॉम प्राइवेट लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इसके साथ ही इस ग्रुप का पत्रिका क्षेत्र में प्रवेश हो गया है और डिजिटल मीडिया जगत में उसकी उपस्थिति और मजबूत हुई है।

दिल्ली की ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं है तो 25 नवंबर तक भरें फॉर्म-6, 22 दिसंबर को जारी होगी अंतिम सूची

IANS | November 4, 2026 6:33 PM

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली की ड्राफ्ट मतदाता सूची में जिन लोगों का नाम शामिल नहीं है, वे 25 नवंबर 2026 तक फॉर्म-6 भरकर अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बुधवार को दिल्ली के सभी निवासियों से अपील की कि वे 31 अगस्त 2026 को प्रकाशित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें।

एनआईसीएल भर्ती 2026: अप्रेंटिस के 200 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

IANS | November 4, 2026 6:32 PM

कोलकाता, 4 नवंबर (आईएएनएस)। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईसीएल) में नियुक्त होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एनआईसीएल ने एक वर्ष की अवधि के लिए योग्य उम्मीदवारों को अप्रेंटिस के रूप में शामिल करने के लिए कुल 200 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर निकली वैकेंसी, 5 नवंबर को सक्रिय होगा आवेदन पोर्टल

IANS | November 4, 2026 5:18 PM

चेन्नई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। इंडियन बैंक ने राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार अप्रेंटिस के कुल 1,500 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक विज्ञापन प्रकाशित करके की है।