ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

IANS | October 31, 2026 9:47 PM

मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता, डांसर और अपने आकर्षक लुक के लिए पहचाने जाने वाले ईशान खट्टर इस रविवार अपना 31वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस खास मौके पर आइए हम आपको उनकी शिक्षा से लेकर उनके एक्टिंग सफर के बारे में बताते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत ने लॉन्च किया नया प्राइम टाइम डिबेट शो 'धुरंधर', अमीश देवगन करेंगे होस्ट

IANS | October 31, 2026 9:39 PM

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। टाइम्स नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत ने अपने प्राइम टाइम न्यूज लाइनअप को मजबूत करते हुए नया डिबेट शो 'धुरंधर- अमीश देवगन के साथ' लॉन्च किया है। यह शो सप्ताह के कार्यदिवसों में शाम 6:50 बजे प्रसारित होगा। इसकी मेजबानी वरिष्ठ पत्रकार और टाइम्स नाउ नवभारत के मैनेजिंग एडिटर अमीश देवगन करेंगे।

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर रेलवे की विशेष पहल, टाटानगर-देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

IANS | October 31, 2026 9:21 PM

रांची, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, झारखंड टीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों एवं त्योहार के कारण रेलवे में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर और देवघर जंक्शन के बीच एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

अदाणी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले आईआईएससी निदेशक, एआई में अपार संभावनाएं, लेकिन सत्य और भरोसा अहम

IANS | October 31, 2026 8:21 PM

अहमदाबाद, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान में नए अवसर पैदा कर रहा है, लेकिन इसका बढ़ता प्रभाव सत्य, भरोसे और मानवीय संबंधों को लेकर सवाल भी खड़े करता है। यह बयान आईआईएससी के निदेशक गोविंदन रंगराजन ने शनिवार को दिया।

पीएम मोदी ने सरदार पटेल को किया नमन, बोले- 10-12 साल में 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए

IANS | October 31, 2026 7:49 PM

एकता नगर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के एकता नगर स्थित परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में उनके योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद 550 से अधिक रियासतों को एकजुट कर अपने लौह संकल्प से देश को एकता के सूत्र में बांधा था।

‘सहिया’ पर फिर सेंसर की आपत्ति, संजय शर्मा का सवाल- मोहब्बत की कहानी से किसे डर?

IANS | October 31, 2026 6:43 PM

मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के खूबसूरत जंगलों और आदिवासी जीवन की पृष्ठभूमि में बनी हिंदी फीचर फिल्म ‘सहिया’ एक बार फिर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की आपत्तियों में उलझ गई है। प्रेम, मानवीय संवेदना और अहिंसा के संदेश पर आधारित इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पहले 27 अगस्त 2026 को प्रमाणन देने से इनकार कर दिया था। अब बॉम्बे हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद 27 अक्टूबर को दोबारा फिल्म देखने वाली रिवाइजिंग कमेटी ने भी प्रमाणन अस्वीकार करने की सिफारिश कर दी है। 29 अक्टूबर को जारी पत्र में फिल्म के कथानक, नक्सलवाद, सुरक्षा बलों के चित्रण और आदिवासी समुदाय से संबंधित नई आपत्तियां उठाई गई हैं।

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित हुई भव्य परेड

IANS | October 31, 2026 6:37 PM

एकता नगर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल हुए। यह समारोह देश के पहले गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया।

सीएसआईआर-एएमपीआरआई भर्ती 2026: तकनीकी अधिकारी सहित 14 पदों पर 23 नवंबर तक करें आवेदन

IANS | October 31, 2026 5:03 PM

भोपाल, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर) की एक घटक प्रयोगशाला, एडवांस्ड मैटेरियल्स एंड प्रोसेसेस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एएमपीआरआई), भोपाल ने तकनीकी अधिकारी सहित विभिन्न 14 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

कैसे एक ही तारीख बनी ऐतिहासिक? 1 नवंबर को 8 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस

IANS | October 31, 2026 4:53 PM

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। यह दुर्लभ संयोग है कि भारत के 8 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेश एक ही दिन एक नवंबर को अपना स्थापना दिवस मनाते हैं। सभी राज्यों के गठन का वर्ष भले अलग था लेकिन सभी के लिए एक नवंबर की तारीख ऐतिहासिक रूप में दर्ज है।

सरदार पटेल ने निजी काम के लिए सरकारी गाड़ी इस्तेमाल करने से किया था इनकार, रिश्तेदार ने सुनाया किस्सा

IANS | October 31, 2026 4:08 PM

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के रिश्तेदार भूपेंद्र मनुभाई पटेल ने उनसे जुड़ा एक ऐसा प्रसंग साझा किया है, जो सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर उनके सिद्धांतों को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल ने निजी काम के लिए सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया था। उनका स्पष्ट मानना था कि सरकारी वाहन का इस्तेमाल केवल सरकारी काम के लिए ही होना चाहिए और जनता के पैसे को निजी कार्यों पर खर्च नहीं किया जाना चाहिए।