बीईएमएल में नौकरी का मौका: 18 एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती जारी, 14 मई आवेदन की आखिरी तारीख

IANS | May 7, 2026 2:29 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) ने एग्जीक्यूटिव के विभिन्न 18 पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्त पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से दिए गए समय सीमा के अंदर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान के उपविदेश मंत्री आ सकते हैं भारत, ब्रिक्स समिट में शामिल होने की उम्मीद

IANS | May 7, 2026 2:02 PM

तेहरान, 7 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के साथ भीषण तनाव के बीच ईरान के उप-विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी भारत के दौरे पर आ सकते हैं। ईरानी उपविदेश मंत्री के नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद है।

टीएंडटी की पीएम ने बंगाल में ऐतिहासिक जीत के लिए पीएम मोदी को बधाई दी, एस. जयशंकर के दौरे का इंतजार

IANS | May 7, 2026 1:44 PM

पोर्ट ऑफ स्पेन, 7 मई (आईएएनएस)। त्रिनिदाद और टोबैगो (टीएंडटी) की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक चुनावी जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

क्या हर बादल की एक बर्फीली परत होती है? सामने आई 'मॉलिक्यूलर क्लाउड' की अनोखी तस्वीर

IANS | May 7, 2026 1:29 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस) अंतरिक्ष में ऐसे कई रहस्य हैं, जो लोगों को हैरत में डाल देते हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एक दिलचस्प तस्वीर पोस्ट करते हुए पूछा है- क्या हर बादल की एक बर्फीली परत होती है? असल में ये बादल हमारे आम बादल नहीं, बल्कि ब्रह्मांड में मौजूद विशाल मॉलिक्यूलर क्लाउड हैं।

बिहार के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के पुत्र सम्राट कैबिनेट में हुए शामिल

IANS | May 7, 2026 1:16 PM

पटना, 7 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। नए मंत्रियों को गांधी मैदान में आयोजित एक शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विशाल मंत्रिमंडल को देखें तो इसमें सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय समीकरण को संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है।

चंद्रनाथ की मां ने कहा, भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार में भूमिका निभाने के कारण की गई मेरे बेटे की हत्या

IANS | May 7, 2026 1:08 PM

कोलकाता, 7 मई (आईएएनएस)। कई वर्षों तक सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक रहे चंद्रनाथ रथ की मां हासी रानी रथ ने गुरुवार को दावा किया कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सुवेंदु की जीत में उनके बेटे के महत्वपूर्ण योगदान का उसे खामियाजा भुगतना पड़ा।

सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, निशांत हुए शामिल, राज्यपाल ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

IANS | May 7, 2026 12:41 PM

पटना, 7 मई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार किया जा रहा है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, श्रवण कुमार, निशांत कुमार और लेसी सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश मिश्रा समेत पांच मंत्रियों ने भी एक साथ शपथ ली।

जोहो के श्रीधर वेम्बू ने तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन और नए चुनाव कराने की मांग की

IANS | May 7, 2026 12:36 PM

चेन्नई, 7 मई (आईएएनएस)। जोहो के सह-संस्थापक और मुख्य वैज्ञानिक श्रीधर वेम्बू ने गुरुवार को तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लागू करने और नए चुनाव कराने की मांग की और कहा कि राज्य में मौजूदा राजनीतिक स्थिति अस्थिर प्रतीत होती है।

संजय कपूर संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को किया मध्यस्थ नियुक्त

IANS | May 7, 2026 12:25 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। दिवंगत उद्योगपति और सोना ग्रुप के मालिक संजय कपूर की मौत के बाद शुरू हुआ करोड़ों की संपत्ति और फैमिली ट्रस्ट का विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। लंबे समय से अदालतों में चल रही इस कानूनी लड़ाई को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। अदालत ने देश के पूर्व सीजेआई डी. वाई. चंद्रचूड़ को इस मामले में मध्यस्थ नियुक्त किया है।

प्रेग्नेंसी में ध्यान का महत्व: हर तिमाही में बढ़ाएं समय, मां और शिशु दोनों को फायदा

IANS | May 7, 2026 10:20 AM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। मदर्स डे (10 मई) और विश्व योग दिवस का समय नजदीक है। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चला रहा है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर महत्वपूर्ण पोस्ट करते हुए प्रेग्नेंसी के दौरान ध्यान के फायदों के बारे में जानकारी दी।