बामर लॉरी में जूनियर ऑफिसर सहित 38 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता से सैलरी तक पूरी डिटेल

IANS | September 9, 2026 3:21 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन एक मिनीरत्न-1 सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम, बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड ने विभिन्न एसबीयू/स्थान के आधार पर जूनियर ऑफिसर सहित अलग-अलग कुल 38 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

राष्ट्रीय पोषण माह : सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना, कहा-2017 से पहले आंगनबाड़ी का पोषाहार शराब माफिया के हाथों में था

IANS | September 9, 2026 2:36 PM

वाराणसी, 9 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पिछली सरकारों पर आंगनबाड़ी व्यवस्था में अनियमितताओं और अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में बच्चों के पोषाहार तक की व्यवस्था माफिया के हाथों में थी।

पंजाब बीबीए टॉपर बनीं निहारिका, पिता बोले- बेटी ने गर्व से सिर ऊंचा किया

IANS | September 9, 2026 2:29 PM

चंडीगढ़, 9 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब के अमृतसर के सरूप रानी गवर्नमेंट कॉलेज की छात्रा निहारिका ने पंजाब में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) में टॉप किया है। अपनी इस उपलब्धि को लेकर उन्होंने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि मैंने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडीयू) के अंतर्गत आने वाली यूनिवर्सिटी सरूप रानी गवर्नमेंट कॉलेज से बीबीए किया है, जिसमें पूरे पंजाब में मेरा पहला रैंक आया है।

पीएम आवास योजना से उन्नाव में गरीबों का सपना हुआ साकार, लाभार्थियों ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

IANS | September 9, 2026 2:28 PM

उन्नाव, 9 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के पक्के घर का सपना पूरा कर रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना से देशभर में लाखों परिवारों को अपना आशियाना मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में भी इस योजना ने सैकड़ों परिवारों की जिंदगी बदल दी है। जो लोग 10-20 साल से किराए के मकानों में रहने को मजबूर थे, आज वो अपने पक्के घर में रह रहे हैं और खुशहाल जीवन जी रहे हैं। लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल से धन्यवाद दिया है।

निर्माण श्रमिकों के सशक्तिकरण पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे डॉ. मनसुख मांडविया

IANS | September 9, 2026 1:51 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से 11 और 12 सितंबर को मुंबई में भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों (बीओसीडब्ल्यू) पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने जा रही है, जिसकी अध्यक्षता श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, इस सम्मेलन का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार संबंधी व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाना है।

राजौरी में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं फौजिया शहनाज, केंद्र सरकार की योजना से शुरू किया जिम सेंटर

IANS | September 9, 2026 1:44 PM

राजौरी, 9 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। यहां फोजिया शहनाज ने केंद्र सरकार की एक योजना का लाभ उठाकर अपना फिटनेस सेंटर शुरू किया है और रोजगार का एक स्थायी जरिया बनाया है।

जीएमसीएच-चंडीगढ़ में प्रोजेक्ट नर्स सहित कई पदों पर नौकरी का अवसर, 14 सितंबर अंतिम तिथि

IANS | September 9, 2026 1:38 PM

चंडीगढ़, 9 सितंबर (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच), चंडीगढ़ ने प्रोजेक्ट नर्स सहित विभिन्न 9 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: 15 दिनों में 740 किलो मादक पदार्थ जब्त, 13 आरोपी गिरफ्तार

IANS | September 9, 2026 1:38 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पिछले पखवाड़े के दौरान देशभर में चलाए गए आठ बड़े अभियानों में करीब 740 किलोग्राम गांजा और चरस जब्त की है। वित्त मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी बयान के अनुसार, इन कार्रवाइयों के दौरान 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जब्त मादक पदार्थों में 709.6 किलोग्राम गांजा, 24.5 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हाइड्रोपोनिक कैनबिस और 5 किलोग्राम चरस शामिल है।

आंध्र प्रदेश में गणेश चतुर्थी पर सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली : नारा लोकेश

IANS | September 9, 2026 12:15 PM

अमरावती, 9 सितंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश सरकार ने गणेश चतुर्थी के मौके पर बड़ा ऐलान किया है। राज्य के मानव संसाधन विकास मंत्री लोकेश नारा ने कहा है कि इस गणेश चतुर्थी पर प्रदेश भर के सभी गणेश पंडालों को मुफ्त बिजली दी जाएगी।

आधुनिक हिंदी साहित्य के 'पितामह' भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

IANS | September 9, 2026 7:51 AM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, "आधुनिक हिंदी साहित्य के जनक भारतेन्दु हरिश्चंद्र की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।"