एनआईडी में फैकल्टी समेत 22 पदों पर भर्ती के लिए 2 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | July 31, 2026 8:09 PM

अमरावती, 31 जुलाई (आईएएनएस)। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए यह सुनहरा अवसर है। दरअसल, एनआईडी-आंध्र प्रदेश ने फैकल्टी सहित विभिन्न 22 खाली पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके मांगे हैं।

बलरामपुर : मातृ वंदना योजना बनी गर्भवतियों का सहारा, पोषण और आर्थिक मदद से बदली तस्वीर

IANS | July 31, 2026 8:01 PM

बलरामपुर, 31 जुलाई (आईएएनएस)। मां और शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरकार की महत्वपूर्ण पहल छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर परियोजना में दिख रही है। यहां सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। योजना का उद्देश्य मां और शिशु के स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2030-31 तक जारी, हरियाणा के किसानों ने फैसले का किया स्वागत

IANS | July 31, 2026 7:59 PM

हांसी, 31 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को वर्ष 2030-31 तक जारी रखने का फैसला किया है। इस निर्णय से देश के करोड़ों किसानों को निरंतर आर्थिक सहायता मिलती रहेगी। योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपए की राशि तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।

पहली तिमाही में भारत का राजकोषीय घाटा 3.1 लाख करोड़ रुपए, पूरे साल के लक्ष्य का 18.2 प्रतिशत हुआ: सीजीए

IANS | July 31, 2026 7:35 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (सीजीए) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत का राजकोषीय घाटा (फिस्कल डेफिसिट) 3.1 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पूरे वित्त वर्ष के लिए निर्धारित बजटीय लक्ष्य का 18.2 प्रतिशत है।

आईसीईआरटी में 133 साइंटिस्ट पदों पर नौकरी का मौका, 17 अगस्त तक भरें फॉर्म

IANS | July 31, 2026 7:33 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम, जिसे सीईआरटी-इन या आईसीईआरटी के नाम से भी जाना जाता है, ने विभिन्न विषयों के आधार पर वैज्ञानिक- ‘बी’ के कुल 133 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

प्रियंका गांधी के 'गोमूत्र विशेषज्ञ' बयान पर शिक्षाविद नाराज, बोले-संसद में ऐसी भाषा से वैज्ञानिकों का होता है अपमान

IANS | July 31, 2026 7:31 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से लोकसभा में आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर प्रो. वी. कामाकोटी पर की गई 'गोमूत्र विशेषज्ञ' वाली टिप्पणी के बाद देशभर के शिक्षाविदों और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों में नाराजगी है। प्रियंका गांधी के बयान पर कई संस्थानों के प्रमुखों ने इसे वैज्ञानिक समुदाय का अपमान बताया है और कहा कि संसद जैसी सर्वोच्च संस्था में ऐसी भाषा शोभा नहीं देती।

प्रधानमंत्री मोदी ने एंडी बर्नहैम को दी बधाई, तकनीक से लेकर रक्षा तक सहयोग पर चर्चा

IANS | July 31, 2026 7:25 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूनाइटेड किंगडम के नए पीएम एंडी बर्नहैम से बात कर पद संभालने की बधाई दी। दोनों नेताओं ने तकनीक, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संपर्कों जैसे कई क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

संसद परिसर में भगवा कपड़ों में विपक्ष के 'नाटक' से हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची : वीएचपी

IANS | July 31, 2026 7:17 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने शुक्रवार को संसद परिसर में भगवा कपड़े पहने निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और विपक्ष के अन्य सांसदों द्वारा किए गए एक 'नाटक' की निंदा की। यह नाटक अयोध्या राम मंदिर में दान की कथित चोरी को उजागर करने के लिए किया गया था। वीएचपी का दावा है कि इस प्रदर्शन से हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

बिहार के मखाना को मिली वैश्विक पहचान; निर्यातकों ने बताया प्रदेश के लिए गर्व का क्षण, सरकार का जताया आभार

IANS | July 31, 2026 7:07 PM

पूर्णिया, 31 जुलाई (आईएएनएस)। हाल ही में भारत ने बिहार के प्रसिद्ध मखाना (फॉक्स नट्स) का 7 मीट्रिक टन का पहला समुद्री निर्यात कनाडा के लिए रवाना किया है। यह उपलब्धि बिहार के प्रीमियम कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने और भारत के मूल्यवर्धित कृषि निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

केंद्र ने शहरी विकास मंत्रालय का दो अलग-अलग विभागों में किया पुनर्गठन, शहरी प्रशासन को मिलेगी और मजबूती

IANS | July 31, 2026 6:49 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को संसदीय परामर्शदात्री समिति की शहरी नियोजन पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि शहरी प्रशासन को अधिक प्रभावी और सक्षम बनाने के लिए मंत्रालय अब दो अलग-अलग विभागों के माध्यम से कार्य करेगा।