रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को ईडी ने गिरफ्तार कर कस्टडी में लिया
नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप (आरएएजी) के ग्रुप एमडी सतीश सेठ और गौतम भईलाल दोशी को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया है और उन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया है।