सितंबर में औद्योगिक उत्पादन 6.7 प्रतिशत बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग और बिजली क्षेत्र ने दिखाई मजबूत रफ्तार

IANS | October 28, 2026 5:08 PM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के औद्योगिक क्षेत्र ने सितंबर 2026 में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में सालाना आधार पर 6.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस वृद्धि में विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र की 7.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी और बिजली एवं गैस आपूर्ति क्षेत्र की 11.2 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

करवाचौथ पर पत्नी को देना है प्यारा-सा तोहफा? कम बजट में ये 7 गिफ्ट जीत लेंगे दिल

IANS | October 28, 2026 4:57 PM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। करवाचौथ का त्योहार पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ाने का खास मौका होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी पत्नी को सरप्राइज देकर उनके चेहरे पर प्यारी-सी मुस्कान लाना चाहते हैं, तो ये चीजें दे सकते हैं।

खुशखबरी: एएआई ने 18 कंसल्टेंट पदों के लिए बढ़ाई आवेदन की तारीख, अब 10 नवंबर तक मौका

IANS | October 28, 2026 4:49 PM

चेन्नई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एएआई-चेन्नई ने एक वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध आधार पर सलाहकारों (कंसल्टेंट) की विभिन्न 18 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की।

अदाणी एंटरप्राइजेज का दूसरी तिमाही में दमदार प्रदर्शन, राजस्व 74 प्रतिशत बढ़कर 38,023 करोड़ रुपए पहुंचा

IANS | October 28, 2026 4:47 PM

अहमदाबाद, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का समेकित राजस्व सालाना आधार पर 74 प्रतिशत बढ़कर 38,023 करोड़ रुपए पहुंच गया।

विपक्ष के दावों का जवाब देने के लिए भाजपा निकालेगी तीन बड़ी रैलियां : विश्वास सारंग

IANS | October 28, 2026 4:41 PM

भोपाल, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर देश के लोकतंत्र और लोकतांत्रिक परंपराओं को बदनाम करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में विपक्षी नेताओं ने जिस तरह संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सवाल उठाए हैं, उससे देश की जनता में भारी आक्रोश है। विपक्ष के इन दावों का जवाब देने और जनता की भावनाओं को सामने लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी तीन बड़ी रैलियां निकालने जा रही है।

पत्रकारिता की आजादी संविधान से मिली, डीपीडीपी कानून मीडिया की स्वतंत्रता को प्रभावित नहीं करता: अश्विनी वैष्णव

IANS | October 28, 2026 4:39 PM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (डीपीडीपी) अधिनियम, 2023 पत्रकारिता की स्वतंत्रता पूरी तरह रक्षा करता है और इसमें ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो मीडिया की स्वतंत्र रूप से खबरें प्रकाशित करने की क्षमता को प्रभावित करे।

कैबिनेट ने 'प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना' को दी मंजूरी; 7,395 करोड़ रुपए की स्कीम से 2.55 लाख पंचायतों को मिलेगा फायदा

IANS | October 28, 2026 4:29 PM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (पीएम वीजीएसवाई) को वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक लागू करने के लिए मंजूरी दे दी है। यह एक केंद्र प्रायोजित योजना (सीएसएस) होगी, जिसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों को स्थानीय विकास और सुशासन का केंद्र बनाना है। विकसित भारत के विजन के अनुरूप तैयार की गई इस योजना के लिए कुल 7,395.55 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिसमें केंद्र का हिस्सा 4,869.48 करोड़ रुपए और राज्यों का हिस्सा 2,526.07 करोड़ रुपए होगा।

चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के कारण एमएलसी चुनाव में कांग्रेस को लगा झटका : रामदास आठवले

IANS | October 28, 2026 4:05 PM

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने बुधवार को 'प्राइड इन पावर' कार्यक्रम और 'नेशनल ट्रांसजेंडर पर्सन्स अवार्ड्स' का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए एमएलसी चुनाव के नतीजों, कांग्रेस के प्रदर्शन और बैलेट पेपर से वोटिंग की मांग तथा महाराष्ट्र कैबिनेट द्वारा सूखा प्रभावित किसानों के लिए उठाए गए राहत कदमों पर टिप्पणी की।

कैबिनेट ने कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 10,000 करोड़ रुपए की योजना को दी मंजूरी

IANS | October 28, 2026 4:05 PM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग प्रमोशन स्कीम (सीएमपीएस) को मंजूरी दे दी है। वित्त वर्ष 2039-40 तक लागू रहने वाली इस योजना के लिए 10,000 करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान किया गया है। इस योजना का उद्देश्य भारत में विश्वस्तरीय कंटेनर निर्माण इकोसिस्टम विकसित करना, आयात पर निर्भरता कम करना और समुद्री एवं लॉजिस्टिक्स सप्लाई चेन को अधिक मजबूत बनाना है।

'त्योहारी सीजन में रैली से व्यापार चौपट हो जाएगा', व्यापारियों ने राहुल गांधी से की विरोध प्रदर्शन टालने की अपील

IANS | October 28, 2026 3:46 PM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। 1 नवंबर को प्रस्तावित विपक्षी गठबंधन की रैली और विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली के व्यापारिक संगठनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। व्यापारियों ने बुधवार को कहा कि दिवाली और भाई दूज जैसे महत्वपूर्ण त्योहारी सीजन के बीच होने वाली किसी भी बड़ी राजनीतिक रैली का सीधा असर बाजारों, ग्राहकों की आवाजाही और कारोबार पर पड़ेगा। इसी कड़ी में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने राहुल गांधी से प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन वापस लेने या कम से कम उसे दिवाली के बाद तक स्थगित करने की अपील की है।