नेपाल बाढ़ को लेकर नुवाकोट प्रशासन ने भारत का जताया आभार, कहा- संकट में पड़ोसी का साथ मिलना बड़ी बात

IANS | September 7, 2026 10:37 PM

नुवाकोट, 7 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मची भारी तबाही के बीच भारत द्वारा भेजी गई राहत सामग्री पर नुवाकोट जिला प्रशासन कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी होमनाथ दहल ने आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पड़ोसी देश का साथ मिलना बहुत अहम है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और जलविद्युत परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है और प्रशासन सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए राहत कार्य में जुटा है।

सत्य निकेतन हादसा: गम के बीच दो परिवारों ने दिखाई इंसानियत, मृतकों का कॉर्निया किया डोनेट

IANS | September 7, 2026 10:07 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 5 छात्र और 2 मजदूर शामिल हैं। ये सभी छात्र सत्य निकेतन इलाके में रहकर पढ़ाई करते थे। सभी मृतकों को दिल्ली एम्स के जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर लाया गया था।

आरबीआई ने रिवर्स रेपो नीलामी के माध्यम से जुटाई 3.53 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि

IANS | September 7, 2026 8:18 PM

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकिंग प्रणाली में मौजूद अतिरिक्त नकदी को नियंत्रित करने के लिए सोमवार को एक दिन की अवधि वाली ओवरनाइट वेरिएबल रेट रिवर्स रेपो (वीआरआरआर) नीलामी के माध्यम से 3.53 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुटाई है। यह कदम वित्तीय प्रणाली में बढ़ी हुई तरलता को संतुलित रखने और मौद्रिक स्थिरता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

टीआईएफआर में अप्रेंटिस के 10 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, 30 सितंबर को वॉक-इन-सिलेक्शन

IANS | September 7, 2026 7:16 PM

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)।टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) ने विभिन्न ट्रेड के अनुसार अप्रेंटिस के अलग-अलग कुल 10 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

यूपीएससी जुलाई 2026 भर्ती परीक्षा रिजल्ट जारी, उम्मीदवार ऐसे करें चेक

IANS | September 7, 2026 5:32 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने जुलाई 2026 माह में प्रोफेसर सहित विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के परिणाम सोमवार को जारी कर दिए। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। हालांकि, चुने गए उम्मीदवारों को डाक द्वारा व्यक्तिगत रूप से सूचित करने के साथ ही साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।

अदाणी पावर ने ईएसजी प्रदर्शन में सुधार कर प्राप्त किए 66 अंक, 'एस्पायरिंग' रेटिंग बरकरार

IANS | September 7, 2026 5:25 PM

अहमदाबाद, 7 सितंबर (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी निजी ताप विद्युत उत्पादक कंपनी अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) ने सोमवार को कहा कि उसके पर्यावरण, सामाजिक और सुशासन (ईएसजी) प्रदर्शन में सुधार दर्ज किया गया है। कंपनी का ईएसजी स्कोर बढ़कर 66 हो गया है, जो पिछले मूल्यांकन में 65 था। इसके साथ ही कंपनी ने भारतीय ताप विद्युत, मिश्रित ईंधन और एकीकृत ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के मुकाबले अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखी है।

ग्रामीण एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 25 दिन में दोबारा बुक करा सकेंगे गैस सिलेंडर

IANS | September 7, 2026 5:01 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए गैस सिलेंडर की दोबारा बुकिंग के लिए निर्धारित न्यूनतम अंतराल को घटाकर 25 दिन कर दिया है। इस फैसले के साथ अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी रिफिल बुकिंग का नियम समान हो गया है।

पीएम मोदी के वडोदरा कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त क्रेज, 60 मिनट में फुल हुईं सीटें, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग

IANS | September 7, 2026 4:40 PM

वडोदरा, 7 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वडोदरा में होने वाले जनसभा कार्यक्रम के लिए बुकमायशो पर निःशुल्क पंजीकरण शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही सभी सीटें बुक हो जाने के बाद 42,000 से अधिक लोग प्रतीक्षा सूची में शामिल हो गए। यह मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम के प्रति जनता की प्रबल रुचि को दर्शाता है।

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा : एक्शन मोड में रेखा सरकार, कहा- दोषी या जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा

IANS | September 7, 2026 4:24 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद दिल्ली सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि जो भी दोषी या जिम्मेदार पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

इंजन ऑयल प्रेशर की चेतावनी के बाद अबू धाबी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट एहतियातन कोच्चि लौटी: एयरलाइन

IANS | September 7, 2026 3:31 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सोमवार को स्पष्ट किया कि केरल के कोच्चि एयरपोर्ट से अबू धाबी जा रही उसके एक विमान में खराबी पाए जाने के बाद सुरक्षा नियमों के तहत वह वापस कोच्चि हवाईअड्डे पर लौट आया।