घरेलू चीनी कीमतों में गिरावट के बावजूद आयात फायदे का सौदा, वैश्विक बाजार में कीमतें मजबूत: इस्मा

IANS | September 9, 2026 8:39 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय चीनी एवं जैव-ऊर्जा निर्माता संघ यानी इस्मा (इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन-आईएसएमए) के अध्यक्ष नीरज शिरगांवकर ने बुधवार को कहा कि घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों में हालिया तेज गिरावट के बावजूद चीनी का आयात अभी भी व्यावसायिक रूप से लाभकारी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजार में आपूर्ति कड़ी रहने के कारण अंतरराष्ट्रीय कीमतें मजबूत हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में आयात आर्थिक रूप से व्यवहार्य बना हुआ है।

राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन की बड़ी उपलब्धि: 15 महीनों में उपभोक्ताओं को वापस दिलाई 105 करोड़ रुपए से अधिक की राशि

IANS | September 9, 2026 8:07 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। सरकार ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) ने उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित समाधान के माध्यम से पिछले 15 महीनों में उपभोक्ताओं को 105 करोड़ रुपए से अधिक की राशि वापस दिलाने में मदद की है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार, 25 अप्रैल 2025 से 31 जुलाई 2026 के बीच एनसीएच ने 1,66,189 रिफंड संबंधी शिकायतों का समाधान कराया, जिससे विभिन्न क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिली।

कश्मीर फिल्म फेस्टिवल से प्रभावित हुईं एना सौरा रेमन, बोलीं- 'मैं यहां खुद फिल्म शूट करना चाहूंगी'

IANS | September 9, 2026 7:35 PM

श्रीनगर, 9 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में देश और विदेश से सिनेमा जगत की कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। स्पेन की मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर एना सौरा रेमन ने जहां कश्मीर की खूबसूरती और यहां फिल्म शूटिंग की संभावनाओं की जमकर तारीफ की, वहीं बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर रमेश सिप्पी और एक्ट्रेस किरण जुनेजा ने सिनेमा के जादू पर अपने विचार साझा किए।

ओडिशा में निवेश को लेकर सीएम माझी ने आईएचसी और अदाणी ग्रुप के साथ 2.10 लाख करोड़ रुपए की 14 राज्य परियोजनाओं पर की बातचीत

IANS | September 9, 2026 6:54 PM

भुवनेश्वर, 9 सितंबर (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में राज्य के निवेश आकर्षण अभियान की शुरुआत करते हुए अबू धाबी स्थित प्रमुख निवेश कंपनी इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) और अदाणी समूह के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में ओडिशा में विभिन्न रणनीतिक क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई और दोनों समूहों ने राज्य में प्रस्तावित 14 परियोजनाओं में रुचि दिखाई, जिनमें कुल निवेश का अनुमान लगभग 2.10 लाख करोड़ रुपए है।

'वंदे मातरम' पर सियासत तेज, उमर-फारूक के रुख की भाजपा ने की तारीफ, कांग्रेस को घेरा

IANS | September 9, 2026 6:44 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला एक कार्यक्रम के दौरान 'वंदे मातरम' के पूरे गायन के समय खड़े रहे। जहां कांग्रेस की ओर से पूरे राष्ट्रगीत के गायन को लेकर आपत्ति जताई जा रही है, वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के दोनों प्रमुख नेताओं ने पूरे गायन के दौरान खड़े रहकर राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

'विकसित भारत' के लक्ष्य में सीएसआर की अहम भूमिका, आकांक्षी जिलों तक पहुंचे उद्योगों का सामाजिक निवेश: जयंत चौधरी

IANS | September 9, 2026 5:42 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने बुधवार को कहा कि 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि इसमें जनभागीदारी, सामाजिक संस्थाओं और निजी क्षेत्र की सक्रिय भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार की अधिकांश योजनाएं तभी सफल हो सकती हैं जब समाज, उद्योग और नागरिक मिलकर उनमें योगदान दें।

बीसीपीएल भर्ती 2026 : फोरमैन सहित 24 पदों पर नियुक्ति का सुनहरा मौका, 10 सितंबर से करें आवेदन

IANS | September 9, 2026 5:25 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। ब्रह्मपुत्र क्रैकर एंड पॉलिमर लिमिटेड (बीसीपीएल) ने फोरमैन सहित विभिन्न 24 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

भारत ही नहीं, इंडोनेशिया में भी गूंज रहा गणपति बप्पा का नाम, ज्वालामुखी के किनारे 700 साल से विराजमान विघ्नहर्ता

IANS | September 9, 2026 5:18 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। गणेश चतुर्थी आते ही भारत में हर तरफ गणपति बप्पा की धूम देखने को मिलती है। मंदिरों से लेकर घरों और पंडालों तक गणेश जी की पूजा होती है। लेकिन, भगवान गणेश की आस्था सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। हजारों किलोमीटर दूर इंडोनेशिया में भी गणेश जी को ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि से जोड़कर पूजा जाता है। वहां एक ऐसी जगह भी है, जो गणेश भक्तों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। यहां भगवान गणेश की एक प्रतिमा ज्वालामुखी के किनारे विराजमान है और लोगों की मान्यता है कि गणेश जी उन्हें ज्वालामुखी के खतरे से बचाते हैं।

केंद्रीय रेशम बोर्ड में 14 यंग प्रोफेशनल पदों पर निकली भर्ती, 7 अक्टूबर तक करें आवेदन

IANS | September 9, 2026 5:10 PM

बेंगलुरु, 9 सितंबर (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, सेंट्रल सिल्क बोर्ड (सीएसबी), सेंट्रल ऑफिस, बेंगलुरु ने पूरे देश में इसके संस्थानों/इकाइयों में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर यंग प्रोफेशनल-ग्रेड-3 के कुल 14 पदों को भरने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे हैं।

कैबिनेट ने 10,021 करोड़ रुपए की 5 मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, तमिलनाडु से तेलंगाना तक बढ़ेगी रेलवे कनेक्टिविटी

IANS | September 9, 2026 4:30 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बुधवार को भारतीय रेलवे की पांच महत्वपूर्ण मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है। लगभग 10,021 करोड़ रुपए की लागत वाली इन परियोजनाओं का उद्देश्य रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ाना, माल ढुलाई को तेज करना और दक्षिण भारत के प्रमुख राज्यों में रेल संपर्क को मजबूत बनाना है। इन परियोजनाओं को वर्ष 2029-30 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।