कैबिनेट ने ग्रिड-स्केल एनर्जी स्टोरेज को बढ़ावा देने के लिए 14,500 करोड़ रुपए की वीजीएफ योजना को दी मंजूरी
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ग्रिड-स्केल एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (ईएसएस) के विकास के लिए 14,500 करोड़ रुपए की वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) योजना को मंजूरी दे दी है। वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहने वाली इस योजना का उद्देश्य देशभर में 92 गीगावाट ऊर्जा भंडारण क्षमता विकसित करना है। सरकार का कहना है कि यह योजना भारत के बिजली क्षेत्र को अधिक मजबूत, लचीला और भविष्य के लिए तैयार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।