एयरपोर्ट अथॉरिटी में सीनियर कंसल्टेंट सहित कई पदों पर भर्ती, छह अगस्त तक करें आवेदन

IANS | July 30, 2026 4:02 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। देश के प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी करना हजारों-लाखों लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने एडसिल (इंडिया) लिमिटेड के जरिए संविदा के आधार पर सीनियर कंसल्टेंट सहित विभिन्न 10 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

अमेरिका में शानदार करियर और फिर अयोध्या को समर्पित जीवन, जानिए कौन हैं राम मंदिर के नए 'सचिव' जगदीश आफले

IANS | July 30, 2026 4:01 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अयोध्या राम मंदिर की कमान अब जगदीश आफले संभालेंगे। 'सचिव' के पद पर आफले के नाम का औपचारिक ऐलान 2 सितंबर को किए जाने की उम्मीद है। पुणे के पद्मावती इलाके के निवासी जगदीश आफले ने देश के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक, आईआईटी बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और फिर एमटेक की डिग्री हासिल की है।

पीएम मोदी के दौरे से भारत-न्यूजीलैंड के द्विपक्षीय संबंध नए चरण में पहुंचे

IANS | July 30, 2026 3:33 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स (एनजेडआईआईए) की तरफ से प्रकाशित एक लेख के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा के बाद भारत और न्यूजीलैंड के संबंध एक नए दौर में प्रवेश कर गए हैं। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 20 साल में देश की पहली यात्रा थी।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में 120 डिजाइन ट्रेनी/मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता से सैलरी तक सब कुछ

IANS | July 30, 2026 3:31 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसर, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने डिजाइन ट्रेनी/मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 120 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

राज्यसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पेश, जितेंद्र सिंह बोले- सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति

IANS | July 30, 2026 2:58 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026 विचार एवं पारित कराने के लिए पेश किया। उन्होंने कहा कि यह संशोधन 2024 के कानून को और अधिक कठोर तथा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लाया गया है, ताकि पेपर लीक जैसे अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

एफएसएसएआई ने सन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज को 'वंडरलैंड रेजिन्स' के एक बैच को वापस मंगाने का निर्देश दिया, सुरक्षा सीमा से ज्यादा मिले कीटनाशक

IANS | July 30, 2026 12:55 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाए गए ‘वंडरलैंड रेजिन्स’ के एक बैच को वापस मंगाने का आदेश जारी किया है। रेगुलेटरी टेस्टिंग में इनमें तय सुरक्षा सीमा से ज्यादा कीटनाशक के अंश पाए गए थे।

राज्यसभा में बोले जेपी नड्डा-विपक्ष मुद्दाविहीन, सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार

IANS | July 30, 2026 12:45 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। संसद में सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच गतिरोध अभी भी बरकरार है। गुरुवार को राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिला। कांग्रेस व अन्य कई विपक्षी दलों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया। इस पर राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

राज्यसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, गुरुवार तक मिले संशोधन प्रस्ताव स्वीकृत

IANS | July 30, 2026 12:14 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। राज्यसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को गुरुवार को पेश किया जाएगा। सदन की कार्यवाही के दौरान सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन को बताया कि लोकसभा से पारित इस विधेयक पर राज्यसभा में विचार और पारित कराने के लिए कार्य संचालन नियमों के नियम 123 के तहत छूट प्रदान की गई है। इसके अनुरूप अनुपूरक कार्यसूची भी जारी की गई है। ऐसे में गुरुवार दोपहर तक मिले संशोधन प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं।

देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में बनेगा, केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार एमओयू पर करेंगे हस्ताक्षर

IANS | July 30, 2026 11:37 AM

नई दिल्ली/ग्वालियर, 30 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को ऐलान किया कि केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार ग्वालियर में देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

एनआईसीएल भर्ती अलर्ट : 500 असिस्टेंट पदों पर आवेदन शुरू, 7 अगस्त तक मौका

IANS | July 29, 2026 11:13 PM

कोलकाता, 29 जुलाई (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईसीएल) ने विभिन्न राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में क्लास III कैडर में असिस्टेंट की कुल 500 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।