1 नवंबर को मुंबई में प्रशंसकों से रूबरू होंगे मनोज बाजपेयी, साझा करेंगे जिंदगी के अनकहे किस्से

IANS | October 29, 2026 6:43 PM

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी 1 नवंबर को मुंबई में अपने प्रशंसकों से रूबरू होंगे। इस दौरान वह अपने फिल्मी सफर, संघर्षों, निजी अनुभवों और अभिनय से जुड़े अनकहे किस्सों को साझा करेंगे। ‘मनोज बाजपेयी से गुफ्तगू – आपके साथ’ नाम से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में दर्शकों को भी अभिनेता से सीधे सवाल पूछने का अवसर मिलेगा।

एससीओ कॉन्फ्रेंस में पाक मंत्री को नहीं बुलाना चाहिए, निमंत्रण वापस ले सरकार : मौलाना रजवी बरेलवी

IANS | October 29, 2026 6:32 PM

बरेली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी मंत्री को आमंत्रित किए जाने पर भारत सरकार के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से इस निमंत्रण पर पुनर्विचार करने और इसे वापस लेने की अपील की। उन्होंने पाकिस्तान को अमेरिकी समर्थन देने के मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आलोचना का समर्थन किया। इसके अलावा, बरेलवी ने उत्तर प्रदेश सरकार से जौहर यूनिवर्सिटी को अपने नियंत्रण में लेने की मांग की और अभिनेत्री सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर जाने को लेकर भी टिप्पणी की।

पीएम सूर्य घर योजना से गांधीनगर में रोशन हुए घर, 26 हजार से घटकर 3 हजार पर आया बिजली बिल

IANS | October 29, 2026 6:31 PM

गांधीनगर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना गुजरात के गांधीनगर में कई परिवारों के लिए बिजली बिल में राहत और बचत का माध्यम बन रही है। गांधीनगर के वावोल स्थित शालीन-2 सोसायटी में योजना के लाभार्थियों ने बताया कि घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगने के बाद उनके बिजली खर्च में कमी आई है। इससे बचने वाली रकम का उपयोग वे बच्चों की पढ़ाई, परिवार की जरूरतों और भविष्य की तैयारियों के लिए कर रहे हैं।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील में किसानों के साथ अन्य संवेदनशील क्षेत्रों को केंद्र ने रखा सुरक्षित: पीयूष गोयल

IANS | October 29, 2026 6:20 PM

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि जब भी भारत-अमेरिका ट्रेड डील की जानकारी जारी की जाएगी, तब देश के लोगों को पता लगेगा कि सरकार ने किसानों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के लेकर कोई समझौता नहीं किया है और भारत एक मजबूत तुलनात्मक लाभ की स्थिति में होगा।

करवा चौथ पर चांद देखने में होगी परेशानी, दिल्ली समेत कई राज्यों में छाए रहेंगे बादल: आईएमडी

IANS | October 29, 2026 5:49 PM

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। करवा चौथ के अवसर पर दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में आसमान में बादल छाए रहने के कारण चांद देखने में परेशानी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने लोगों को चांद निकलने के अनुमानित समय का ध्यान रखने की सलाह दी है।

दिल्ली-एनसीआर में पटाखा बैन पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, पूछा- विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों से मदद क्यों नहीं ले सकते?

IANS | October 29, 2026 5:39 PM

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में दीपावली पर पटाखे जलाने पर प्रतिबंध से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना वी. बराले की पीठ ने सुनवाई के दौरान प्रदूषण को लेकर केंद्र, दिल्ली सरकार, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) और अन्य पक्षों से कई तीखे सवाल पूछे। इसके साथ ही, विराट कोहली जैसी हस्तियों से जागरूकता फैलाने में मदद लेने की सलाह भी दी।

भारत में खपत मजबूत, दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 7.35 प्रतिशत रहने का अनुमान : वित्त मंत्रालय

IANS | October 29, 2026 5:35 PM

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय अर्थव्यवस्था की गति मजबूत बनी हुई है और वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में जीडीपी के 7.35 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। यह जानकारी वित्त मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी अक्टूबर की मासिक समीक्षा में दी गई।

सनातन धर्म भारत की आत्मा, कोई भी वेद जातिभेद नहीं सिखाता : बाबा रामदेव

IANS | October 29, 2026 5:25 PM

हरिद्वार, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। योग गुरु स्वामी रामदेव ने सनातन ग्रंथों के परिशोधन का बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वेदों को छोड़कर बाकी सनातन ग्रंथों में मुगल और ब्रिटिश काल में हुई मिलावटों और गलत व्याख्याओं को दूर किया जाएगा। इसके लिए पतंजलि योगपीठ में शंकराचार्य, जगद्गुरु और सभी संप्रदायों के धर्माचार्यों की मौजूदगी में विद्वानों की बड़ी समिति बनेगी जो स्मृतियों, पुराणों, रामायण और महाभारत तक में हुए प्रक्षेप को हटाकर सनातन का शुद्धतम स्वरूप दुनिया के सामने रखेगी।

पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को गुजरात दौरे पर, बनासकांठा में 14,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात

IANS | October 29, 2026 5:12 PM

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त के तहत 19,000 करोड़ रुपये जारी करेंगे और दो ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।

पंजाब में सरकार गुंडों को दे रही संरक्षण, आचार संहिता लागू हो : सुनील जाखड़

IANS | October 29, 2026 5:11 PM

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने अरोड़ा मैराथन चैरिटेबल ट्रस्ट की मैराथन को अनुमति न देने पर भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों से 'नशों से दूर, खेलों की ओर' स्लोगन के साथ हो रही इस मैराथन को सरकार ने कानून-व्यवस्था बिगड़ी हुई होने का हवाला देकर रोका, जो पंजाब के माथे पर कलंक है।