पीएम नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को 'नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे

IANS | August 1, 2026 7:51 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे। इस पहल का मकसद युवाओं को नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समुदायों में अच्छे सामाजिक बदलाव के एंबेसडर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

दिल्ली के इस अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट बनने का सुनहरा मौका, 3 अगस्त को इंटरव्यू

IANS | August 1, 2026 7:35 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी अस्पताल में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के हाथ से एक सुनहरा मौका निकलने वाला है। दरअसर, डॉ हेडगेवार आरोग्य संस्थान (डीएचएएस), दिल्ली ने सीनियर रेजिडेंट के 16 खाली पदों को एड-हॉक बेसिस पर भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी किया है।

एनपीसीआईएल-केकेएनपीपी भर्ती अलर्ट: 255 स्टाइपेंडरी ट्रेनी/टेक्नीशियन पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, अंतिम तिथि 4 अगस्त

IANS | August 1, 2026 6:59 PM

चेन्नई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के हाथ से एक सुनहरा मौका निकलने वाला है। दरअसल, तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में स्थित देश का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा केंद्र, न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) का कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट (केकेएनपीपी) ने श्रेणी-॥ के तहत स्टाइपेंडरी ट्रेनी/टेक्नीशियन (एसटी/टीएन) के कुल 255 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए थे।

आंध्र प्रदेश की इस यूनिवर्सिटी में 236 स्टाफ नर्स पदों पर निकली भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | August 1, 2026 6:07 PM

अमरावती, 1 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एसवीआईएमएस), तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम, तिरुपति ने स्टाफ नर्स के खाली 236 पदों पर नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें 24 बैकलॉग और 212 रेगुलर पद शामिल हैं।

आरसीएफएल भर्ती 2026 : मैनेजमेंट ट्रेनी के 94 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, 8 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

IANS | August 1, 2026 5:35 PM

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफएल) ने विभिन्न विषयों के आधार पर प्रबंधन प्रशिक्षार्थी (मैनेजमेंट ट्रेनी) के कुल 94 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आईबीपीएस में कस्टमर सर्विस एसोसिएट के 11,403 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, 21 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | August 1, 2026 5:14 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट (सीएसए) के तौर पर कर्मचारियों की भर्ती और चयन के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (सीआरपी सीएसए XVI) के तहत देशभर में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 11,403 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

सीबीआई का अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल पर बड़ा एक्शन, ईपीएफओ के 1,816 करोड़ रुपए के निवेश घोटाले में दर्ज किया एफआईआर

IANS | August 1, 2026 4:10 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड, उसके पूर्व चेयरमैन अनिल अंबानी, अज्ञात सरकारी अधिकारियों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 1,816.22 करोड़ रुपए के कथित ईपीएफओ निवेश घोटाले में एफआईआर दर्ज की है।

केंद्र ने राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपए, पूंजीगत खर्च और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

IANS | August 1, 2026 3:44 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्यों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने और पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए 1,09,019 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कर हस्तांतरण राशि जारी की। यह राशि 10 अगस्त को जारी होने वाले नियमित मासिक कर हस्तांतरण से अलग है।

भाजपा नेताओं ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

IANS | August 1, 2026 3:09 PM

जम्मू-कश्मीर, 1 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर प्रभावी अंकुश लगा है, लेकिन सीमा पार से लगातार शांति भंग करने की कोशिशें जारी हैं।

लखनऊ में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का प्रदर्शन, पप्पू यादव के बयान के विरोध में पुतला फूंका

IANS | August 1, 2026 2:33 PM

लखनऊ, 1 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने शनिवार को गोमती नगर स्थित विशाल खंड-2 कार्यालय पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के कथित सनातन-विरोधी बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पप्पू यादव का पुतला दहन किया तथा उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।