यूपीएससी भर्ती अलर्ट: असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के 80 पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, कुछ ही घंटे शेष

IANS | September 10, 2026 9:13 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के हाथ से एक सुनहरा मौका निकलने वाला है। दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सीधी भर्ती के जरिए श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (एपीएफसी) के कुल 80 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की।

ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के पार, अमेरिका-ईरान संघर्ष बढ़ने से वैश्विक आपूर्ति पर चिंता गहराई

IANS | September 10, 2026 9:08 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार में गुरुवार को तेज उछाल देखने को मिला और ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने की आशंकाएं गहरा गई हैं। इसके साथ ही चीन की मजबूत खरीदारी और सऊदी अरब के तेल उत्पादन में भारी गिरावट ने भी कीमतों को ऊपर धकेलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

फिनटेक वित्तीय समावेशन को दे रहा नई ऊंचाई, गांव-गांव तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने में निभा रहा अहम भूमिका: आरबीआई गवर्नर

IANS | September 10, 2026 8:55 PM

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने गुरुवार को कहा कि फिनटेक कंपनियां भारत के वित्तीय तंत्र की महत्वपूर्ण भागीदार हैं और वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आरबीआई का प्रयास फिनटेक कंपनियों और वित्तीय संस्थानों के साथ मिलकर काम करने का है, ताकि देश के हर व्यक्ति तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाई जा सकें, डिजिटल धोखाधड़ी को कम किया जा सके और बैंकिंग सेवाओं की लागत घटाई जा सके।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों का सहारा, नासिक के अन्नदाताओं ने की सराहना

IANS | September 10, 2026 7:18 PM

येवला, 10 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इसी में एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि है, जिसकी सराहना करते हुए लाभार्थियों ने कहा कि यह अन्‍नदाताओं के लिए बहुत लाभदायक है। महाराष्‍ट्र में नासिक जिले के येवला तालुका के किसानों ने कहा कि इस राशि से किसान बुवाई के समय बीज और खेती के लिए जरूरी अन्य सामग्री खरीद पा रहे हैं।

स्मृति शेष : हिंदी साहित्य की प्रमुख कवयित्रियों में से एक महादेवी वर्मा, जो कहलाईं 'आधुनिक युग की मीरा'

IANS | September 10, 2026 7:16 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदी साहित्य और हिंदी कवयित्रियों की जब भी बात होगी, छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक महादेवी वर्मा का नाम जरूर लिया जाएगा, जिन्हें 'आधुनिक युग की मीरा' भी कहा जाता है। वह देश की उन चुनिंदा कवयित्रियों में से एक रहीं, जिन्होंने देश को आजादी से पहले और आजादी के बाद दोनों स्थितियों में देखा।

केंद्र सरकार की योजना ने धुएं से दिलाई मुक्ति, महिलाओं ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

IANS | September 10, 2026 7:03 PM

महोबा, 10 सितंबर (आईएएनएस)। बुंदेलखंड की धरती महोबा उस पहल की गवाह बनी, जहां वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 की शुरुआत की थी। योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को पारंपरिक चूल्हे के धुएं से राहत दिलाकर स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना था। पात्र परिवारों को एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने के बाद ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को खाना पकाने के लिए लकड़ी, उपले और अन्य पारंपरिक ईंधन जुटाने की परेशानी से राहत मिली।

भारत-जर्मनी राजनयिक संबंधों के 75 साल, प्रधानमंत्री मोदी ने चांसलर मर्ज से की बात

IANS | September 10, 2026 6:13 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत-जर्मनी राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के अवसर पर संघीय चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से फोन पर बात की। दोनों ने व्यापार, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के विस्तार पर चर्चा की।

राष्ट्रपति भवन और अमृत उद्यान में 11 से 13 सितंबर तक आम लोगों के लिए प्रवेश बंद

IANS | September 10, 2026 6:04 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति भवन की यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय और अमृत उद्यान में 11 से 13 सितंबर तक आम लोगों का प्रवेश बंद रहेगा। प्रशासनिक कारणों से यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही इस शनिवार, 12 सितंबर, को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होने वाला गार्ड परिवर्तन समारोह (चेंज-ऑफ-गार्ड) भी आयोजित नहीं किया जाएगा।

पेरिस स्पेस सम्मेलन में पीएम मोदी का वैश्विक देशों को निमंत्रण, भारत के अगले अंतरिक्ष अभियान में साझेदारी का आह्वान

IANS | September 10, 2026 5:09 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पेरिस में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए फ्रांस समेत दुनियाभर के देशों को भारत के आगामी अंतरिक्ष अभियानों में साझेदार बनने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम केवल राष्ट्रीय उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लाभों को पूरी मानवता तक पहुंचाना है।

ब्रिक्स सम्मेलन सदस्य देशों के बीच के सहयोग को भारतीय कारोबारियों के लिए ठोस लाभ में बदलने का मौका: पीएचडीसीसीआई

IANS | September 10, 2026 4:09 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस) 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत के लिए उभरते बाजारों के साथ आर्थिक जुड़ाव को मजबूत करने और सदस्य देशों के बीच सहयोग को भारतीय कारोबारों के लिए ठोस लाभ में बदलने का अवसर प्रदान करता है। यह बयान गुरुवार को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने दिया।