पीएमएफएमई योजना से पति-पत्नी ने अपनी तकदीर बदली, नूडल्स कारोबार से 10 लोगों को दे रहे रोजगार

IANS | November 2, 2026 3:41 PM

शेखपुरा, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के खलीलचक गांव के रहने वाले संजय कुमार और उनकी पत्नी रंजना कुमारी ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (पीएमएफएमई) का लाभ उठाकर अपनी जिंदगी बदल दी है। सरकारी सहायता से दोनों ने नूडल्स बनाने का कारोबार शुरू किया और आज अपने उद्यम के जरिए 10 लोगों को रोजगार दे रहे हैं। उनकी यह पहल न केवल परिवार को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर रही है।

'उन्हें देश की प्रगति और आत्मगौरव रास नहीं...', राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा तंज

IANS | November 2, 2026 3:32 PM

भुवनेश्वर, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया इस समय उथल-पुथल और अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा-नीत एनडीए सरकार के तहत भारत इन मुश्किल वैश्विक हालात के बावजूद मजबूती से आगे बढ़ रहा है।"

नाइलिट में सीनियर सिस्टम एनालिस्ट सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, 12 नवंबर तक करें आवेदन

IANS | November 2, 2026 3:16 PM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, नाइलिट ने पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर आईटी रिसोर्स पर्सन्स के पैनल में शामिल होने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आठ विभिन्न पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहे अदाणी ग्रुप के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स: डॉ. प्रीति अदाणी

IANS | November 2, 2026 2:59 PM

वाराणसी, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने सोमवार को कहा कि अदाणी समूह भारत की प्रमुख चुनौतियों के समाधान के लिए बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लागू कर रहा है, जो वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल

IANS | November 2, 2026 2:59 PM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) से आग्रह किया है कि वे राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी इलाकों में विरोध-प्रदर्शनों के लिए आधिकारिक जगह तय करें, क्योंकि इनके बार-बार होने से व्यावसायिक गतिविधियों, लोगों की आजीविका और आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ता है।

एनपीसीसी भर्ती 2026: मैनेजर सहित 12 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

IANS | November 2, 2026 2:49 PM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनपीसीसी) ने मैनेजर सहित विभिन्न 12 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

एएफएमएस भर्ती 2026: मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर निकली वैकेंसी, 9 नवंबर को खुलेगा आवेदन पोर्टल

IANS | November 2, 2026 2:06 PM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। आज भी देश में लाखों युवा निजी क्षेत्र की नौकरियों के बजाय सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।

अंबुजा सीमेंट्स क्षमता में 30 एमटीपीए का करेगा विस्तार; 14,500 करोड़ रुपए होंगे खर्च

IANS | November 2, 2026 2:01 PM

अहमदाबाद, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने विस्तार के अगले चरण की योजना तैयार कर ली है। इसके तहत नए ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट्स के जरिए प्रमुख बाजारों में सीमेंट उत्पादन क्षमता 30 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) बढ़ाई जाएगी। इसके लिए करीब 14,500 करोड़ रुपए का कुल ग्रोथ कैपेक्स कार्यक्रम प्रस्तावित है।

शिवसेना यूबीटी ने सीएनजी और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी को जनता के लिए 'क्रूर दीपावली उपहार' बताया

IANS | November 2, 2026 1:50 PM

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) ने सोमवार को सीएनजी और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने इसे उन नागरिकों के लिए एक 'क्रूर दीपावली उपहार' करार दिया, जो पहले से ही सूखे और महंगाई से जूझ रहे हैं।

झाड़ू छोड़ 'आप' के तीन विधायकों ने थामा 'कमल', बताया- पंजाब को भाजपा की जरूरत

IANS | November 2, 2026 1:42 PM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को जोरदार झटका लगा है। पार्टी के तीन विधायकों ने सोमवार को पंजाब भाजपा चीफ और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। 'आप' के बागी विधायकों ने दावा किया पंजाब को अब भाजपा की सख्त जरूरत है और भाजपा सरकार ही प्रदेश से नशे का अंत कर सकती है।